सरवानिया महाराज : शुभ मुहूर्त में शहर में जगह-जगह हुआ होलिका दहन, हरिया भेरू चौक सहित कई स्थानों पर हुआ दहन, आज खेली जाएगी रंगों की होली...
Updated : March 14, 2025 01:40 AM
बबलु माली
धार्मिक
सरवानिया महाराज :- शहर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पांच स्थानों पर पूजा अर्चना व ढोल के साथ शुभ मुहूर्त में होलीका दहन किया गया। विभोर इंदूसुत के अनुसार संध्याकाल में सूर्यास्त के तुरंत बाद प्रदोषकाल आरंभ होता है, जिसमें होली दहन की परंपरा है। 13 मार्च को होलिका दहन वाले दिन सुबह 10:35 बजे से रात 11:30 बजे तक भद्रा उपस्थित रहा। शास्त्रत्त् नियमानुसार भद्रा काल में होली दहन नहीं किया जाता। इस लिए 13 मार्च की रात 11:30 बजे भद्रा समाप्त होने के तुरंत बाद शुभ मुहूर्त में होली का दहन कर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया। गुरुवार को हरिया भेरू चोक, वार्ड नंबर तीन तलाई के पास, वार्ड नंबर तेरहा स्थित होली थडा, घास भैरव मंदिर के पास तथा After चौक आदि स्थानों पर शुभ मुहूर्त में रात्रि 11.35 बजे बाद होलीका का दहन किया गया। जिसमे नगर की सबसे प्राचीन बड़ी होली हरिया भेरू चौक मन्दिर परिसर पर जलाई गई जो काफी लंबे समय तक जलती रही। इस दौरान जलती हुई होलीका मे मान्यता अनुसार गेहूं की बालियां भूनकर उसे प्रसाद के रूप में खाने की परंपरा का भी निर्वाहन किया गया होलिका दहन के मौके पर परंपरा के रूप में इसका पालन विशेष तौर पर किया जाता है। होलिका दहन मे हेमरा नामक वृक्ष कि एक डाली को जमीन में गाड़कर उसके चारों तरफ से लकड़ी ओर गोबर के बडकुल्ले तथा फुलमाला से सजाया जाता है, और फिर शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर विधि विधान से होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन में सभी नगरवासी एकत्रित होकर बड़े ही उत्साह के साथ भाग लेते हैं तथा बरसों पुरानी परंपरा का निर्वाहन बड़ी ही खुशी और धूमधाम से किया जाता है विशेषकर इस दिन बच्चो में काफी अच्छा उत्साह बना रहता है, दो दिन पहले से ही बच्चे होलिकाएं तैयार करने में जुट जाते है। खेत खलिहान से पेड़ों की डालियां काटकर होलिका को तैयार किया जाता है, हिन्दू संस्कृति में होली खेलने से पहले होलिका दहन किए जाने की परम्परा है। वर्षों से चली आ रही इस परम्परा को सभी लोग अच्छे ढंग से निर्वाहन करते हुए पर्व मनाते है।
आज मनाया जायेगा धुलेंडी पर्व - होली के दूसरे दिन आज सुबह से ही रंगों का त्योहार शुरु हो गया है। आज गली मोहल्लो में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक होली खेलते व रंगों की उमंग और मस्ती में डूबे नजर आयेंगे। आज से तेरह दिनों तक रंगों का यह त्योहार खूब मस्ती के साथ एक दूसरे के साथ बुरा ना मानो होली है जेसी लोकोक्तियों के साथ हंसी खुशी मनता रहेगा। होली दहन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से नगर परिषद की फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस व पुलिस चौकी प्रभारी असलम पठान सहित उनकी टीम मौके पर मौजूद रही।
और खबरे
नीमच पुलिस की बड़ी कॉम्बिंग गश्त, 118 वारंट तामील, अवैध शराब व गांजा जब्त..
May 31, 2026 04:37 PM
ग्राम ओसरना में नाले से हटवाया जा रहा अतिक्रमण, पिछले वर्ष अतिवृष्टि से घरों में घुसा था पानी, अब मिलेगी राहत....
May 31, 2026 04:11 PM
नन्हीं उम्र, महान संस्कार, 3 वर्षीय बाल तपस्वी मेरू डूंगरवाल ने किया प्रथम आयंबिल तप....
May 31, 2026 04:06 PM
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई, धनगर पूर्बिया समाज ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने उनके आदर्शों पर चलकर समाज सेवा, शिक्षा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का लिया संकल्प....
May 31, 2026 03:33 PM
गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर एवं द आइंस्टीन एकेडमी, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित, माई सिटी टॉपर्स सम्मान समारोह में 200 से अधिक मेधावी विद्यार्थी सम्मानित...
May 31, 2026 03:28 PM
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित...
May 31, 2026 02:04 PM
आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, नीमच में 3 जून से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ, SBI आरसेटी में 31 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण, भोजन-नाश्ता निःशुल्क 18 से 50 वर्ष की ग्रामीण युवतियां करें आवेदन, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश....
May 31, 2026 12:44 PM
झांतला में पूर्व CM वीरेंद्र कुमार सखलेचा की 28वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भाजपाइयों ने संगठन मजबूत करने और जनसेवा का लिया संकल्प...
May 31, 2026 12:34 PM
कांग्रेस सेवादल ने गांधी भवन पर किया ध्वजारोहण, दी ध्वज को सलामी, पार्टी को मजबूत करने के विषय पर हुआ विचार विमर्श...
May 31, 2026 12:32 PM
ग्वालियर चम्बल परिवार द्वाराश्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ...
May 31, 2026 12:30 PM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, विनम्रता के बिना... आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है - वैराग्य सागर महाराज....
May 31, 2026 12:26 PM
पूर्णाहुति में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पंडित सोनू जी शास्त्री मौलकी वाले के मार्मिक प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर...
May 31, 2026 12:16 PM
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सुख सेवा संस्थान ने किया आमजन को जागरूक, रोडवेज बस स्टैंड पर तंबाकू सेवन न करने की अपील की, तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में चेताया...
May 31, 2026 09:31 AM
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की 27वीं पुण्यतिथि पर जावद में भावभीनी श्रद्धांजलि, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन....
May 31, 2026 08:32 AM
CBN की बड़ी कार्रवाई, 9600 अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तस्कर गिरफ्तार, महिंद्रा बोलेरो भी जब्त..
May 31, 2026 08:13 AM
चित्तौड़गढ़ पुलिस की एक सामाजिक पहल, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला पुलिस ने किया श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान...
May 31, 2026 08:09 AM
20 किलो ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़, मंदसौर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पांच तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें व सात मोबाइल जब्त..
May 31, 2026 07:21 AM
लसोड़ परिवार ने करवाया दिवंगत श्री मांगीलाल जी का नेत्रदान, दानों में सर्वश्रेष्ठ, मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी...
May 31, 2026 06:10 AM
एक साथ जली पिता - पुत्र की चिता का धुआं देखकर रो पड़ा पूरा गांव...
May 31, 2026 06:06 AM