पंचायती राज दिवस पर जिला पंचायत सदस्यों ने दर्ज करवाई नाराजगी, 3 साल से स्थाई समितियों का गठन नही, 2 वर्षों से विकास राशि भी नही, आखिर यह कैसी जिला पंचायत....
Updated : April 24, 2025 02:21 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच :- देश भर में जहां प्रशासन द्वारा पंचायती राज दिवस मनाया गया। वही दूसरी और जिला पंचायत सदस्यों ने नीमच जिले में पंचायती राज अधिनियम का पालन नहीं होने एवं पंचायती राज में अपने हक और अधिकार नही मिलने से नाराज होकर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव से मुलाक़ात कर नीमच में पंचायती राज़ की अवहेलना के प्रति नाराजगी दर्ज करवाई। जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव को पत्र देकर तीन साल से अटकी स्थाई समितियों के गठन सहित 4 सुत्रीय मांगो पर अमल करने की बात कहीं। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जिले के चार जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती,नखरा आर.सागर कछावा ,सुगना पुरण अहीर और लता मनीष पोरवाल ने गुरुवार दोपहर जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और जिला पंचायत सीईओ को 4 सुत्रीय मुद्दों का पत्र सौपा। जिसमें लिखा कि जिला पंचायत के निर्वाचन को 3 साल हो गए है इसके बाद भी स्थाई समितियों का गठन नही किया गया। समितियों का गठन राजनीतिक दुर्भावना के चलते नही किया जा रहा है। सदस्यों ने कहा की पूरे प्रदेश में सिर्फ नीमच जिला ही ऐसा है जहां पर जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन नहीं हुआ है जों दुर्भाग्य पूर्ण है। सदस्यों ने कहा की समितियों का गठन नही होने के कारण समितियों का गठन नही होने से पंचायती राज की धज्जियां राजनीति दबाव में उडाई जा रही है। समितियों का गठन नही होने के कारण विभागों की समीक्षा नही हो पा रही है। जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि बिना किसी दबाव में आकर प्रशासन अपने अधिकारों का उपयोग कर जिला पंचायत में स्थाई समितियों का गठन करें। पत्र में जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र की पंचायतों में होने वाले विकास कार्यो के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भी जिला पंचायत सदस्यों को आमंत्रित नही करने का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने कहा कि विधानसभा के बाद जिला पंचायत सदस्य का चुनाव सबसे बड़ा होता है सत्ता के दबाव में जिला पंचायत सदस्यों को कार्यक्रमों में नहीं बुलाना सत्ता पक्ष की दुर्भावना है। सदस्यों ने कहा की इस हेतु सम्बंधित विभागों को उचित निर्देश दिए जाए। सदस्यों ने कहा की जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों द्वारा जनता से जुडी समस्याओं और विकास से सबंधित मुद्दों पर अधिकारीयों का ध्यान आकर्षित कराया जाता है लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में कुछ विभागों द्वारा जानबूझकर कार्य में देरी की जाती है। इस मामले के निराकरण के लिए साधारण सभा का पालन प्रतिवेदन 10 दिन में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया था। जिससे यह ज्ञात रहता था कि जिला पंचायत सदस्य द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कितनी कार्रवाई हुई। इस पालन प्रतिवेदन जल्दी सोंपने की कार्रवाई पर भी अमल नही किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्यों के उठाए गए मुद्दों का प्रतिवेदन 10 दिवस में सौपा जाए। जिला पंचायत सदस्यों ने सीईओ को बताया कि सदस्यों की वित्तीय वर्ष 2023 -24 की अनुदान की राशि 2 साल गुजरने के बाद भी आज तक सबंधित पंचायतों में नही पहुंची। जिससे जनता में हमारे प्रति अविश्वास की भावना पैदा हो रही है। अभी तक राशि क्यों नही पहुंची इसकी जांच करवाई जाएं। विकास के लिए जारी राशि वर्ष 2023-24 और 2024 -25 की राशि एक साथ जारी की जाएं। ताकि क्षेत्र में विकास कार्यो को गति मिल सके। जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि समितियों का गठन नही होना, विकास की राशि समय पर पंचायतो को नही मिलना और कार्यक्रमों में जिला पंचायत सदस्यों को दरकिनार करना ये सब राजनीति भावना के चलते किया जा रहा है। सदस्यों ने सीईओ से मांग की है कि वे जल्द इन मामलो को गंभीरता से लेकर उन पर अमल कर पंचायती राज की अवधारणा को साकार करने का काम करे।
और खबरे
एक साथ जली पिता - पुत्र की चिता का धुआं देखकर रो पड़ा पूरा गांव...
May 31, 2026 06:06 AM
वंदे गंगा साइकिल रैली में युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश, खिलाड़ियों ने लिया जल बचाने का संकल्प, विधायक आक्या ने दिखाई हरी झंडी....
May 31, 2026 06:04 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 31, 2026 06:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 31, 2026 06:01 AM
जल निगम की लापरवाही से युवक की मृत्यु का समाचार भ्रामक एवं तथ्यहीन, बेलारी-गुलाबखेड़ी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी दुर्घटना, पाइपलाइन के गड्ढे से मृत्यु का कोई संबंध नहीं: जल निगम के महा प्रबंधक ने किया खंडन...
May 30, 2026 05:03 PM
टाकरदा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बस से उतरते समय बीमा एजेंट की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम....
May 30, 2026 04:40 PM
ओपन प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न, युवाओं को मिले रोजगार के अवसर...
May 30, 2026 04:26 PM
पुत्र मोह में मां अपनी सुन्दरता खो देती है, और वहीं बेटा पत्नी की सुंदरता के मोह में मां को त्याग देता है - पं.निरंजन शर्मा, थडा में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा ,आज होगी पूर्णाहुति...
May 30, 2026 02:56 PM
अवैध हथियार तस्करी गिरोह से दो और पिस्टल व दो मैगजीन बरामद, अब तक तीन पिस्टल व पांच मैगजीन जब्त..
May 30, 2026 02:22 PM
मोरवन-डीकेन रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 30, 2026 02:20 PM
माता-पिता संस्कारी हो तो पुत्र आज्ञाकारी होता है-पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
May 30, 2026 02:05 PM
कार में घूम रहे 4 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, पुलिस ने हथियारों का जखीरा और वाहन किया जब्त
May 30, 2026 01:32 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी फैक्ट्री मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार...
May 30, 2026 01:29 PM
तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच का जागरूकता अभियान...
May 30, 2026 01:24 PM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..
May 30, 2026 01:14 PM
नहीं रहे कार्यकर्ताओं का निर्माण करने वाले संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आदरणीय गोविंद जी झवर ( स्वदेशी) संपूर्ण क्षेत्र में छाई शोक की लहर...
May 30, 2026 01:12 PM
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
May 30, 2026 12:57 PM
किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा...
May 30, 2026 12:49 PM
फूलमंडी में खौफ का खूनी खेल, युवराज सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, 3 घंटे में तीनों हमलावर पुलिस गिरफ्त में...
May 30, 2026 12:49 PM