पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर दिया ज्ञापन...
Updated : April 24, 2025 01:00 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

घटना
निम्बाहेड़ा। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगांव में हुई आतंकी घटना में हिन्दू पर्यटकों से उनका धार्मिक नाम पूछकर उनकी निर्दयता पूर्वक हत्या की गई, इस घटना ने पूरे राष्ट्र को स्तब्ध एवं आक्रोशित कर दिया। इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी तथा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी की उपस्थिति में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्वी नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, वरिष्ठ नेता जानकी लाल जोशी, मनोज शर्मा, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, विमल कोठारी, महिपाल सिंह, पुष्कर सोनी, नरेश आमेटा, नगर मंत्री कुलदीप सिंह राठौड़, निवर्तमान पार्षद मयंक अग्रवाल, जगदीश माली, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, भाजयुमो नगर महामंत्री चिराग मंत्री, ग्रामीण मण्डल महामंत्री सोनू झंवर, अजय नागदा, अंतरिक्ष साहू, सोनू पारख, अशोक मालवीय, रमेश वैष्णव, रतन वैष्णव, राजू गौड़, हितेश जोशी, सुनील धाकड़ कोचवा, लाला सेन आदि ने कहा कि पहलगाम में हुई यह घटना न केवल एक आतंकवादी हमला है, अपितु यह भारत के बहुसंख्यक समाज की धार्मिक स्वतंत्रता, पहचान और गरिमा पर भी सीधा आघात है। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं के द्वारा जो देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को बाधित करने का षड्यंत्र कर रहे हैं, ऐसे सभी आतंकवादियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड (मृत्युदंड) दिया जाए। साथ ही जम्मू-कश्मीर में हिंदू यात्रियों व पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थायी व प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से आग्रह किया कि इस घटना में मृतकों के परिवारों को सरकार के द्वारा यथोचित सहायता प्रदान की जाए, क्योंकि यह घटना न केवल पीड़ित परिवारों की पीड़ा है, बल्कि पूरे हिंदू समाज की आत्मा को आहत करने वाली है। भाजपा जनप्रतिनिधियों ने आग्रह है कि इस विषय को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए त्वरित और कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी आतंकी तत्व भारत भूमि पर इस प्रकार की कायरतापूर्ण हरकत करने का साहस न कर सके।
और खबरे
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेड़ा माताजी में बावड़ी की साफ-सफाई की गई.....
April 24, 2025 04:03 PM

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा ने जिला अस्पताल नीमच में डायलिसिस सेंटर का किया अवलोकन, मरीजों से रूबरू होकर, पूछी कुशलक्षेम....
April 24, 2025 03:41 PM

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने नीमच में किया परिधान शौरूम का शुभारंभ...
April 24, 2025 03:32 PM

संत शिरोमणी श्री सेन जी महाराज का 725 वॉ जन्मोत्सव मनाया जावेगा, यशनगर जाट मे कल संत शिरोमणी श्री सैन जी महाराज की निकलेगी भव्य शौभायात्रा, रात्रि में होगा भव्य भजन संध्या का आयोजन....
April 24, 2025 01:55 PM

मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व विशेष अभियान के तहत 320 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, मय पिकअप वाहन के जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार....
April 24, 2025 01:10 PM

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर दिया ज्ञापन...
April 24, 2025 01:00 PM

टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने मनाया वर्ल्ड टेबल टेनिस डे ...
April 24, 2025 11:14 AM

कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ ने मनाया पोषण पखवाडा....
April 24, 2025 11:11 AM

संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती 25 अप्रैल को, जानें उनके बारे में.....
April 24, 2025 11:06 AM

प्रदेश में मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केन्द्रों का संचालन, 4 हजार ग्रामों और 356 शहरी वार्डों में हुआ योग समितियों का गठन.....
April 24, 2025 08:19 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 24, 2025 08:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 24, 2025 08:15 AM

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्ट्रीट वेंडर्स एवं एवं हाकर्स को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक खाद्य पदार्थों के लिए नमूने...
April 23, 2025 09:21 PM

जैन मंदिर ही क्यों ? सभी गैर कानूनी धार्मिक स्थलों को तोड़ा जाय - हार्दिक हुंडिया, हार्दिक हुंडिया ने देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और महाराष्ट के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की मांग, कानूनी तरीके से गैर कानूनी धार्मिक स्थलों पर हो कार्यवाई....
April 23, 2025 09:07 PM

पहलगाम आतंकी हमले में हुए शहीदों को दीनदयाल वाटिका में श्रद्धांजलि दी गई....
April 23, 2025 08:48 PM

ग्रामसाथिनों का हल्ला बोल मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन.....
April 23, 2025 08:10 PM

महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक राशि संग्रहित कर, प्रथम स्थान हांसिल करने पर नीमच जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सम्मानित, सैनिक कल्याण के लिए प्रदेश में सर्वाधिक राशि संग्रहित कर, प्रथम स्थान पर रहा नीमच जिला.....
April 23, 2025 07:44 PM

विद्यार्थियों को मिली एलईडी की सौगात अब करेंगे अध्ययन ऑनलाइन....
April 23, 2025 07:33 PM

धर्म की रक्षा के लिए संतों का त्याग अविस्मरणीय है-आचार्य विश्वरत्न सागर जी महाराज, प्रेम पूर्वक मांगी गई क्षमा परिवार को स्वर्ग बना देती है - ललित प्रभ सागर जी महाराज, आचार्य विश्वरत्न सागर जी एवं राष्ट्र संत ललित प्रभ जी महाराज के नगर प्रवेश में उमड़े समाज जन,
April 23, 2025 07:31 PM
