FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भारत विकास परिषद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, पिडित मानवता की समाज सेवा प्रदर्शन की नहीं, जीवन में आचरण का कर्म है-संत ब्रह्मानंद नारायणी, समाज सेवा के क्षेत्र में भारत विकास परिषद अग्रणी संगठन - दिलीप सिंह परिहार,....

  Updated : April 27, 2025 07:31 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच । पीड़ित मानवता की सेवा प्रदर्शन का नहीं आचरण का कर्म है। प्राचीन काल में राजा महाराजा और साधु संत एक हाथ से दान करते थे तो दूसरे हाथ को भी पता नहीं चलता था इसलिए दान और पीड़ित मानवता की सेवा दिखाकर नहीं छुपा कर करना चाहिए। यदि हमने समाज सेवा का कोई कार्य फेसबुक व्हाट्सएप पर अपलोड कर दिया तो उसका पुण्य 10प्रतिशत ही रह जाता है इसलिए समाज सेवा का प्रदर्शन नहीं करें उसे गुप्त रूप से करें तभी उसका सार्थक पुण्य फल मिल सकता है। चित्तौड़गढ़ जिले के विजयपुर नरसिंह द्वारा मंदिर के संत ब्रह्मानंद नारायणी ने कही। वे सीएसवी अग्रोहा भवन में भारत विकास परिषद के दायित्व शपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भक्ति का कभी भी प्रदर्शन नहीं करना चाहिए ।समाज की सेवा का धर्म कठोर होता है जिस प्रकार शंकर भगवान ने जहर पीकर अमृत समाज के लिए दिया इस प्रकार हमें भी सामाजिक बुराइयों को मिटाकर अच्छाइयों को फैलाना चाहिए तभी हमारे पिछड़े समाज का विकास हो सकता है। कश्मीर के पुलवामा हमले में 26 लोग मारे गए हैं इसका परिणाम 10 -12 दिन में हमारे सामने आएगा जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होगी और यह आतंकवादी बुराइयां धरती पर से हमेशा के लिए मिट जाएगी। हिंदू साधु संतों की बुराई नहीं हो ऐसा प्रयास करना चाहिए। हमारा जीवन राष्ट्र सेवा में लगे हमें यही लक्ष्य रखना चाहिए। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता और सदस्य सेवा प्रकल्प से जुड़े हुए हैं। हिंदुओं पर अत्याचार अब सहन नहीं किया जाएगा समय आने पर हिंदू संगठित और शक्तिशाली होकर इसका जवाब देगा। रक्तदान, देह दान के क्षेत्र में भी परिषद नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। परिषद के माध्यम से नीमच क्षेत्र में अनेक महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित की है। और मातृशक्ति के सम्मान के लिए रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा की स्थापना भी शीघ्र की जाएगी। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने राज्य सरकार की विधायक नीधि से 151हजार रु की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्र के एक विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वेटर तथा 50 रक्तदान यूनिट के स्थाई सेवा प्रकल्प में सहयोग करने की घोषणा की। परिषद के पूर्व रीजनल सचिव सुनील सिंहल ने कहा कि परिषद के सभी कार्यकर्ता अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वश्रेष्ठ शाखा बनाने की ओर अग्रसर है जब भी आवश्यकता होगी सदैव संगठन के माध्यम से सहयोग को तत्पर रहेंगे दो बार श्रेष्ठ प्रांत का अवार्ड मिला यह सब कार्यकर्ताओं की परिश्रम का परिणाम है अब सेवा के माध्यम से प्रांत को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व रीजनल सचिव प्रदीप चोपड़ा ने कहा कि शाखा द्वारा 13नेत्रदान से अभियान में सहभागिता प्रारंभ की है 200 का लक्ष्य है परिषद के 45 स्थाई सेवा प्रकल्प संचालित हो रहे हैं गर्व का विषय है। अध्यक्ष रवि पोरवाल ने कहा कि सभी के सहयोग से समाज सेवा के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सदैव संकल्प के साथ सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर श्रीमती आवेश सिंहल, श्रीमती दीपेश जैन लोढ़ा, एवं श्रीमती सपनेश मंडोवरा ने दंपति परिवार सहित सेवा के संकल्प के साथ परिषद की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका सम्मान किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पंकज दुबे द्वारा वंदे मातरम गान प्रस्तुत किया गया। नवीन अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने अपनी टीम और कार्यकारिणी के समाज सेवा के संकल्प साथ शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मनोज माहेश्वरी का दुपट्टा ओढ़ाकर विशेष सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संदीप दरक, शपथ अधिकारी घनश्याम पोरवाल, मंदसौर,पुर्व अध्यक्ष सुशील गटृटानी, कोषाध्यक्ष सतीश गोयल भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सदस्य परिवार सहित विभिन्न समाज संगठन के पदाधिकारी पत्रकार विशिष्ट नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पहलगाम में मारे गए मृतकों को 2मिनिट का मोन रखकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और घायलों के स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई कार्यक्रम का विश्राम राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम का रचनात्मक संचालन मनोज नवाल माहेश्वरी ने किया तथा आभार सचिव पिंटू शर्मा ने व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कृति संस्‍था में डॉ अक्षय राजपुरोहित अध्‍यक्ष, कमलेश जायसवाल सचिव व राजेश जायसवाल कोषाध्‍यक्ष निर्वाचित.....

