चीताखेड़ा में मनाया श्रीअटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष, किया बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान....
Updated : March 08, 2025 06:17 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
राजनीति
चीताखेड़ा :- पण्डित जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके जन्म के 100 वर्ष पूरे होने पर उनकी जयंती को अटल बिहारी शताब्दी वर्ष के रूप में पूरे देश में मनाई जा रही है उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल ने दक्षिण मंडल एवं कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को चीताखेड़ा जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहें। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक महान नेता, कवि और पत्रकार थे। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार कार्य किया और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया, जिससे भारत एक परमाणु शक्ति बन गया। देश की सड़कों के विकास के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना शुरू की, जिससे देश की सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ। वाजपेयी जी ने भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए और देश के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए काम किया। इस अवसर पर भाजपा के नींव के पत्थर के रूप में बुजुर्ग एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधायक दिलीप सिंह परिहार ने फूल-मालाएं तो भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल ने केशुराम माली, चौथमल माली, नानालाल माली, नारायण लाल गेहलोत सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, किशोर दास बैरागी, जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, लक्ष्मण सिंह भाटी, दक्षिण मंडल पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, सरपंच श्रीमती मंजू जैन सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राहुल गोस्वामी ने किया।
और खबरे
चामटीखेड़ा द्वारकाधीश मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा, एक अभियुक्ता गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार जब्त...
May 13, 2026 03:27 AM
कूनो में 4 चीता शावकों की मृत्यु, माँ सुरक्षित और स्वस्थ प्रारंभिक जांच में जंगली जानवर के हमले की आशंका...
May 13, 2026 03:25 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की अपील पर अपने कारकेड में घटाई वाहनों की संख्या, राष्ट्र हित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने पर मध्यप्रदेश में होगा अमल, निर्देश जारी...
May 13, 2026 03:24 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 13, 2026 03:21 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 13, 2026 03:10 AM
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया ने 10 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 25 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुन संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....
May 12, 2026 04:00 PM
यातायात नियमों की दी जानकारी, स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित….
May 12, 2026 03:52 PM
कोरोना काल में रोल मॉडल रहा भीलवाड़ा, जिक्र से सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है - विधायक खंडेलवाल, नर्सेज दिवस पर 151 प्रतिभाएं सम्मानित, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन, रक्तदान शिविर में नर्सिंग स्टाफ ने दिखाया उत्साह, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण...
May 12, 2026 03:41 PM
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्यमंत्री अब 25 हजार तक दे सकेंगे सहायता...
May 12, 2026 03:37 PM
प्रतापपुरा में भक्ति की बयार, राम-हनुमान मिलन प्रसंग देख भावविभोर हुए श्रद्धालु.…
May 12, 2026 03:35 PM
मां की गोद है सत्संग, बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में 13 मई को समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...
May 12, 2026 03:32 PM
श्री तिरुपति फैमिली रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीयन निलंबित, क्रय विक्रय निर्माण बंद करा कर शट डाउन करवाया, शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 11 नमूने...
May 12, 2026 03:30 PM
शासकीय वेयर हाउसों में गेहूं लाने वाले वाहनों की आरटीओ ने की सघन जांच, बिना फिटनेस-परमिट के 4 ट्रकों पर कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर 25-30 वाहनों की जांच में ₹25,000 का शमन शुल्क वसूला...
May 12, 2026 03:27 PM
वार्ड क्रमांक 6 में नाली निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 17.39 लाख की लागत से होगा दो नाली का निर्माण...
May 12, 2026 03:24 PM
सरकार पहले अपने खर्चे घटाए, फिर जनता को दे नसीहत - व्यापारियों ने कांग्रेस के जन-संवाद में भरी हुंकार, सोना मत ख़रीदो की अपील को बताया कारोबार और कारीगरों पर सीधा हमला, कांग्रेस ने किया व्यापारियों का समर्थन....
May 12, 2026 03:20 PM
गंदगी फैलाने पर नपा अमले ने 10 व्यवसाइयो के चालान बनाये...
May 12, 2026 03:08 PM
चीताखेड़ा में कैंसर का डेथ ज़ोन, 200 मीटर के दायरे में बिछ रही हैं लाशें
May 12, 2026 02:28 PM
शासन की योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो किसान फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनवाएं...
May 12, 2026 02:25 PM
गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत कल...
May 12, 2026 11:07 AM