पहले पेराशूट से जिलाध्यक्ष चुना जाता था, अब नहीं, भाजपा सरकार से लडने वाला लड़ाकू विमान चाहिए - भजनलाल जाटव....
Updated : June 09, 2025 10:43 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
राजनीति
चीताखेड़ा :- पहले जिलाध्यक्ष पद के नाम सिफारिश के आधार पर ऊपर से पैराशूट से आते थे पर अब नहीं चलेगा। हमें चाहिए तानाशाही हिटलर शाही भाजपा सरकार, प्रशासन और पुलिस से लडने वाला फाइटर लड़ाकू विमान। भाजपा सिर्फ हिन्दू मुस्लिम भाइयों को लडवाती है इसके अलावा भाजपा के पास कुछ नहीं है पर अब नहीं चलेगा हिंदू मुस्लिम। उक्त बातें पर्यवेक्षक धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व मध्य प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चल रहे संगठन सृजन अभियान का विशेष मिशन पार्टी संगठन को हर स्तर पर सुदृढ़ करना अभियान के तहत सोमवार को जीरन में स्थित किलेश्वर महादेव मंदिर पर जीरन ब्लॉक कांग्रेस स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का विशेष मिशन है। इस अभियान के तहत संगठन की खामियों को पहचान कर उन्हें दूर किया जाना है इसी उद्देश्य को लेकर यह अभियान एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा है। पूर्व विधायक राजनारायण ने कहा भाजपा ने भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार बना दिया है। हम भाजपा से नहीं महिलाओं के साढ़े बारह सौ रुपए सिस्टम से चुनाव हारे हैं। हमारे राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से चुनाव लड़ती रही है लेकिन संगठनात्मक कमजोरियों के कारण कई बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। इन खामियों को पहचान कर दूर किया जाएगा। इसके सफल परिणामों के आधार पर इसे पूरे देश में विस्तारपूर्वक किया जाएगा। कहा कि अब टिकट वितरण में पारदर्शिता लाई जाएगी। कार्यकर्ता या नेता जिला अध्यक्ष बनना चाहते हैं वह 18 तारीख तक बंद लिफाफे में अपना नाम हाई कमान को भेजें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि हमारे राहुल गांधी पप्पू नहीं भाजपा के बाप है। चार हजार किलोमीटर पैदल यात्रा करके हर गरीब को गले लगाया उनकी पीडा को जाना। पूर्व विधायक डॉ संपत स्वरुप जाजू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राहुल गांधी के बताए अनुशासन में चलेंगे और राहुल गांधी के सपनों को साकार करेंगे। पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा लोकसभा व विधानसभा चुनाव हम जरूर हार जाते हैं लेकिन कांग्रेस कमजोर नहीं है प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने कहा कि राहुल गांधी बहुत मेहनत कर रहे हैं हमें उनकी मेहनत का हिस्सा बनना है। उन्होंने आगे कहा संगठन की मजबूती के लिए हम निरंतर प्रयास करेंगे जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि आजादी के समय में भी कांग्रेस अंग्रेजो से लड़कर देश को आजादी दिलाने वाली कांग्रेस है। हम राहुल गांधी के सपनों को साकार करेंगे। उनके बनाए गए गाइड लाइन में चलेंगे। आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी में पहला पदाधिकारी विनोद दक के रूप में देखने को मिला की विगत 10 सालों से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर आसीन हूं मैं अब यह पद छोड़ना चाहता हूं। किसी भी अन्य कार्यकर्ता को इस पद पर जवाबदारी दे। उपस्थित नेताओं ने कहा कि विनोद दक एक पहला व्यक्ति हैं जो पद को छोडने की बात की है लोग राजनिति में एक बार पद पर चिपक जाए तो फिर छोड़ने को तैयार नहीं होते हैं। विगत दिनों पूर्व भीमपुरा में नारकोटिक्स विभाग ने एक किसान के घर में घुस कर किसान को डोडा चूरा तस्करी में पकड़कर ले गई उस दौरान राजेन्द्र सिंह तोमर ने किसान को छूडाने के लिए सामना किया था जिस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने तोमर का सम्मान करवाया। कार्यक्रम के अंत में पर्यवेक्षक धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से वन टू वन बंद कमरे में चर्चा कर जिलाध्यक्ष पद हेतु चर्चा की। पूर्व विधायक राजनारायण, पर्यवेक्षक धौलपुर सांसद भजन लाल जाटव, पूर्व विधायक राजनारायण, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ संपत स्वरुप जाजू, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, ब्रजेश मित्तल, नाथूसिंह राठौर, नारायण दास बाहेती, संजीव पगारिया, महेश वीरवार