April 28, 2025 11:16 AM

प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक 72 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन, अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों तक पहुँची पाठ्य पुस्तकें....

April 28, 2025 08:30 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 28, 2025 07:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 28, 2025 07:35 AM

मंदसौर हादसा, मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद कार कुएं में गिरी, 10 लोगों की मौत, 4 घायल...

April 27, 2025 10:12 PM

जलेश्वर महादेव में लगा मेला सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किया दर्शन...

April 27, 2025 09:18 PM

मुवादा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, श्रीमद भागवत कथा ही एक ऐसा पवित्र ग्रन्थ जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है - कथा वाचक श्री राजोरा....

April 27, 2025 08:27 PM

रिजनल हॉकी टुर्नामेंट में नीमच की अंडर 17 बालिका टीम ने दिखाया दम,10वीं बार जीता फाइनल, नीमच के कंकर भरे मैदान में प्रेक्टिस के बावजूद हॉकी टर्फ पर खेलने वाली टीमों को हरा नीमच टीम ने जीता गोल्ड, कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने किया बालिकाओं का उत्साहवर्धन, हॉकी खिलाड़ियों के लिए टर्फ मैदान बनाने की रखी मांग...

April 27, 2025 08:15 PM

भारत विकास परिषद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, पिडित मानवता की समाज सेवा प्रदर्शन की नहीं, जीवन में आचरण का कर्म है-संत ब्रह्मानंद नारायणी, समाज सेवा के क्षेत्र में भारत विकास परिषद अग्रणी संगठन - दिलीप सिंह परिहार,....

April 27, 2025 07:31 PM

जिले में कल राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन अभियान, मौके पर सीमांकन प्रकरणों का किया जाएगा निराकरण....

April 27, 2025 07:25 PM

नीमच के केंद्रीय विद्यालय के हॉकी खिलाडिय़ों ने जीता स्वर्ण पदक....

April 27, 2025 07:23 PM

भाविप ने भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए किया 600 मिट्टी के सकोरो का वितरण....

April 27, 2025 07:21 PM

​लोकमाता अहिल्‍याबाई होल्‍कर त्रिशताब्‍दी समारोह व्‍याख्‍यान सम्पन्न, अहिल्याबाई के नेतृत्व, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचारों का भारतीय चिंतन में पुनरुद्धार, आज की जरूरत हैं....

April 27, 2025 07:20 PM

स्वास्थ्य विभाग ने किया मोरवन में एक निजी क्लीनिक को सील.....

April 27, 2025 07:13 PM

बंगला-बगीचा व्यवस्थापन की कार्यवाही अधर में लटकी - गजेंद्र यादव, म.प्र राजपत्र के पालन में कार्यवाही करने हेतु कलेक्टर को दिया आवेदन पत्र.....

April 27, 2025 07:11 PM

जैन सोश्यल ग्रुप नीमच मेन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, पीड़ित मानवता की सेवा ही राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार - हेमंत जैन....

April 27, 2025 07:06 PM

श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित, ‌ भाई भाई का प्रेम राम भरत जैसा होना चाहिए- दशरथ शर्मा....

April 27, 2025 07:04 PM

जे एस जी नीमच ग्रेटर द्वारा सकोरों का निःशुल्क वितरण किया, पहलगांव हमले में मृत लोगों की आत्म शांति के लिए नवकार मंत्र का जाप किया...

April 27, 2025 05:45 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 27, 2025 08:11 AM