भादवामाता क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का 24 घन्टें में खुलासा, मृतक के भाई एवं भतिजें ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम, दोनो आरोपी गिरफ्तार, नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता....
Updated : March 31, 2025 08:20 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्री नवल सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस दिनांक 29.03.25 को भादवमाता के समीप हुई हत्या की घटना का पर्दाफाश कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले मृतक के भाई और भतिजे कांे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 29.03.25 को फरियादिया ने बताया कि मैं बर्डिया जागीर रहती हूं तथा खेती मजदूरी व घरू कार्य करती हुं। मेरा तथा मेरे देवर कमलेश का खेत पास पास में होकर भादवामाता की सीमा में है। मेरी सास नानी बाई के नाम से अफिम का पटटा है, जो इस वर्ष हमने शामीलाती में अफिम बोई है जिसकी निगरानी के लिये मैं तथा मेरा पति नागेश व मेरे देवर की तरफ से मेरी सास नानी बाई व देवर का लडका विष्ण खेत पर सोते है। अफिम वाले खेत में मेरी सास नानीबाई व लडका विष्णु झोपडी में सोते है। में तथा मेरा पति कुए के पास बनी झोपडी में सोते है। कल शाम करीब 06 बजे मेरे पति हमेशा की तरह शराब पीकर आयें और मेरे तथा मेरे देवर कमलेश से अफिम की फसल को लेकर गाली गलोच करने लगे तो में गांव में अपने घर बर्डिया जागीर चली गई। सुबह 08 बजे में घर से खेत तरफ आ रही थी की रास्ते में मुझे मेरा देवर कमलेश मिला। मैं खेत पर आई और देखा तो मेरे पति नागेश खेत में पडे होकर उनके चेहरे, सीर में खून निकला होकर कुल्हो पर चोंटो के निशान थें। मेरे पति की चोंटो की वजह से मृत्यू हो गई। मैं अपने पति की मृत्यू पर उनके पास बेठकर रो रही थी कि इतने में मेरा देवर कमलेश आया और पास में पडी लकडी उठाकर मेरे साथ मारपीट कर बोला की कुल्टा तु मेरे भाई को खा गई। मारपीट से मेरे दोनो हाथ, दोनो पैर तथा सीने पर चोंट लगी। इतने में वहां पर गांव के सरपंच साहब रघुवीर शर्मा आ गये जिन्होने मुझे बिच बचाव कर छुडाया। मेरे पति नागेश को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात में मारपीट कर उनकी हत्या कर दी है। रिपोर्ट करती हुं कार्यवाही की जावे। फरियादिया की रिपोर्ट पर से पुलिस थाना नीमच सिटी पर अपराध क्रं. 150/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा ‘‘आपरेशन नीमच आई‘‘ के माध्यम से लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना स्थल एवं उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों को देखा जाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को मामुर कर तकनिकी विशलेषण भी किया गया। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान परिजनों के कथन भी लिए गए। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में आये तथ्यों के आधार पर फरियादिया के देवर कमलेश से पूछताछ की गई किन्तु कमलेश ने पहले तो विवाद नहीं होना बताया। पुलिस टीम द्वारा अपनी व्यवसायिक दक्षता के आधार पर पुछताछ करते कमलेश टूट गया व बताया कि मैनें व मेरे पुत्र विष्णु ने मेरे भाई की मारपीट कर हत्या कर दी है। भाई कमलेश ने बताया कि मृतक नागेश भील प्रतिदिन शराब पीकर गाली गलौच करता है। इसी वजह से दोनो भाईयों में विवाद हो गया। इसी को लेकर मारपीट कर हत्या कर दी. प्रकरण में दोनो आरोपियों को पुलिस द्वारा महज 24 घण्टंे के अन्दर हत्या की घटना का खुलासा कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर मारपीट में प्रयोग की गई सामग्री को जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - 1. कमलेश पिता भंवरलाल भील उम्र 42 साल निवासी बर्डिया जागीर थाना मनासा। 2 विष्णु पिता कमलेश भील उम्र 19 साल निवासी बर्डिया जागीर थाना मनासा
सराहनीय कार्य - उक्त सराहनीय कार्यवाही में निरी विकास पटेल, उनि कन्हैयालाल सौलंकी, सउनि दयाल हाडा, प्रआर. अनिल तोमर, प्रआर. जितेन्द्र जगावत, आर. लक्की शुक्ला, आर. रामप्रसाद पाटीदार, आर. तेज सिंह सिसोदिया, आर. जितेन्द्र मीणा, चालक आरक्षक महेन्द्र कुमार एवं सायबर सेल नीमच से प्रआर प्रदीप शिन्दें सहितं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।
और खबरे
निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..
June 30, 2026 04:54 PM
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..
June 30, 2026 04:52 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...
June 30, 2026 04:50 PM
12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत...
June 30, 2026 04:40 PM
भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया...
June 30, 2026 04:39 PM
इनरव्हील डायमंड ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नई टीम संभालेगी संगठन की जिम्मेदारी...
June 30, 2026 04:36 PM
अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश....
June 30, 2026 04:34 PM
डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज़ 2026-आईएमए नीमच 1 जुलाई को आयोजित करेगा रन फॉर लाइफ़ मैराथन..
June 30, 2026 04:33 PM
जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...
June 30, 2026 04:31 PM
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र वाधवा अध्यक्ष, सचिव राकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा नियुक्त...
June 30, 2026 04:27 PM
श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट में साध्वी श्री अमीपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा दस का चातुर्मास प्रवेश 12 जुलाई को, नीमच की बिटिया साध्वी श्री मृदुपूर्णा श्रीजी एवं जिनांगपूर्णा श्रीजी भी साथ में...
June 30, 2026 04:26 PM
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न, समाज क़ो बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में - शलभ भदौरिया...
June 30, 2026 04:22 PM
आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम, 34वीं पूर्णिमा पैदल यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न....
June 30, 2026 04:20 PM
43 वर्षों की ईमानदार सेवा को सलाम: सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी और सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया को भावभीनी विदाई, पुष्पहार, शॉल, श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान, बैंड-बाजे के साथ निकला सम्मान जुलूस, नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत...
June 30, 2026 04:16 PM
जाट चौकी क्षेत्र में अपराधियों का तांडव-3 दिनों में 2 बड़ी वारदातों से ग्रामीणों में भारी दहशत, एक से चाकू की नोक पर तो दूसरे से बंदूक की नोक पर की लूटपाट, पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की उठाई मांग...
June 30, 2026 04:12 PM
कारुलाल माली हुए सेवानिवृत्त, भव्य स्वागत जुलूस के साथ दी भावभीनी विदाई....
June 30, 2026 04:05 PM
हरित विकास की ओर मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, नीमच बना ग्रीन पावर का ग्लोबल कैपिटल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया 950 मेगावॉट क्षमता वाले दो सोलर पार्कों का लोकार्पण, 1553.98 करोड़ की औद्योगिक परियोजनाओं की दी सौगात...
June 29, 2026 04:52 PM
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से समय न मिलने पर काले झंडे दिखा किया दमदार विरोध प्रदर्शन, गांधी भवन के बाहर पुलिस से जमकर झूमाझटकी, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित दर्जनों पदाधिकारी गिरफ्तार, 6 घंटे बाद किया रिहा....
June 29, 2026 04:29 PM
जबलपुर में सजेगा साहित्य और समाजसेवा का अद्भुत संगम, भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी...
June 29, 2026 04:25 PM