जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मिशन मोड पर सभी कार्य पूर्ण करवाएं-श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की प्रगति की समीक्षा...
Updated : May 22, 2025 03:19 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन सभी कार्य मिशन मोड पर प्रारंभ कर पूर्ण करवाएं। स्वीकृत सभी कार्यो में श्रमिकों का नियोजन बढ़ाए। मस्टर जारी करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, सभी जनपद सीईओ, सहायक यंत्री एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया, कि जिले में वर्तमान में 579 खेत तालाबों का निर्माण कार्य जारी है। 330 खेत तालाबों का निर्माण कार्य प्रारंभ होना है। कलेक्टर ने सभी शेष 330 खेत तालाब के निर्माण कार्य प्रारंभ करवाकर तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया,कि जिले में 2328 कुआ रिचार्ज(डगवेल) के कार्य स्वीकृत किए गए है। इनमें से 1758 (डगवेल) कुआ रिचार्ज के कार्य प्रारंभ हो गये है। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को मनासा क्षेत्र में 10 हजार, नीमच में 4 हजार एवं जावद क्षेत्र में 6 हजार इस तरह कुल 20 हजार श्रमिकों का नियोजन बढ़ाकर मास्टर जारी करने के निर्देश दिए। जनसहयोग से जल संवर्ध जिले में जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत जिले में कुल 1655 जल संरचनाओं के गहरीकरण के कार्य चिन्हित कर 725 कार्य प्रारंभ कर दिए गए है। इनमें अब तक जनसहयोग से 43 हजार 349 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी किसानों ने निकालकर अपने खेतों में डाली है। गहरीकरण कार्यो में 3031 ग्रामीणों ने सहभागीता की है। बैठक में मनरेगा के कार्यो और अमृत सरोवर व अन्य तालाब निर्माण कार्यो की प्रगति भी जनपदवार समीक्षा की गई।
और खबरे
भरी पंचायत में मारपीट कर नाक तोड़ने वाले तीन आरोपीयों 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास....
December 12, 2025 07:59 AM
नेशनल लोक अदालत में कर एवं प्रभार वसूली के लिये सभी नगरीय निकायों को निर्देश, नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर को...
December 12, 2025 03:06 AM
रामपुरा पुलिस की हाथ भट्टी की अवेध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही....
December 12, 2025 03:02 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 12, 2025 02:58 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 12, 2025 02:56 AM
आर.सी.एम.एस. में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में नीमच जिला प्रदेश में पहले स्थान पर...
December 11, 2025 12:44 PM
कई दिनों से बंद देवरान बाईपास का कार्य हुआ-पूर्ण प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण....
December 11, 2025 12:43 PM
बीएसएनएल के प्रकरणों का लोक अदालत में निराकरण करवाए, 10 से 50 प्रतिशत की छूट पाए...
December 11, 2025 12:42 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न....
December 11, 2025 12:39 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....
December 11, 2025 12:33 PM
अथवा बुजर्ग के स्वर्गीय प्रभुलाल मेघवंशी की तृतीय पुण्यतिथि पर जरूरतमंद आदिवासी बस्तियों मे 300 कम्बलो का किया वितरण, पिता के बिना जीवन की परिकल्पना असम्भव - श्री मेघवंशी...
December 11, 2025 11:31 AM
जाजू कॉलेज की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण....
December 11, 2025 11:05 AM
चीताखेड़ा-नीमच पहुंच सड़क मार्ग जगह-जगह पड़े गड्ढों से सड़क बनी कब्रगाह, क्षेत्र की जनता में आक्रोश, जर्जर होने से अब चलने लायक भी नहीं बची है यह सड़क....
December 11, 2025 07:29 AM
सरवानिया महाराज में सात दिवसीय भगवान श्री देवनारायण कथा का आयोजन 13 दिसम्बर से, तैयारी पूर्ण...
December 11, 2025 03:03 AM
54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते वाइट कलर की अल्टो कार जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार...
December 11, 2025 03:00 AM
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभागीय टीम ने चीताखेड़ा में की कार्यवाही, घी, मसाले, दाल, दलिया सहित 8 नमूने लिए....
December 11, 2025 02:57 AM
नीमच के युवा खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते पहली बार पदक दक्षिण अफ्रीका में 4 खिलाडिय़ों ने रचा इतिहास, बढ़ाया देश का मान विश्व चैंम्पियनशिप में सिद्धांत व आयुष ने रजत, अस्मि और स्तुति ने कांस्य पर किया कब्जा...
December 11, 2025 02:55 AM
दुलाखेड़ा की धरा पर लिखा गया मानवता का नया अध्याय, आईएचआरएसओ ने मानवाधिकार दिवस पर की सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल....
December 11, 2025 02:53 AM
घर से ड्यूटी पर जा रही महिला सहायक उप निरीक्षक को ट्रक ने मारी टक्कर , मौके पर मौजूद लोगों ने पहुंचाया जिला अस्पताल , पुलिस ने ट्रक को किया जप्त....
December 11, 2025 02:51 AM