कुचबंधिया गिहारा समाज माता महारानी की शोभायात्रा समारोह में उमड़े समाज जन, गर्मी के बावजूद नहीं रुके माता रानी के भक्तों के कदम, मया की चुनर उड़ी उड़ी जाए....
Updated : May 09, 2025 08:15 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच :- कुचबंदिया गिहारा समाज के तत्वावधान में 2 दिवसीय माता महारानी उत्सव शुक्रवार 9 मई को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ मनाया गया। शहर में कार्यक्रम की धूम रही है। ।उत्सव के तहत शुक्रवार 9 मई को चल समारोह मुलचंद मार्ग विनोबा गंज नया बाजार से दोपहर 1. बजे ट्रैक्टर रूपी रथ में विराजित मरी माता रानी की पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुआ। माता रानी को रथ में विराजित कर फूलों से श्रृंगारित किया गया । समाज के श्रद्धालु सबसे आगे चल रहें थे। रथ को फूल से सजाया गया। चल समारोह में डीजे मंदसौर की ढोल पार्टी माता महारानी की झांकी प्रमुख रूप से शामिल थे। गर्मी के बावजूद समाज जन इस शोभायात्रा में अपार उत्साह के साथ सहभागी बने। महिलाएं रंग-बिरंगे लाल पीले हरे मराठी परिधानों में तथा पुरुष श्वेत परिधानों में केसरिया गुलाबी साफा बांधे उत्साह के साथ सहभागी बने ।शोभायात्रा में चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.. मैया की चुनर उड़ी उड़ी जाए मैया रानी पवन जरा धीरे चलो ,अंगना पधारो महारानी मोरी मां शारदा भवानी ,चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है प्रेम से बोलो जय माता दी, आदि भजनों की स्वर लहरियां बिखर रही थी जो सभी के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही ।इस दुनिया में केवल नीमच नगर में ही समाज द्वारा उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।इसमें भाग लेने के लिए समाज जन मुंबई ,दिल्ली राजस्थान सहित महानगरों व अन्य प्रदेशों से सहभागी बनें, चल समारोह विनोबा गंज नया बाजार से शुरू हुआ जो नया बाजार घंटाघर कमल चौक टैगोर मार्ग फव्वारा चौक होता हुआ विनोबा गंज पहुंचकर संपन्न हुआ । शोभायात्रा में ठेला गाड़ी पर पानी की केन भी रखी हुई थी जिससे गर्मी में सभी ठंडा पानी पी रहे थे। यात्रा में पूरे मार्ग में यातायात पुलिस विभाग के जवान मार्ग में चल रहे राहगीरों की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान रखते चल रहे थे। चल समारोह में ढोल डीजे आकर्षक का केंद्र रहे । समाज जनों ने माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया। पदाधिकारियों का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा माल्यार्पण पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया ।इस अवसर पर समाज के संजय गोहर , कपिल ओटवाल, बबलू ओटवाल, रंजीत , मनोज, रोहित, अनिल कमल, करण, दीपक कुमार सोरे, आशीष गिहारा ,कालू, राकेश ,गोपाल, अश्विनी,लोकेश राधेश्याम लखन कमल जगदीश सहित बड़ी संख्या में समाज जन महिला पुरुष नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित थे ।मार्ग में स्थान पर विभिन्न सामाजिक संगठनो एवं नगर के विभिन्न समाज जनों ने चल समारोह में शामिल समाज जनों का माल्यार्पण, पुष्प वर्षा ठंडा पेय पदार्थ वितरण कर कर सम्मान किया तत्पश्चात महाआरती के बाद स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।सभी समाज जनों ने माता महारानी की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया । माता रानी की जय घोष लगाई। शोभा यात्रा का मार्ग महुरोड पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति नेशनल वॉलिटियर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर , समाज सेवी चंद्र प्रकाश मोमू लालवानी,जिलाध्यक्ष पार्षद दुर्गा शंकर दसाना, दिलिप लालवानी, मनोहर कैथवास, अनुसुचित जाति मंडल अध्यक्ष मोहन यादव ,विशाल गेंगट, रोहित माली, रोहित जैसवार, अशोक जौहरी, आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर अगवानी कर स्वागत किया।
मरी माता की विशेष पूजा आज - आज 10 मई शनिवार को समाज के महू रोड स्थित मरी माता मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना के साथ माता रानी का श्रृंगार होगा। मरी माता का विशेष हवन पूजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
और खबरे
भारत विकास परिषद शाखा नीमच ने मनाई वीर सावरकर की जयंती….
May 28, 2026 08:12 AM
1 किलो 950 ग्राम अवैध अफीम व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मण्डफिया थाना पुलिस की कार्रवाई...
May 28, 2026 07:06 AM
बाल विवाह रोकथाम को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी...
May 28, 2026 03:14 AM
स्वावलंबी गौशाला नीति 2025 में बड़ा फैसला, प्रदेश की हर गौशाला में न्यूनतम 5 हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत दुधारू नस्ल के गौवंश रखने पर रहेगा विशेष जोर....
May 28, 2026 03:12 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 28, 2026 03:11 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 28, 2026 03:08 AM
चोरी की स्पोर्ट्स बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद....
May 28, 2026 02:51 AM
अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का खुलासा, पिस्टल खरीदार सहित चार आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल तथा तीन मैगजीन बरामद....
May 28, 2026 02:51 AM
शहर में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा....
May 28, 2026 02:50 AM
सरवानिया महाराज कांग्रेस ने श्रद्धापूर्वक मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, आधुनिक भारत के निर्माण एवं राष्ट्र विकास में दिए अमूल्य योगदान को किया याद...
May 28, 2026 02:41 AM
मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी को लगा सवा क्विंटल खिचड़ी का महाभोग, पुरुषोत्तम मास की बड़ी एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु, भक्त की आंखें ठीक होने पर चढ़ाया प्रसाद....
May 27, 2026 05:27 PM
बकरीद से पहले रामपुरा में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी...
May 27, 2026 05:12 PM
मनासा में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर गणपत होटल सील, लीलावती का मेडिकल बंद, एसडीएम के नेतृत्व में मनासा के निजी अस्पतालों व होटलों का औचक निरीक्षण...
May 27, 2026 04:12 PM
स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की आसान पहुंच और सुलभता के लिए जन भागीदारी आवश्यक...
May 27, 2026 03:15 PM
रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता, टाटा टियागो कार से 27 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 27, 2026 03:12 PM
रामपुरा पुलिस को 4 धारदार छुरों सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता...
May 27, 2026 03:10 PM
माता-पिता से बिछड़ी 3 वर्षीय मासूम को रतनगढ़ पुलिस ने परिजनों से मिलाया...
May 27, 2026 03:08 PM
शिव परिवार विपरीत परिस्थिति में भी समन्वय और एकता का संदेश देता है - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
May 27, 2026 02:48 PM
सामाजिक एकता के बिना युवा पीढ़ी का विकास नहीं हो सकता है - वैराग्य सागर महाराज...
May 27, 2026 02:40 PM