FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...

  Updated : March 14, 2026 02:36 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत और बुकिंग व्यवस्था में आ रही दिक्कतों को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विजय टॉकीज चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस की सुचारू आपूर्ति की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाले की गैस संबंधी बयान को लेकर भी अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से “नाले की गैस” से चाय बनाने का प्रदर्शन किया। इसके लिए घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर तथा लकड़ियां रखकर प्रतीकात्मक चूल्हा तैयार किया गया। साथ ही एक बैनर लगाया गया और हाथों में तख्तियां लेकर नारे लिखे गए— “नाले की गैस बनाना सिखाएंगे मोदी जी”। इस अनोखे प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती ने कहा कि आज जिले सहित पूरे देश में गैस सिलेंडर की किल्लत से आम जनता परेशान है। एक ओर सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर लोगों को गैस सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गैस की बुकिंग तक बंद हो गई है और लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे आम परिवारों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
रसोई से लेकर कारोबार तक असर - श्री बाहेती ने कहा कि गैस सिलेंडर की कमी का असर केवल घरेलू रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे व्यापार, ढाबों और होटल व्यवसाय पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है। कई होटल और रेस्टोरेंट संचालक सिलेंडर नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। वहीं वर्तमान में विवाह समारोहों का सीजन चल रहा है और ऐसे समय में गैस सिलेंडर की कमी से लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर भी सवाल - पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि को बढ़ाकर लगभग 45 दिन कर दिया गया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इससे जिले के होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं और वहां काम करने वाले मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है।कई परिवारों को आयोजन के लिए गैस की व्यवस्था करने में कठिनाई हो रही है, लेकिन इसके बावजूद सरकार इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है।
समस्या हल नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन - कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति बहाल नहीं की गई और बुकिंग व्यवस्था को सामान्य नहीं किया गया, तो कांग्रेस आने वाले दिनों में बड़ा और उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम को पृथ्वी सिंह वर्मा और मुकेश कालरा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद चोपड़ा, बृजेश मित्तल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष ओम दीवान, महेंद्र मोनू लोक्स, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, ओम शर्मा, विमल शर्मा, गजेंद्र यादव, हिदायतुल्ला खान,अजा विभाग कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश वीरवाल, मनोहर अम्ब, जुगल अहीर, नितिन हसीजा, जगदीश पुनर, राजेंद्र वर्मा, इकबाल कुरैशी, भंवरलाल जायसवाल, मुकेश प्रजापत, इकराम पहलवान, इलियास कुरैशी, अंजना राकेश सोनकर, बेबी मेहरा, रुखसाना खान, रामगोपाल राठौर, जावेद दुर्रानी, पीयूष जैन, जगदीश मालवीय, संजय पवार, विजय राठौर, मनीष गोस्वामी और दीपक राठौर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

TET परीक्षा को लेकर शिक्षक संघ ने विधायक माधव मारू को सौंपा ज्ञापन, रिव्यू पिटीशन की मांग.….

April 10, 2026 07:18 AM

मध्यप्रदेश के 68 महाविद्यालयों में शुरू होंगे एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित होगा पाठ्यक्रम, नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में, प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालयों में प्रारंभ होगा कोर्स...

April 10, 2026 05:08 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 10, 2026 04:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 10, 2026 04:14 AM

खेत में रखे चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू...

April 09, 2026 03:40 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश...

April 09, 2026 02:58 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 54,714 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी…

April 09, 2026 02:34 PM

करोड़ों के आईपीएल सट्टा रैकेट का बड़ा पर्दाफाश, मनासा पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड, गुर्गे फरार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस....

April 09, 2026 02:03 PM

जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन...

April 09, 2026 01:46 PM

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा....

April 09, 2026 01:46 PM

नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्‍तरीय पुस्‍तक मेले का आयोजन.....

April 09, 2026 01:45 PM

जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण....

April 09, 2026 01:45 PM

नीमच शहरी आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्‍त पदों की आपत्ति के लिए अनन्तिम सूची प्रकाशित....

April 09, 2026 01:44 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत, 18000 घन मीटर जल भराव क्षमता का अमृत सरोवर कार्य पूर्ण....

April 09, 2026 01:44 PM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे...

April 09, 2026 01:43 PM

रतनगढ़ मंडल में गांव चलो बस्ती चलो अभियान का भव्य आगाज, वरिष्ठों का सम्मान और जनसंवाद....

April 09, 2026 01:40 PM

आर्म्स एक्ट प्रकरण में 11 वर्षों से फरार अंतर्राज्यीय आरोपी असलम उर्फ लाला गिरफ्तार...

April 09, 2026 01:16 PM

चीताखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया गया आठवां पोषण पखवाडा...

April 09, 2026 12:45 PM

नीमच में कांग्रेस का हल्ला बोल, किसानों के मुद्दों पर कलेक्ट्रेट का घेराव, भजन गाकर जताया विरोध, गेहूं खरीदी में देरी, मुआवजा और सड़कों की बदहाली को लेकर प्रदर्शन, पीड़ित किसानों के हाथों सौंपा ज्ञापन.…

April 09, 2026 12:32 PM