जैन सोश्यल ग्रुप नीमच मेन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, पीड़ित मानवता की सेवा ही राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार - हेमंत जैन....
Updated : April 27, 2025 07:06 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

सामाजिक
नीमच :- निराश्रित और निर्धन समाज के लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना पीड़ित मानवता की सबसे बड़ी सेवा होती है। पीड़ित मानवता की सेवा के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है। पीड़ित मानवता की सेवा ही राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार होता है। समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले गरीब से गरीब व्यक्ति को भी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले। यह बात मुख्य अतिथि जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फाउंडेशन के आईडी हेमंत जैन ने कही।वे बंधुत्व से प्रेम, बंधुत्व के साथ सेवा और नव सृजन के लक्ष्य को साथ लेकर चलने वाले जैन सोशल ग्रुप नीमच मेन के नवीन पदाधिकारी व संचालक मंडल के नवीन सत्र 2025- 27का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे मंगलम रिसोर्ट पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रुप के सभी सदस्य सामूहिक रूप से टीम भावना के साथ सभी ग्रुपों में समन्वय स्थापित कर पीड़ित मानवता की सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करें और समाज के दीन दुखियों की सेवा करें। । शपथ अधिकारी राहुल चपडोद ने कहा कि ग्रुप द्वारा पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रांत स्तर पर 51000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित तथा बीमारों और घायलों के प्राणों की रक्षा के लिए 5हजार युनिट रक्तदान का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। सामाजिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। जंयती लाल फाफरिया ने कहा कि त्याग की भावना के बिना समाज सेवा पूर्ण नहीं होती है। भाई-भाई को मिलकर आगे बढ़ाए तभी समाज का विकास हो सकता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कोमल गांग ने कहा कि कार्यकर्ता और सदस्य मिलकर पीड़ित मानवता की सेवा प्रकल्प के माध्यम से सेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे। निवृत्तमान अध्यक्ष बलवंत मेहता ने कहा कि खुशियां बांटने से खुशियां वापस आएगी हम जैसा सेवा कर्म करेंगे वैसा ही फल हमें मिलेगा । हम जैसा बीज बोएंगे वैसा ही फल हमें प्राप्त होगा। समाज सेवा करेंगे तो वापस समाज सेवा लौट कर आती है। फाउंडेशन उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश रीजन के संजय लोढ़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया।सोनल चौधरी द्वारा ग्रुप की प्रार्थना प्रस्तुत की गई। श्रीमती प्रीति गांग एवं राखी गोपावत ने दिल में बसाऊ नवकार मंत्र गीत प्रस्तुत किया। नीमच सत्र 2025- 27के अध्यक्ष पद पर कोमल गांग ,सचिव ललित बडोला, कोषाध्यक्ष पारस मल कांठेड, उपाध्यक्ष अरविंद करण पुरिया, संजय धींग, प्रदीप चोपड़ा, सुलक्षणा जैन, (संगिनी) सह सचिव अरविंद बम, कार्यालय सचिव आरसी गोखरू ,सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र नलवाया, प्रवक्ता डॉक्टर बीना चौधरी , पीआरओ अशोक मुणेत ,परामर्श समिति, संचालक मंडल, महावीर वाटिका, भंसाली जल मंदिर प्रभारी, अरिहंत जल मंदिर प्रभारी एवं संगिनी मेन नीमच के अध्यक्ष पद पर शिवानी जैन, सचिव श्वेता पोरवाल व कोषाध्यक्ष अंकिता गांधी समाज सेवा संकल्प के साथ शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में शपथ अधिकारी जेएसजीआईएस एफ मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष राहुल चपडोद, मुख्य अतिथि हेमंत जैन, विशिष्ट अतिथि जयंतीलाल फाफरिया। इलेक्टेड प्रेसिडेंट अध्यक्ष प्रेमेंद्र चोरडिया, विशिष्ट अतिथि प्रीतेश गादिया संजय लोढ़ा, अश्वनी मेहता थे।कार्यक्रम में संगिनी मेन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ बीना चौधरी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर आतंकवादीयों द्वारा कश्मीर के पुलवामा हमले में मारे गए लोगों को 2 मिनट का मोन रखकर मोमबत्ती जलाकरश्रद्धांजलि दी गई और उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। घायलों के शीघ्र स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर 16 से अधिक सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। अतिथियों को चित्तौड़गढ़ किले पर स्थापित विजय स्तंभ की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पंकज धींग एवं पारस पटवा ने संयुक्त रूप से किया तथा आभार नव नियुक्त सचिव ललित बडोला ने व्यक्त किया।
और खबरे
कृति संस्था में डॉ अक्षय राजपुरोहित अध्यक्ष, कमलेश जायसवाल सचिव व राजेश जायसवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित.....
April 28, 2025 11:16 AM

