FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित, ‌ भाई भाई का प्रेम राम भरत जैसा होना चाहिए- दशरथ शर्मा....

  Updated : April 27, 2025 07:04 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- बालाजी नवयुवक मंडल रामपुरा दरवाजा के तत्वाधान में नौ दिवसीय अमृत कलश स्थापना महोत्सव एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित श्री राम कथा वीर हनुमान मंदिर रामपुरा दरवाजा जावद स्थित हनुमान मंदिर राम दरबार पर पुजा अर्चना से हुआ। कथा में महिलाएं लाल पीले परिधानों मे सहभागी बनीं। श्री राम कथा में श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित विभिन्न भजनों की स्वर लहरियां बिखर रही थी। श्री राम कथा के द्वितीय दिवस श्री राम जी की पूजा अर्चना के बाद राम कथा में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए पंडित दशरथ शर्मा भाई जी ने कहा कि गुरु जो कहता है वह धर्म होता है। भरत ने जो किया था वह धर्म बन गया था। भाई को आपस में प्रेम से रहना चाहिए। भाई भाई में कभी विवाद हो जाए तो संवाद नहीं छोड़ना चाहिए संवाद करे तो समस्या का समाधान हो सकता है। भाई का भाई के प्रति प्रेम राम भरत जैसा होना चाहिए। राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रखकर स्वयं जमीन में गड्ढा खोदकर 14 वर्ष तक राम को ही आदर्श मानकर भरत ने 14 वर्ष तक अयोध्या में शासन किया था। ऐसे भाई का प्रेम दुनिया में कहीं देखने को नहीं मिलता है। राम कथा को सुनते-सुनते हृदय भर जाना चाहिए। तभी तो राम कथा सुनना सार्थक होता है।, 10 साल से भाई भाई से बात नहीं करता है और दोनों राम कथा सुनने जाते हैं तो उनका राम कथा सुना सार्थक नहीं होता है। सास बहू को बेटी की तरह प्यार दे तो हर घर में रामराज आ जाए। बहु भी सास को मां की तरह प्यार करे तो वह घर स्वर्ग बन सकता है। लड़कों के विवाह नहीं हो रहे इसलिए सास बहू दोनों एक दूसरे से प्रेम पूर्वक घर में रहे तो घर मंदिर बन सकता है।जिस घर में सुनने वाले कम हो उस घर की प्रगति कभी नहीं हो सकती है। अच्छा सुनेंगे तो अच्छा बोलेंगे इसलिए सदैव अच्छी बातें ही सुनना चाहिए। मनुष्य जीवन में कान भजन कीर्तन और अच्छी बातें सुनने के लिए बने हैं। गलती को ठीक कर ले उसे इंसान कहते हैं। मथरा दासी की बातों ने श्री राम जी को 14 वर्ष का वनवास दिला दिया और राजा दशरथ का प्राणांत हो गया था। अयोध्या में पहले और बाद में कभी भी ऐसा दुःख नहीं आया था। विश्वास आत्मा का धर्म है विश्वास अजर अमर है। जो राम रसायन लेता है वह रोगी बनता ही नहीं है। हरि नाम जप करने से संसार का कल्याण होता है। हरि का भजन जाप करें तो पाप कर्म कष्ट मिट सकते है। हरि सत्संग में आने से विवेक का ज्ञान मिलता है। क्या देखना है क्या सुनना है। यह सत्संग सिखाएगा। शबरी की नवधा भक्ति होती है। कथा सुनाना भी चौथी भक्ति होती है। जिसने जवानी में सत्संग किया होगा उसे बुढ़ापे में हरि भजन खूब मिलेगा। धर्म -सभा में भागवत आचार्य पंडित रुद्रदेव त्रिपाठी जावद ने कहा कि श्री राम की मर्यादा को जीवन में उतारें। श्री कृष्ण की लीला को केवल समझना है करना नहीं, श्री राम प्रभु का नाम ही सीधा है ।राम-राम बोलो या मरा मरा बोलो तो भी भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। राम की अद्भुत महिमा है। जितना भगवान का नाम लिया जाए इस जगत में और यह सारे पुराण कहते हैं राम भगवान के नाम का कीर्तन करते रहे । राम नाम जाप कभी छोड़ना नहीं चाहिए। श्री राम के नाम से पत्थर तैर गए थे और रामसेतु बन गया था। राम का नाम कल्याण करने वाला हैं। शिव स्वयं श्री राम के अनन्य भक्त हैं। समुद्र मंथन में हला हल विश पान किया था। राम नाम का जाप करने से कल्याण हो सकता है।पं.त्रिपाठी ने हरि नाम नहीं तो जीना क्या...भजन प्रस्तुत किया। दशरथ महाराज श्री ने राम वन भ्रमण,शिव कथा, गुरु वशिष्ठ, कौशल्या भरत संवाद,सुग्रीव ,हनुमान, अंगद , बाली, अयोध्या कांड, रघुकुल,ऋषि मुनि,वैद पुराण, सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व पर प्रकाश डाला। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आरती व रामायण पौथी पुजन में श्रद्धालु भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण करवाया गया। रामकथा में भागवत कथा प्रवक्ता रुद्र देव त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। धर्म सभा का संचालन एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा ने किया। श्री राम कथा पंडित दशरथ शर्मा भाई जी के श्री मुख से प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक प्रवाहित हो रही है।
यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी.. यज्ञ आचार्य कैलाश नारायण शर्मा सीतामऊ‌ वाले के सानिध्य में 30अप्रैल को प्रायश्चित कर्म यज्ञ मंडप प्रवेश, स्थापित देवता पूजन,यज्ञ शुभारंभ सुबह 8से12 बजे तक एवं शाम 4से 6 बजे तक प्रतिदिन पंच कुंडात्मक पंच दिवसीय यज्ञ में विद्वान पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हजारों आहुतियां दी जाएगी शिव पार्वती विवाह आज - श्री राम कथा के मध्य आज महाराज दशरथ शर्मा भाई जी द्वारा आज शिव पार्वती विवाह प्रसंग के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित करेंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कृति संस्‍था में डॉ अक्षय राजपुरोहित अध्‍यक्ष, कमलेश जायसवाल सचिव व राजेश जायसवाल कोषाध्‍यक्ष निर्वाचित.....

