पत्रकार निष्पक्ष,प्रमाणित और निडरता के साथ पत्रकारिता करे- एसपी अभिषेक आनंद, समाज कल्याण के लिए दिन- रात कलम चलाना ईश्वरीय साधना है - श्री दीक्षित, तहसील स्तरीय पत्रकारों का होली मिलन समारोह संपन्न....
Updated : March 26, 2025 02:50 PM
DESK NEWS
आयोजन
मल्हारगढ :- तहसील स्तरीय होली मिलन समारोह के अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने कहा कि मंदसौर जिले में मुझे पत्रकारों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग कऱ रहे है समाज में अच्छा वातावरण बनाने के लिए पत्रकारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है आप लोग अच्छे कार्यों में सहयोग करें ।और निष्पक्ष प्रमाणिक और निडरता के साथ पत्रकारिता करें अगर हमारे विभाग के अधिकारी भी अगर कोई गलत कार्य करता है तो उसके खिलाफ भी खबर प्रकाशित करें हम उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे। मैं आपको पत्रकारिता के क्षेत्र में पूरा सहयोग करूंगा और मंदसौर जिले की पुलिस विभाग आपके साथ है। इस अवसर पर होली की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित ने कहा कि होली मिलन समारोह के अवसर पर समाज में समरसता और विकास का ऐसा रंग लगाए की पूरा मंदसौर जिला रंगीन हो जाए पंडित जी ने कहा कि ईमानदारी से सच्ची निष्ठा के साथ आप पत्रकारिता करते रहें आप लोग रात दिन इस क्षेत्र के विकास के लिए समरसता और भाईचारे के लिए और समाज के कल्याण के लिए रात दिन कलम चलाते हो यह ईश्वरीय साधना है और इस साधना के कारण ही आपको मां सरस्वती देवी शक्ति देती आप सभी पत्रकार साथी इसी प्रकार ईमानदारी और निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ पत्रकारिता करते रहें और इस देश को विश्व गुरु बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के संरक्षक बृजेश जोशी ने कहा कि पत्रकारिता अनेक प्रकार की होती है किंतु हमें महाभारत के संजय और देवर्षि नारद की तरह हमें सकारात्मक और समाज के कल्याण के लिए पत्रकारिता करना चाहिए। हमें मंथरा और सूर्पनखा जैसी समाज में अशांति फैलाने वाली पत्रकारिता नहीं करना चाहिए उन्होंने कहा कि मंदसौर जिले की पत्रकारिता एक अद्भुत शरीर है और मल्हारगढ़ की पत्रकारिता उस शरीर की आत्मा है मल्हारगढ़ की सकारात्मक पत्रकारिता की पूरे जिले में प्रशंसा होती है आप निडरता के साथ अपनी कलम चलाते रहे । नेशनल मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं दैनिक जनसारंगी के संपादक नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मल्हारगढ़ में विगत 22 वर्षों से लगातार होली मिलन समारोह आयोजित हो रहा है और प्रतिवर्ष मुझे इस समारोह में आने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार को शासन की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और पत्रकारों को आवास योजना का लाभ भी दिया जाना चाहिए, पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून भी बनना चाहिए, पत्रकारों को शासन की श्रम योजना, संबल योजना सही सभी योजना का लाभ मिले ऐसा प्रयास जन प्रतिनिधियों को करना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार दैनिक मंदसौर प्रभात के संपादक महावीर जैन ने कहा कि सत्यता को परेशान जरूर होना पड़ता है लेकिन वह पराजित नहीं होती है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि सभी पत्रकार एक रहे नेक रहे और अपने पत्रकारिता धर्म का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे।
कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार दक, नगर के प्रमुख समाजसेवी संजय रत्नावत ,जिला कांग्रेस समाज सेवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजेश मालेचा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रजापति , निलेश शुक्ला, प्रदीप कारपेंटर कनघट्टी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करके होली की शुभकामनाएं दी।
इसके पूर्व पंकज जैन टकरावद ने अतिथियों का परिचय देकर स्वागत भाषण दिया।इस अवसर पर सभी अतिथियों का शाल एवं भवानी माता की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया।होली मिलन समारोह में चंद्रमणी संपादक राधेश्याम बैरागी ,पंकज शर्मा ,गोपाल मालेचा ,संदीप विजयवर्गीय, सतीश दरिंग, पंकज जैन टकरावद ,निलेश शुक्ला, शीतल पंडित बालागुड़ा, रामप्रसाद राठौर नारायणगढ भूपेंद्र सिंह चंद्रावत ,रमेश पेंटर, बंशीदास बैरागी मगराना, निरंजन लोहार, शाहिद भाई संजीत ,लोकपाल सिंह चौहान सेलावेरी, मुकेश सोनी ,संदीप विजयवर्गी, घनश्याम रावत ,मनोहर जैन, हेमंत गुप्ता ,विष्णु भारती, जितेंद्र बैरागी दिनेश पोरवाल, अशोक राठौड़ ,मुकेश साहू गोपाल सोनावत ,सभापति खुमान सिंह सोलंकी , पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रजापति,राजेंद्र दायमा ,काली कल्याणी धाम के गादीपति संजय राठौड़, विधायक प्रतिनिधि रमेश चंद्र विजयवर्गीय, सांसद प्रतिनिधि अभिषेक मुजावदिया ,अनिल यति, भेरुलाल गुर्जर, मनोहर लाल जैन ,चंद्रशेखर बैरागी , सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पुर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी पत्रकार साथियों का सहभोज हुवा। कार्यक्रम का संचालन सूरजमल राठौर ने किया कार्यक्रम के संयोजक पंकज शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
और खबरे
अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर जिला कलक्टर ने पटवारी का किया सम्मान...