प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक 72 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन, अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों तक पहुँची पाठ्य पुस्तकें....
April 28, 2025 08:30 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 28, 2025 07:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 28, 2025 07:35 AM

मंदसौर हादसा, मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद कार कुएं में गिरी, 10 लोगों की मौत, 4 घायल...
April 27, 2025 10:12 PM

जलेश्वर महादेव में लगा मेला सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किया दर्शन...
April 27, 2025 09:18 PM

मुवादा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, श्रीमद भागवत कथा ही एक ऐसा पवित्र ग्रन्थ जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है - कथा वाचक श्री राजोरा....
April 27, 2025 08:27 PM

रिजनल हॉकी टुर्नामेंट में नीमच की अंडर 17 बालिका टीम ने दिखाया दम,10वीं बार जीता फाइनल, नीमच के कंकर भरे मैदान में प्रेक्टिस के बावजूद हॉकी टर्फ पर खेलने वाली टीमों को हरा नीमच टीम ने जीता गोल्ड, कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने किया बालिकाओं का उत्साहवर्धन, हॉकी खिलाड़ियों के लिए टर्फ मैदान बनाने की रखी मांग...
April 27, 2025 08:15 PM

भारत विकास परिषद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, पिडित मानवता की समाज सेवा प्रदर्शन की नहीं, जीवन में आचरण का कर्म है-संत ब्रह्मानंद नारायणी, समाज सेवा के क्षेत्र में भारत विकास परिषद अग्रणी संगठन - दिलीप सिंह परिहार,....
April 27, 2025 07:31 PM

जिले में कल राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन अभियान, मौके पर सीमांकन प्रकरणों का किया जाएगा निराकरण....
April 27, 2025 07:25 PM

नीमच के केंद्रीय विद्यालय के हॉकी खिलाडिय़ों ने जीता स्वर्ण पदक....
April 27, 2025 07:23 PM

भाविप ने भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए किया 600 मिट्टी के सकोरो का वितरण....
April 27, 2025 07:21 PM

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह व्याख्यान सम्पन्न, अहिल्याबाई के नेतृत्व, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचारों का भारतीय चिंतन में पुनरुद्धार, आज की जरूरत हैं....
April 27, 2025 07:20 PM

स्वास्थ्य विभाग ने किया मोरवन में एक निजी क्लीनिक को सील.....
April 27, 2025 07:13 PM

बंगला-बगीचा व्यवस्थापन की कार्यवाही अधर में लटकी - गजेंद्र यादव, म.प्र राजपत्र के पालन में कार्यवाही करने हेतु कलेक्टर को दिया आवेदन पत्र.....
April 27, 2025 07:11 PM

जैन सोश्यल ग्रुप नीमच मेन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, पीड़ित मानवता की सेवा ही राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार - हेमंत जैन....
April 27, 2025 07:06 PM

श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित, भाई भाई का प्रेम राम भरत जैसा होना चाहिए- दशरथ शर्मा....
April 27, 2025 07:04 PM

जे एस जी नीमच ग्रेटर द्वारा सकोरों का निःशुल्क वितरण किया, पहलगांव हमले में मृत लोगों की आत्म शांति के लिए नवकार मंत्र का जाप किया...
April 27, 2025 05:45 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 27, 2025 08:11 AM
