FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काट कर हत्या करने वाला फरार आरोपी पति गिरफ्तार, कुकडेश्वर पुलिस को आरोपी पति को 36 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में मिली सफलता....

  Updated : May 24, 2025 02:26 PM

DESK NEWS

  अपराध

कुकड़ेश्वर :- पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एस.डी.ओ. पी. मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक सौरभ शर्मा द्वारा पुलिस टीम की मदद दिनांक 22.05.2025 की रात्री को कुल्हाडी से पत्नी का गला काट कर हत्या करने वाला फरार आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस थाना कुकडेश्वर को आरोपी पति को 36 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में मिली सफलता। 01. घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुकडेश्वर के अपराध क्रमांक 169/2025 धारा 103(1),109 बी. एन. एस. में फरियादी मदनलाल पिता मांगीलाल बंजारा उम्र 40 साल निवासी गायं कडीखुर्द थाना कुकडेश्वर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 22.05.2025 की रात्री को उसके जमाई जितेन्द्र पिता राजाराम बंजारा निवासी गावं मुण्डला थाना महिदपुर जिला उज्जैन जो करीब 3 वर्षों से गावं कडीखुर्द में ही उसकी पत्नि आशाबाई व दो बच्चों सहित रह रहा था ने रात्री में हुए पारिवारिक विवाद के चलते बहन आशाबाई उम्र 35 साल के गले व हाथ पर धारदार कुल्हाडी से हमला कर हत्या कर दी है तथा बीच बचाव करने में उसके भांजे नितिन उम्र 15 के भी गले व हाथ में कुल्हाड़ी की चोट आई है जो अस्पताल में भर्ती है। तथा उसका जीजा जितेन्द्र बंजारा घटना घटित करने के बाद से ही फरार हो गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कुकडेश्वर पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मृतिका आशाबाई बंजारा के शव का पी.एम. कराकर शव का दाह संस्कार हेतु उसके भाई मदनलाल बंजारा के सुपुर्द किया गया। आरोपी जितेन्द्र बंजारा की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर दो अलग अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा 36 घण्टे के अंदर पत्नी का गला काट कर हत्या करने वाले आरोपी पति जितेन्द्र पिता राजाराम बंजारा उम्र 40 साल निवासी गावं मुण्डला थाना महिदपुर जिला उज्जैन को मजबुत आसूचना संकलन कार्य की मदद से जिला उज्जैन से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी जितेन्द्र बंजारा से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर उसकी पत्नि आशाबाई का गला काट कर हत्या करना स्वीकार किया व बीच बचाव करने आये उसके लड़के नितिन पर भी कुल्हाडी से प्राणघातक हमला कर घायल करना बताया है। आरोपी जितेन्द्र बंजारा को गिरफ्तार करने के कारण से अवगत कराकर गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
सराहनीय कार्य. - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक सौरभ शर्मा, उनि. पी. डी. डामोर, सउनि. दिलीप कुमार कलमोदिया, सउनि रामचन्द्र गौड, प्र.आर. मंगलेश यादव, प्र.आर. अंकितसिंह चौहान, आर. भुरसिंह डोडियार, आर. दीपक परमार, आर. ईश्वरलाल चौहान, आर. सुनिल भुरिया, आर. लोकेश मालवीय, आर. जितेन्द्र गुर्जर, आर. जीवनराम गुर्जर सहित पुलिस टीम कुकडेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

चीताखेड़ा में जमीन हड़पने का खेल, कोर्ट केस जिताने का झांसा देकर गरीब की जमीन कराई अपने नाम, फिर बेच दी, पीड़ित को धमकी, दान की जमीन वापस नहीं मिलती....

February 10, 2026 02:26 PM

बल्‍दरखा में आयुष शिविर सम्‍पन्‍न, 58 रोगी लाभांवित....

February 10, 2026 02:10 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की उपस्थिति में जिला जनगणना समन्‍वय समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी...

February 10, 2026 02:09 PM

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तहत शतप्रतिशत हितग्राहियों को चिंहित कर लाभांवित करे, जनपद सीईओ इस माह शेष समग्र ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करवाए - कलेक्‍टर....

February 10, 2026 02:08 PM

दो पीडित परिवार को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत....

February 10, 2026 02:07 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के चार प्रकरणों में 99 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित.....

February 10, 2026 02:04 PM

जिले में 13 फरवरी से 6 मार्च तक 9 दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन...

February 10, 2026 02:02 PM

बाजना में कन्या स्कूल व होस्टल के सामने से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई....

February 10, 2026 01:34 PM

पंचायत आम चुनाव-2026, जिला स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन, प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति....

February 10, 2026 01:23 PM

मसाला फसलों में उन्नत उत्पाद प्रौद्योगिकी पर कृषक प्रशिक्षण संपन्न....

February 10, 2026 01:13 PM

नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 12 शिकायतों का किया संतोषजनक निराकरण, 26 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश....

February 10, 2026 12:44 PM

24 घंटे में हत्या के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गरोठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई....

February 10, 2026 12:31 PM

सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमिपूजन और डोम का लोकार्पण कल, 1.75 करोड की लागत से होगा 1.10 किमी मार्ग का निर्माण...

February 10, 2026 12:12 PM

श्रीमती विमला बाई मराठा पंचतत्व में विलीन..

February 10, 2026 11:53 AM

सरवन पुलिस ने गुम हुए 06 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को लौटाए....

February 10, 2026 11:44 AM

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन....

February 10, 2026 11:25 AM

भारतीय संस्कृति में जन्म से मृत्यु तक संगीत आच्छादित जाजू कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ...

February 10, 2026 11:21 AM

मध्यान भोजन व आंगनवाड़ी रसोईया कर्मियों की 12 को राष्ट्रव्यापी चूल्हा बंद हड़ताल...

February 10, 2026 11:17 AM

आवेदक गणपत को आटा चक्‍की के लिए तत्‍काल विद्युत कनेक्‍शन प्रदान करें, खेतपालिया के ऊंकारलाल को उसकी जमीन का मौके पर कब्‍जा दिलाए, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 88 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

February 10, 2026 09:16 AM