अल्टो कार से 12 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त, एक आरेापी गिरप्तार...
Updated : March 10, 2025 03:35 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ :- जिले की बेगू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार से 12 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर पारसोली थाना क्षेत्र निवासी एक आरोपी को गिरप्तार किया है। वहीं एमपी के एक आरोपी को नामजद किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन और थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा के नेतृत्व मे बेगूं थाने इंचार्ज गोवर्धनसिह , एएसआई हरिराम, कानि. रमेश, सीताराम, विजयसिह व मनोहर द्वारा सोमवार को बन्धा का राजपुरा पर पहुच नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक अल्टो कार आती हुई नजर आयी। जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा रूकने का ईशारा किया गया, उक्त अल्टो कार के चालक के द्वारा वाहन को करीब 20 मीटर दूरी पर रोक दिया। चालक सीट के पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति मौके से उतर कर भाग गया। जिसकी काफी तलाश की गई। मगर आस पास के खेतो मे फसल खड़ी होने से मौके से फरार व्यक्ति का कोई पता नही चल सका। अल्टो कार चालक को पुलिस जाप्ता के द्वारा घेरा देकर पकड़ लिया व अल्टो कार को चैक किया गया तो अल्टो कार के चालक सीट के पीछे वाली सीट पर एक प्लास्टिक का कट्टा जिसमें प्लास्टिक की पारदर्शी कुल 6 थैली जिसमे अफीम भरी हुई मिली। जिसका वजन 12 किलो 600 ग्राम होना पाया गया। उक्त अवैध अफीम व अल्टो कार को जब्त कर आरोपी आमल्दा थाना पारसोली जिला चित्तौड़गढ़ निवासी 39 वर्षीय भैरूलाल पुत्र चुन्नीलाल रेबारी को गिरफ्तार कर अवैध अफीम के संबंध में थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।आरोपी भेरू लाल रेबारी का पूर्व में एनडीपीएस के तीन मामलो और मारपीट के दो मामलो में चालान हुवा है।मोके से फरार आरोपी सोनू शर्मा निवासी हाथीपुरा थाना रतनगढ़ जिला नीमच एमपी की तलाश जारी है।
और खबरे
उदयपुर रेंज पुलिस के साइबर शील्ड एवं जीवन रक्षा अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, आईजी उदयपुर रेंज ने पोस्टर्स का किया विमोचन, अधिकाधिक जनभागीदारी का किया आह्वान....
May 25, 2026 03:39 PM
दशहरा पर श्रमदान से संवर गई श्रीपुरा की प्राचीन बावड़ी रामपुरा नगर परिषद ने कलश यात्रा निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी एवं सांसद प्रतिनिधि विजय दानगड़ की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब...
May 25, 2026 02:27 PM
पवित्र भाव के बिना पुण्य कर्म नहीं मिलता है - वैराग्य सागर जी महाराज..
May 25, 2026 02:16 PM
46 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, मुरमुरे के कट्टों में छिपाकर हो रहा था परिवहन....
May 25, 2026 02:13 PM
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पवनचक्की से 10 लाख की कॉपर केबल लूट का पर्दाफाश, 16 आरोपी गिरफ्तार....
May 25, 2026 01:21 PM
जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान विभिन्न रुपों में अवतार लेकर है - पं. डॉ. बबलू वैष्णव
May 25, 2026 12:00 PM
बमोरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंदिर परिसर में सफाई कर गंगा दशमी पर महाआरती की गई...
May 25, 2026 11:57 AM
रीवा में साध्वी दुर्घटना के बाद वाहन रैली निकाल कर सकल जैन समाज ने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर ज्ञापन सोपा...
May 25, 2026 11:35 AM
आर्यिका माताजी की दुर्घटना पर सिंगोली में जैन समाज का आक्रोश, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग....
May 25, 2026 11:12 AM
जल के बिना जीवन संभव नहीं, जल जीवन का अभिन्न अंग - सांसद श्री गुप्ता, गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना घाट पर हुआ सामूहिक श्रमदान...
May 25, 2026 11:05 AM
धनिया उत्पादन में नीमच बनेगा अग्रणी, 700 हेक्टेयर क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य, कलेक्टर श्री चंद्रा की अध्यक्षता में एक जिला एक उत्पाद के तहत समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिले में ओडीओपी के तहत 65 धनियां प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित...
May 25, 2026 10:42 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान, नपा ने श्रीमती जायसवाल की उपस्थिति में पारसी बावड़ी पार्क पर चलाया सफाई अभियान...
May 25, 2026 10:39 AM
सैलाना पुलिस का बड़ा धमाका, 9 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित अवैध हथियार बरामद...
May 25, 2026 10:34 AM
सरवानिया महाराज मण्डलम कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को लेकर कई कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....
May 25, 2026 10:16 AM
सरवानिया महाराज नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूती देने युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....
May 25, 2026 10:15 AM
सीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्न, निदेशक श्री दर्शन लाल गोला ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित, 12 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हुए भूतपूर्व सैनिक....
May 25, 2026 09:46 AM
जल है तो कल है, गंगा दशहरा पर नीमच में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, जल चौपाल में बोले राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर- जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान, कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया- तालाब गहरीकरण से बढ़ी जल भराव क्षमता, किसानों को मिली निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी...
May 25, 2026 09:45 AM
जब सुर मिले तो तस्वीर बदली, गंगा दशहरा पर श्रमदान की सुखद बयार से संवर गई सावन कुण्ड की प्राचीन बावड़ी सांसद श्री गुर्जर की अगुआई में कलेक्टर श्री चंद्रा से लेकर आम नागरिकों ने श्रमदान कर दिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश....
May 25, 2026 09:44 AM
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरडिया में आयोजित, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ....
May 25, 2026 09:30 AM