FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मृत्यु के बाद धन संपत्ति वैभव नहीं, पुण्य कर्म साथ जाते हैं, श्रीपाल रास नवपद आराधनाअमृत प्रवचन श्रृंखला में साध्वी अमिदर्शा श्री जी महाराज साहबने कहा....

  Updated : April 12, 2025 11:11 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- मृत्यु जीवन का शाश्वत सत्य है जो एक न एक दिन आनी ही है। हम जिस धन संपत्ति सुख समृद्धि और वैभव के लिए रात दिन पाप कर्म कर दौड़ रहे हैं वह सब मृत्यु के बाद इसी धरती पर रह जाएगा। हमारे साथ कुछ नहीं जाएगा। हमारे साथ सिर्फ जाएगा तो पुण्य कर्म, इसलिए हम पुण्य कर्म करने की और अग्रसर रहे और नवपद ओली जी की आराधना की साधना की तपस्या करें और अपनी आत्मा को पवित्र बनाएं तभी हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। मृत्यु के बाद धन संपत्ति वैभव साथ नहीं जाते हैं साथ सिर्फ पुण्य कर्म जाते हैं।।यह बात साध्वी अमीदर्शा श्री जी मसा ने कही।वे श्री जैन श्वेतांबर भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट नीमच के तत्वावधान में आयोजित अमृत प्रवचन श्रृंखला में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि आंखों पर बंधी राग द्वेष की पट्टी को खोलना होगा । और जीव दया का पालन करना होगा तपस्या करने पर अहंकार का त्याग करना होगा। तपस्या करते समय सरल बन कर क्रोध का भी त्याग करना होगा तभी वह सार्थक हो सकती है। हमको हमारी आत्मा की चिंता नहीं है ।हमें आत्मा को शाश्वत पवित्र बनाना है तभी हमारा कल्याण हो सकता है। हम जब कभी पवित्र तीर्थ दर्शन के लिए जाएं तो वहां सुख सुविधा नहीं तपस्या और साधना पर अपना ध्यान केंद्रित करें तभी वह तीर्थ दर्शन यात्रा सार्थक पुण्य लाभदाई हो सकती है अन्यथा तीर्थ यात्रा केवल सुविधा पर्यटन और मनोरंजन तक ही सीमित रह जाती है। पालीताणा तीर्थ पर जाए तो पाप कर्मों का क्षय होना चाहिए ना कि पाप कर्म बढ़ना चाहिए इसका इसकी पूरी सावधानी रखना चाहिए। पालीताणा तीर्थ पर किए गए तप व पुण्य कर्म का पुण्य फल 100 गुना मिलता है। परमात्मा तो हमें मोक्ष देने को सदैव तत्पर रहते हैं लेकिन हम हमारा हृदय संसार में लगाए रहते हैं। हम सदैव यह मेरा है के भाव को हृदय में भरे हुए रहते हैं तो जबकि वास्तव में धर्म प्रभु मेरा है के भाव रहना चाहिए लेकिन हम स्वस्थ सुरक्षित होकर परमात्मा और धर्म को भूल जाते हैं चिंतन का विषय है। हम सोने वाला महल भी बना लें तो वह साथ जाने वाला नहीं है।

-धर्म सभा में लब्धि पूर्णा श्री जी महाराज साहब ने कहा कि बच्चों का मन निर्मल होता है। मेले में यदि वह कोई खिलौना देख लेता है तो खिलौना चाहे कितना ही उपयोगी हो या नहीं बच्चा तो वही खिलौना लेने की जिद कर लेता है और माता-पिता को वह खिलौना उसे दिलाना ही पड़ता है चाहे वह अनुपयोगी क्यों ना हो इसी प्रकार संसार में रहते हुए मनुष्य को धर्म देव गुरु तपस्या की जिद्द करने की ठान लेना ले तो उसे प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है।और आत्म कल्याण रुपी मोक्ष मार्ग मिल सकता है।

