जिले में आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाए- एसपी, कलेक्टर एवं एसपी ने की आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा...
Updated : May 09, 2025 03:50 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
जिले में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कर लिए जाए। सभी विभाग आपदा प्रबंधन के नजरिए से आवश्यक संसाधन, साधन, उपकरण, मशीनरी आदि को सूचीबद्ध कर, उनकी आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित हो। ऐसी व्यवस्थाएं कर लें। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में शुक्रवार को जिले में पुलिस, कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो, राजस्व अधिकारियों और जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था संबंधी बैठक में सभी अधिकारियों को दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन का जिला स्तरीय ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होने सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाईयों और स्टॉप की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने आपात स्थिति में अस्पतालों और अन्य अत्यावश्यक सेवाओं वाले कार्यालयों में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने नगरीय निकायों को शहरों में पब्लिक उनाउंस सिस्टम की व्यवस्था करने तथा नीमच में एयर सायरन स्थापित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में सूचना तंत्र को विकसित करने के निर्देश भी कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो को दिए। उन्होने आपदा प्रबंधन साधनों, उपकरणों की चेकलिस्ट तैयार कर, उनकी आपदा की स्थिति में तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता की पूर्व तैयारियां करने, शस्त्र लायसेंसियों और शस्त्र दुकानों का सत्यापन, विस्फोटक भंडार ग्रहों का सत्यापन कर, उन्हें बगैर सूचना के विस्फोटक सामग्री का किसी को भी विक्रय नहीं करने के लिए पाबंद करने, पेट्रोल पम्पों से खुले बोतलों में पेट्रोल का विक्रय नहीं करने के लिए पाबंद करने, पेट्रोल पम्पों, बैंक एटीएम आदि पर सुरक्षा गार्ड, फायर सेफ्टी के संसाधनों को सूचीबद्ध कर आपदा की स्थिति में उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने, कम्यूनिकेशन प्लान बनाने, होटल, लॉज, धर्मशाला, मेरिज गार्डन पर संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करवाने के संबंध में विस्तार से निर्देश दिए। उन्होने सोशल मीडिया के लिए पुलिस विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी का पालन करने की सभी से अपील भी की और अधिकारियों से सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित होना पाये जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश भी संबंधितों को दिए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिह सिसोदिया, सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
और खबरे
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 16, 2026 02:31 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 16, 2026 02:28 AM
जलेश्वर महादेव में महाशिवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, विशाल भंडारे में 7-8 हजार लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण...
February 15, 2026 04:15 PM
श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में महाशिवरात्रि महोत्सव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, धधकते अंगारों की वृहद चूल में निकलें सैकड़ों भक्तजन....
February 15, 2026 02:29 PM
बरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत महिला दस्तयाब, दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल जप्त.....
February 15, 2026 02:06 PM
महाशिवरात्रि पर बघाना को मिली सीवरेज की सौगात, सीवरेज योजना से बघाना स्वच्छ व सुंदर होगा -श्री गुप्ता, सांसद, विधायक, नपाध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों के हाथों हुआ 14.69 करोड़ की योजना का भूमि पूजन...
February 15, 2026 01:41 PM
नीमच सीबीएन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 52 किलो एमडी जब्त, महू के पास अवैध लैब ध्वस्त...
February 15, 2026 01:39 PM
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर, इंदिरा नगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब...
February 15, 2026 01:03 PM
जैन संगिनी भीलवाड़ा स्पार्क ने दूधाधारी मंदिर में फाग उत्सव मनाया...
February 15, 2026 12:33 PM
समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने सपत्नीक की पूजा—अर्चना, 101 क्विंटल महाप्रसादी का वितरण, श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर लगा भक्तों का तांता...
February 15, 2026 11:54 AM
कार से करीब 180 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफतार...
February 15, 2026 10:43 AM
रोटे.आशीष गर्ग व रोटे. दीपक एरन को मिली मण्डल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...
February 15, 2026 09:52 AM
सीआरपीएफ में फूड फेस्टिवल में गुणों से भरपूर मिलेट्स के व्यंजनों का स्वाद लिया....
February 15, 2026 09:50 AM
किराना सामान के नीचे छुपाकर ले जा रहे डोडाचुरा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 40 किलोग्राम डोडाचुरा तथा 01 लाख 40 हजार रुपये नगदी व ट्रक जप्त....
February 15, 2026 09:48 AM
चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 496.620 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार....
February 15, 2026 09:46 AM
भारतीय पत्रकार संघ का ऐतिहासिक मिलन समारोह, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और एकजुटता का लिया संकल्प....
February 15, 2026 09:20 AM
श्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर 21 जोड़ो द्वारा सामूहिक 9 कुण्डीय यज्ञ सम्पन....
February 15, 2026 08:45 AM
जेतपुरा फंटे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्राला खाई में गिरा, चालक गंभीर घायल....
February 15, 2026 08:33 AM
सरवानिया महाराज में आज होगा महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन, मंदिरों में आकर्षक सजावट, शाम को महाआरती व प्रसाद वितरण...
February 15, 2026 04:49 AM