FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक 72 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन, अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों तक पहुँची पाठ्य पुस्तकें....

  Updated : April 28, 2025 08:30 AM

ब्यूरो रिपोर्ट

  प्रशासनिक

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अब तक कक्षा एक से 12वीं तक लगभग 72 लाख 40 हजार से अधिक विद्यार्थी निर्धारित कक्षाओं में अपना नामांकन दर्ज करवा चुके हैं। वहीं कक्षा 5 उत्तीर्ण करने वाले लगभग 5 लाख विद्यार्थी कक्षा में 6 में तथा कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाले करीब 4 लाख 84 हजार से अधिक विद्यार्थी कक्षा 9 में प्रवेश ले चुके हैं। कक्षा एक से 8वीं तक में लगभग 59 लाख 66 हजार से अधिक एवं कक्षा 9 से 12वीं में 12 लाख 73 हजार से अधिक विद्यार्थी अभी तक नये शैक्षणिक सत्र वर्ष 2025-26 में प्रवेश ले चुके हैं। प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू हुए नये शैक्षणिक सत्र में अब तक लगभग एक लाख 62 हजार से अधिक बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश हो चुका है। इनमें से लगभग एक लाख से अधिक बच्चों के अभिभावकों ने उनका प्रवेश शासकीय विद्यालयों में कराया है। शेष करीब 35 हजार बच्चे निजी विद्यालयों की कक्षा एक में प्रवेश ले चुके है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष तक स्कूल चलें हम अभियान का संचालन जून माह में किया जाता था जिसे इस वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक अप्रैल से ही संचालित किया गया है।

एज्युकेशन पोर्टल 3.0 से मॉनिटरिंग - स्कूल चलें हम अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के नामांकन के लिए एज्युकेशन पोर्टल 3.0 का एक अप्रैल को लोकार्पण किया था। पोर्टल के माध्यम से शालाओं में कक्षावार नामांकन की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। नामांकन का कार्य सतत प्रगति पर है तथा अधिकांश चिन्हित बच्चे निर्धारित कक्षाओं में प्रवेश ले रहे हैं।

कक्षा एक में प्रवेश योग्य बच्चों की सूची की उपलब्धता से सहजता - इस वर्ष समय डेटा के आधार पर कक्षा एक में प्रवेश के लिये योग्य बच्चों की ग्राम और वार्ड वार सूची भी शिक्षकों को पहले से ही उपलब्ध कराई गई है। जिससे शिक्षकों के द्वारा इन बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर शाला प्रवेश कार्य में सुविधा हो रही है।

परीक्षा परिणामों की समयबध्द घोषणा - प्रदेश में परीक्षा परिणामों की समयबद्ध घोषणा माह अप्रैल में ही की गई है। इस वजह से आशाजनक कक्षावार नामांकन का एक प्रमुख कारण यह भी है। प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के अलावा अन्य सभी कक्षाओं की स्थानीय परीक्षाओं और कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं के परिणाम भी इस वर्ष मार्च अंत तक घोषित किये जा चुके हैं, जिससे विद्यार्थियों के द्वारा आगामी कक्षाओं में समय से प्रवेश लिया जा रहा है।

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण - स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष नवीन सत्रारंभ की पूर्व तैयारी इस प्रकार की जिसमें प्रथम दिवस एक अप्रैल से ही कक्षा शिक्षण में कोई कठिनाई नहीं हुई। इस के लिये योजना तैयार कर एक अप्रैल के पहले ही नवीन सत्र की पाठ्य पुस्तकें विद्यालयों तक पहुंचाई गई। निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण इस वर्ष एक अप्रैल से ही प्रारंभ हुआ। अद्यतन स्थिति में लगभग 85 प्रतिशत से अधिक पाठ्य पुस्तकें शालाओं में उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस सत्र में निःशुल्क गणवेश एवं निःशुल्क साईकिल वितरण भी जुलाई माह तक पूर्ण करने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कृति संस्‍था में डॉ अक्षय राजपुरोहित अध्‍यक्ष, कमलेश जायसवाल सचिव व राजेश जायसवाल कोषाध्‍यक्ष निर्वाचित.....

April 28, 2025 11:16 AM

प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक 72 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन, अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों तक पहुँची पाठ्य पुस्तकें....

April 28, 2025 08:30 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 28, 2025 07:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 28, 2025 07:35 AM

मंदसौर हादसा, मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद कार कुएं में गिरी, 10 लोगों की मौत, 4 घायल...

April 27, 2025 10:12 PM

जलेश्वर महादेव में लगा मेला सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किया दर्शन...

April 27, 2025 09:18 PM

मुवादा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, श्रीमद भागवत कथा ही एक ऐसा पवित्र ग्रन्थ जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है - कथा वाचक श्री राजोरा....

April 27, 2025 08:27 PM

रिजनल हॉकी टुर्नामेंट में नीमच की अंडर 17 बालिका टीम ने दिखाया दम,10वीं बार जीता फाइनल, नीमच के कंकर भरे मैदान में प्रेक्टिस के बावजूद हॉकी टर्फ पर खेलने वाली टीमों को हरा नीमच टीम ने जीता गोल्ड, कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने किया बालिकाओं का उत्साहवर्धन, हॉकी खिलाड़ियों के लिए टर्फ मैदान बनाने की रखी मांग...

April 27, 2025 08:15 PM

भारत विकास परिषद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, पिडित मानवता की समाज सेवा प्रदर्शन की नहीं, जीवन में आचरण का कर्म है-संत ब्रह्मानंद नारायणी, समाज सेवा के क्षेत्र में भारत विकास परिषद अग्रणी संगठन - दिलीप सिंह परिहार,....

April 27, 2025 07:31 PM

जिले में कल राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन अभियान, मौके पर सीमांकन प्रकरणों का किया जाएगा निराकरण....

April 27, 2025 07:25 PM

नीमच के केंद्रीय विद्यालय के हॉकी खिलाडिय़ों ने जीता स्वर्ण पदक....

April 27, 2025 07:23 PM

भाविप ने भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए किया 600 मिट्टी के सकोरो का वितरण....

April 27, 2025 07:21 PM

​लोकमाता अहिल्‍याबाई होल्‍कर त्रिशताब्‍दी समारोह व्‍याख्‍यान सम्पन्न, अहिल्याबाई के नेतृत्व, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचारों का भारतीय चिंतन में पुनरुद्धार, आज की जरूरत हैं....

April 27, 2025 07:20 PM

स्वास्थ्य विभाग ने किया मोरवन में एक निजी क्लीनिक को सील.....

April 27, 2025 07:13 PM

बंगला-बगीचा व्यवस्थापन की कार्यवाही अधर में लटकी - गजेंद्र यादव, म.प्र राजपत्र के पालन में कार्यवाही करने हेतु कलेक्टर को दिया आवेदन पत्र.....

April 27, 2025 07:11 PM

जैन सोश्यल ग्रुप नीमच मेन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, पीड़ित मानवता की सेवा ही राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार - हेमंत जैन....

April 27, 2025 07:06 PM

श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित, ‌ भाई भाई का प्रेम राम भरत जैसा होना चाहिए- दशरथ शर्मा....

April 27, 2025 07:04 PM

जे एस जी नीमच ग्रेटर द्वारा सकोरों का निःशुल्क वितरण किया, पहलगांव हमले में मृत लोगों की आत्म शांति के लिए नवकार मंत्र का जाप किया...

April 27, 2025 05:45 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 27, 2025 08:11 AM