श्रीपाल राजा ने धन वैभव सुख राज्य सब कुछ त्याग दिया था और केवल मात्र अपनी तपस्या पर ही अपना लक्ष्य निर्धारित किया और मोक्ष मार्ग को प्राप्त किया था। हमें परमात्मा के सामने मांगना भी नहीं आता है हम मांगते वह है जो संसार को बढ़ाता है जबकि हमें वास्तव में वह मांगना चाहिए जो संसार को दूर करें और परमात्मा और सम्यक दर्शन मोक्ष को पास लाए। परमात्मा से मांगने की सूची हमारी प्रतिदिन बदलती रहती है यदि हम एक लक्ष्य तय कर ले तो परमात्मा हमें वह वस्तु प्रदान कर सकता है। जैन व्यक्ति की बात को समझने में हमें बहुत परिश्रम लगता है जबकि दुर्जन व्यक्ति की बात हमें जल्दी समझ में आ जाती है चिंतन का विषय है। मंदिर दर्शन के लिए हमें प्रवेश के विधान का संस्कारों का ज्ञान होना आवश्यक है। साध्वी श्री जी ने दर्शन विधान, पूजा विधान, नंदन वृक्ष, चंपा वृक्ष, थाना नगरी, वस्तु पाल, मदन मंजरी, मदन मंजूषा, मंदिर के बाहर डेरी निर्माण का विधान, आदि धार्मिक विषयों के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया। धर्म सभा में नीमच की बेटी मृदु पूर्णा, प्राप्ति पूर्णा, केवल पूर्णा, नीमच की बेटी जिनांर्ग पूर्णा श्री जी आदि ठाना का सानिध्य भी मिला।

नवपद ओली जी तपस्या पर अमृत प्रवचन आज - श्री जैन श्वेताम्बर भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट नीमच के तत्वावधान में साध्वी अमीदर्शा श्री जी महाराज साहब के पावन सानिध्य में प्रतिदिन नवपद ओली जी तपस्या की आराधना के विषय परअमृत धर्म सभा प्रवचन श्रृंखला

पुस्तक बाजार स्थित नुतन आराधना भवन में प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे अमृत धर्म प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित हो रही है। सभी समय पर उपस्थित होकर धर्म तत्व ज्ञान गंगा का पुण्य लाभ ग्रहण करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गोसम्मान आह्वान अभियान बैठक होगी प्रतापगढ़ में...

March 18, 2026 02:57 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...

March 18, 2026 02:54 PM

मनासा में श्री कृष्ण घाणावार तेली समाज की मंदिर समिति का सर्वसम्मति से गठन, अध्यक्ष पद पर भूपेश राठौर निर्वाचित, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं….

March 18, 2026 02:47 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम विजयवर्गीय का निधन, विधायक अनिरुद्ध मारू ने दी श्रद्धांजलि….

March 18, 2026 02:42 PM

नीमच में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 4 आदतन बदमाश जिला बदर, पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता गया....

March 18, 2026 02:38 PM

दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस में शामिल होने 5 लोकतंत्र सेनानी आज होंगे नीमच से रवाना….

March 18, 2026 02:34 PM

जिले की सभी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताए स्‍वास्‍थ्‍य जांच की सही-सही रिर्पोट अंकित करें - श्री चंद्रा...

March 18, 2026 02:30 PM

जिले में महिला एवं बाल कल्‍याण के पैरामीटर्स पर प्रदेश एवं संभाग में जिले का बेहतर प्रदर्शन हॉट स्‍पॉट क्षेत्र में बच्‍चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित करें - श्री चंद्रा...

March 18, 2026 02:24 PM

औषधी एवं प्रशाधन सामग्री अधिनियम का पालन नहीं करने पर चार मेडिकल स्‍टोर्स के लायसेंस निलंबित...

March 18, 2026 02:22 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...

March 18, 2026 01:45 PM

हॉट स्‍पॉट क्षेत्र में बच्‍चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित करें - श्री चंद्रा कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्‍पन्‍न....

March 18, 2026 01:43 PM

टाउनहॉल नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम कल..

March 18, 2026 01:42 PM

क्षेत्र में पहली बार, जनप्रतिनिधि की पहल पर जावद में जहर मुक्त खेती का राष्ट्रीय महायज्ञ, 28 मार्च से जुटेंगे देशभर के किसान...

March 18, 2026 01:30 PM

आवरी माता जी के 20 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का पैदल चुनरी यात्रा के साथ कल होगा आगाज...

March 18, 2026 01:27 PM

लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त...

March 18, 2026 01:20 PM

निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..

March 18, 2026 01:15 PM

एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...

March 18, 2026 01:09 PM

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...

March 18, 2026 01:05 PM

महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्‍थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...

March 18, 2026 01:02 PM