FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु भक्त....

  Updated : April 12, 2025 04:47 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  आयोजन

नीमच। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर समिति के मुकेश धनगर ने बताया कि 11 अप्रैल 2025 को अखंड रामायण की स्थापना की गई। 24 घंटे लगातार चलने वाले इस अखंड पाठ में इंदिरा नगर के वरिष्ठ पुरुष वर्ग, मातृशक्ति, छोटे बालक-बालिकाओं ने भाग लिया,12 अप्रैल 2025 को सुबह 6 बजे मंशापूर्ण महादेव एवं रणजीत हनुमान मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इसके पश्चात सूर्योदय के साथ आरती कर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इसके उपरांत शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें नगर के सैकड़ों रामभक्तों ने भाग लिया। भगवा ध्वज लिए, “जय श्रीराम” के जयकारों के साथ निकली । यात्रा नगर की सड़कों को धर्म और भक्ति के रंग में रंग गई। शोभायात्रा का विश्राम पुनः मंदिर प्रांगण में हुआ, जहां पंडित योगेश शर्मा (नागदा) द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण एवं सनातन संस्कृति अनुसार यज्ञ का आयोजन करवाया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति दी। पूर्णाहुति के पश्चात महाआरती और प्रसादी का वितरण किया। प्रभु भक्ति से गूंज उठा पूरा नगर सुबह 7:30 बजे प्रारंभ हुई शोभायात्रा इंदिरा नगर, न्यू इंदिरा नगर, क्लासिक क्राउन, भगवानपुर चौराहा आदि प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की स्वर लहरियां के बीच भक्तों ने नृत्य किया और “हनुमान जी की जय” के जयघोष करते रहे। स्त्री-पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फूलों की वर्षा और भव्य स्वागत शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने रंगोली सजाई और पुष्पवर्षा कर सभी भक्तों का स्वागत किया। कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई, जिससे समूचा क्षेत्र “जय श्रीराम”, “हनुमान जी की जय” के उद्घोष से गूंज उठा। मनीष चौधरी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का इस पावन प्रभात फेरी में हार्दिक स्वागत किया।यह दिन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और शौर्य का प्रतीक है।
राम भक्त हनुमान जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध कर दिया कि यदि मन में सच्ची भक्ति हो, तो कोई कार्य असंभव नहीं होता। उनकी शक्ति, बुद्धि, विनम्रता और निस्वार्थ सेवा हमें यह सिखाती है कि जीवन में प्रभु श्रीराम के चरणों में अटूट विश्वास रखकर हर संकट को पार किया जा सकता है।
आज की प्रभात फेरी केवल एक शोभा यात्रा नहीं है, यह एक जागरण है । हमारे मन का, हमारे विचारों का और हमारे समाज का। आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि हम हनुमान जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर भयमुक्त रहेंगे, सत्य के पथ पर चलेंगे और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस पावन अवसर पर, हम सब मिलकर रामधुन के मधुर स्वर में हनुमान जी की महिमा का गुणगान करें और नगर में भक्ति, शांति और सद्भावना का संचार करें।धर्म और संस्कृति का उद्घोष इस आयोजन ने सिद्ध कर दिया कि सनातन धर्म की शक्ति श्रद्धा, सेवा और संगठन में निहित है हनुमान जन्मोत्सव पर नगरवासियों की भागीदारी ने हिंदू संस्कृति की अखंडता और गौरव को पुनः स्थापित किया है।शोभायात्रा में नगर की प्रथम नागरिक स्वाति चोपड़ा समाजसेवी संतोष चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ सहभागी बनें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मदनलाल धनगर राष्ट्रीय गायरी महासभा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर- अब प्रदेशभर का देखेंगे कार्य...

April 13, 2025 03:15 PM

नहीं आया लाडली बहना का पैसा, महीने की इस तारीख को मिलेंगे 1250 रु....

April 13, 2025 03:14 PM

कोरोना काल में अमृत बने रेमडेसिवर इंजेक्शन खरीद में 17 करोड़ का घोटाला...

April 13, 2025 03:10 PM

चैत्र नवपदओली के आराधकों का हुआ सामुहिक पारणा,किया बहुमान, लाभार्थी हिंगड़ परिवार की श्रीसंघ ने की खूब अनुमोदना...

April 13, 2025 03:08 PM

कनेरा थाना क्षेत्र में मिली अधेड़ की खून सनी लाश की घटना का खुलासा, जावरा में एक्सीडेन्ट हो मृत्यु होने पर साथी द्वारा शव को खेत पर रख भाग गए, ज़ीरो एफआईआर दर्ज कर एमपी के जावरा भेजी गई...

April 13, 2025 02:33 PM

धार्मिक- तपस्वी साधकों द्वारा की जा रही शाश्वत नवपद ओली जी की आराधना, कष्टों से मुक्ति दिलाती है तपस्या - साध्वी अमिदर्शा श्री जी महाराज....

April 13, 2025 02:16 PM

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर स्कूली छात्र/छात्राओं की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जिला व संभाग स्तर की प्रतियोगिता चित्तौड़गढ़ में होगी आयोजित, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे, विजेताओं को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे....

April 13, 2025 12:25 PM

जनकपुर में आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 123 रोगियों ने लिया लाभ....

April 13, 2025 12:23 PM

गौ-शालाओं से मध्यप्रदेश में गौ-सेवा की लिखेंगे नई इबारत, मुख्यमंत्री ने महू में हाईटेक सुविधाओं से युक्त कामधेनु गौ-शाला का किया भूमि-पूजन....

April 13, 2025 08:20 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 13, 2025 08:19 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 13, 2025 08:17 AM

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे फरार पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी को पिपलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार....

April 13, 2025 07:59 AM

सायबर सेल नीमच एवं पुलिस थाना बघाना की संयुक्त कार्यवाही, आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा लगाते 04 आरोपी गिरफ्तार, 05 हजार नगदी सहित लगभग 01 करोड़ का क्रिकेट हिसाब जप्त....

April 13, 2025 12:07 AM

स्वर्ण जड़ित मुकुट, आंगी (वागा) से सुशोभित हुए चमत्कारिक श्री बानोड़ा बालाजी, समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर ने सपरिवार किए दर्शन, विशेष पूजा, अर्चना कर बालाजी महाराज को मुकुट व आंगी (वागा) धारण करवाया....

April 12, 2025 11:20 PM

वसुन्धरा राजे ने उत्तर भारत के तीसरे बड़े रनवे वाले झालावाड़ एयरपोर्ट से भरी पहली उड़ान....

April 12, 2025 11:16 PM

दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु भक्त....

April 12, 2025 04:47 PM

हनुमान जयंती पर रामायण पाठ के साथ श्री बड़े बालाजी दर्शन व भंडारा प्रसादी में उमड़े श्रद्धालु...

April 12, 2025 04:43 PM

मृत्यु के बाद धन संपत्ति वैभव नहीं, पुण्य कर्म साथ जाते हैं, श्रीपाल रास नवपद आराधनाअमृत प्रवचन श्रृंखला में साध्वी अमिदर्शा श्री जी महाराज साहबने कहा....

April 12, 2025 04:41 PM

गाडरी समाज की प्रांतीय कार्यशाला मीटिंग जयपुर में....

April 12, 2025 01:42 PM