April 28, 2025 11:16 AM

प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक 72 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन, अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों तक पहुँची पाठ्य पुस्तकें....

April 28, 2025 08:30 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 28, 2025 07:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 28, 2025 07:35 AM

मंदसौर हादसा, मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद कार कुएं में गिरी, 10 लोगों की मौत, 4 घायल...

April 27, 2025 10:12 PM

जलेश्वर महादेव में लगा मेला सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किया दर्शन...

April 27, 2025 09:18 PM

मुवादा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, श्रीमद भागवत कथा ही एक ऐसा पवित्र ग्रन्थ जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है - कथा वाचक श्री राजोरा....

April 27, 2025 08:27 PM

रिजनल हॉकी टुर्नामेंट में नीमच की अंडर 17 बालिका टीम ने दिखाया दम,10वीं बार जीता फाइनल, नीमच के कंकर भरे मैदान में प्रेक्टिस के बावजूद हॉकी टर्फ पर खेलने वाली टीमों को हरा नीमच टीम ने जीता गोल्ड, कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने किया बालिकाओं का उत्साहवर्धन, हॉकी खिलाड़ियों के लिए टर्फ मैदान बनाने की रखी मांग...

April 27, 2025 08:15 PM

भारत विकास परिषद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, पिडित मानवता की समाज सेवा प्रदर्शन की नहीं, जीवन में आचरण का कर्म है-संत ब्रह्मानंद नारायणी, समाज सेवा के क्षेत्र में भारत विकास परिषद अग्रणी संगठन - दिलीप सिंह परिहार,....

April 27, 2025 07:31 PM

जिले में कल राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन अभियान, मौके पर सीमांकन प्रकरणों का किया जाएगा निराकरण....

April 27, 2025 07:25 PM

नीमच के केंद्रीय विद्यालय के हॉकी खिलाडिय़ों ने जीता स्वर्ण पदक....

April 27, 2025 07:23 PM

भाविप ने भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए किया 600 मिट्टी के सकोरो का वितरण....

April 27, 2025 07:21 PM

​लोकमाता अहिल्‍याबाई होल्‍कर त्रिशताब्‍दी समारोह व्‍याख्‍यान सम्पन्न, अहिल्याबाई के नेतृत्व, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचारों का भारतीय चिंतन में पुनरुद्धार, आज की जरूरत हैं....

April 27, 2025 07:20 PM

स्वास्थ्य विभाग ने किया मोरवन में एक निजी क्लीनिक को सील.....

April 27, 2025 07:13 PM

बंगला-बगीचा व्यवस्थापन की कार्यवाही अधर में लटकी - गजेंद्र यादव, म.प्र राजपत्र के पालन में कार्यवाही करने हेतु कलेक्टर को दिया आवेदन पत्र.....

April 27, 2025 07:11 PM

जैन सोश्यल ग्रुप नीमच मेन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, पीड़ित मानवता की सेवा ही राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार - हेमंत जैन....

April 27, 2025 07:06 PM

श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित, ‌ भाई भाई का प्रेम राम भरत जैसा होना चाहिए- दशरथ शर्मा....

April 27, 2025 07:04 PM

जे एस जी नीमच ग्रेटर द्वारा सकोरों का निःशुल्क वितरण किया, पहलगांव हमले में मृत लोगों की आत्म शांति के लिए नवकार मंत्र का जाप किया...

April 27, 2025 05:45 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 27, 2025 08:11 AM