February 18, 2026 04:33 AM
नीमच के विकास के लिए मैं संकल्पित - मुख्यमंत्री, GBS पीड़ित परिवारों को राहत, बमोरा ग्रिड पर भी मिला सकारात्मक संकेत...
February 18, 2026 04:18 AM
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कोचिंग संस्थानों के लिए नए एवं सख्त नियम बनाने पर उच्चस्तरीय मंथन बैठक आयोजित....
February 18, 2026 03:09 AM
आगामी 2 वर्षों में प्रदेश का मत्स्य उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य, फार्म पॉन्ड मॉडल एवं सहकारिता आधारित पूरक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा...
February 18, 2026 03:07 AM
आरडीएसएस अंतर्गत पश्चिम मप्र में 7500 नए ट्रांसफार्मर स्थापित, बिजली वितरण क्षमता में बड़ा इजाफा..
February 18, 2026 03:01 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 18, 2026 02:52 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 18, 2026 02:49 AM
नारायणी धाम मंदिर में जिला सेन समाज की बैठक संपन्न, सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ा जोर...
February 17, 2026 06:07 PM
राष्ट्रीय सेवा योजना मनासा के संस्था स्तरीय विशेष शिविर का आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन अतिथियों ने स्वयंसेवकों की गतिविधियों की प्रशंसा कर किया उत्साहवर्धन...
February 17, 2026 04:37 PM
रतनगढ़ में 21 फरवरी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर...
February 17, 2026 04:22 PM
जावद में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील...
February 17, 2026 04:09 PM
नामांतरण एवं बटवारा का कोई भी प्रकरण समय सीमा बाह्य ना हो, तीन दिन में सीएम हेल्पलाईन में दर्ज सभी शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक निराकृत करें, समय-सीमा पत्रों में निराकरण की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
February 17, 2026 04:04 PM
जनपद नीमच में कल रोजगार मेले का आयोजन....
February 17, 2026 04:03 PM
जिले के सभी बैंक शाखाओं ने अधिकांश योजनाओं में लक्ष्यपूर्ति कर हितग्राहियों को लाभांवित किया है, पी.एम.स्वनिधि योजना में भी शेष सभी प्रकरण इसी माह स्वीकृत कर लक्ष्यपूर्ति करें, कलेक्टर ने जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश...
February 17, 2026 04:02 PM
नीमच जनसुनवाई में गूंजा किसान का दर्द, तख्ती लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग....
February 17, 2026 04:01 PM
अवैध परिवहन के एक प्रकरण में 28 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित
February 17, 2026 03:53 PM
स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां तेज: स्वास्थ्य सभापति श्री पुरोहित ने वार्ड 14 में किया निरीक्षण, नालियों की सफाई व कीटनाशक छिड़काव के निर्देश...
February 17, 2026 01:38 PM
अवैध नल कनेक्शन के विरुद्ध नपा की कार्यवाही, एकता कॉलोनी में 08 नल संयोजन विच्छेद किये...
February 17, 2026 01:36 PM
विद्यालय बनड़ा की शाला प्रभारी मंजू रावत द्वारा समूह अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा, निष्पक्ष विभाग जांच कर कार्रवाई की मांग....
February 17, 2026 01:34 PM