मचासीन थे। मंडलम अध्यक्ष राकेश मेरावत, गुलाबचंद जाट,ओम जाट, मंडी पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर, पर्वत सिंह जाट, सेक्टर अध्यक्ष विनोद पाटीदार, घनश्याम जाट, पुष्पेंद्र सिंह, यशवंत सगवारिया, युगल किशोर टेलर ,पवन शर्मा, मनसुख भूत ,चांदमल मीणा, सुनील सोलंकी चीताखेड़ा, प्यार चंद अहिरवार परासली, ओमप्रकाश पाटीदार नयाखेड़ा, मुकेश मेडीवाला ,मांगीलाल नेता, सफाकत भाई बोहरा ,अली अजगर बोहरा कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मंडलम अध्यक्ष राजेश जैन ने किया तथा अंत में राकेश मेरावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
और खबरे
पुण्य कर्मों से होता है पापों का नाश, संत अनंतराम शास्त्री, नंगाखेड़ी में भागवत कथा का कलशयात्रा के साथ भव्य शुभारंभ, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब...
May 02, 2026 01:14 PM
बरखेड़ा कामलिया में श्रमदान से हुई खाल की सफाई, प्रस्फुटन समिति व विद्यार्थियों ने नदि पुनर्जीवन हेतु किया सामूहिक श्रमदा....
May 02, 2026 01:09 PM
महिला बाल विकास परियोजना रतनगढ़ के सेक्टर रतनगढ़ में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन...
May 02, 2026 12:48 PM
जावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लाड़ली उत्सव, बालिकाओं को मिले आश्वासन प्रमाण पत्र...
May 02, 2026 12:39 PM
261 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व 50 ग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भुपालसागर थाना पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्यवाही....
May 02, 2026 12:25 PM
नीमच से उठी आवाज, मनासा में बन रहे स्विमिंग पूल को मिले राज्य-राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी -कान्हा नेशनल पार्क में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, तैराकी खेल को नई दिशा देने की रणनीति तैयार...
May 02, 2026 12:21 PM
नीमच में आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का स्वागत, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार के आतिथ्य में मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, प्रमाण-पत्र वितरण के साथ बेटियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां....
May 02, 2026 12:15 PM
संवेदनशील पहल, रिनोवेशन से परेशान छात्राओं को कलेक्टर ने दिलाया नया आशियाना, पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की बालिकाओं को मिली राहत, आनंद विहार स्थित अ.जा. बालिका छात्रावास क्रमांक-1 में की गई आवास व्यवस्था...
May 02, 2026 12:11 PM
2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ ग्राम मोड़ी में उपस्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, लाखों रुपये की बनी बिल्डिंग होने लगी जर्जर, अब तक नहीं खुल पाए ताले...
May 02, 2026 11:26 AM
मोरवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का सम्मान व पौधारोपण...
May 02, 2026 11:21 AM
रामपुरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, मां गंभीर घायल...
May 02, 2026 10:19 AM
भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल, भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दो जल मंदिरों का शुभारंभ...
May 02, 2026 10:07 AM
निलिया में धूमधाम से मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का किया सम्मान....
May 02, 2026 10:01 AM
दर्दनाक सड़क हादसा, तूफान गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 8 गंभीर घायल...
May 02, 2026 09:48 AM
सरवानिया महाराज में धूमधाम से मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का किया गया सम्मान, माताओं को भी किया अभिनंदित...
May 02, 2026 09:16 AM
ए.सी.एस. डॉ.राजेश राजौरा ने ली उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक, उपार्जन में समय पर भुगतान और केंद्रों पर छांव-पानी के दिए निर्देश जलाशयों की मॉनिटरिंग व जरूरत पर निजी जलस्रोतों के अधिग्रहण के निर्देश.....
May 02, 2026 08:04 AM
बिग अपडेट: पलदुना फंटा हादसे के बाद हरकत में प्रशासन, MPRDC ने दिए लिखित आश्वासन, 12 दिन में होंगे ठोस सुरक्षा इंतजाम....
May 02, 2026 07:37 AM
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मजदूर कल्याण समिति का सराहनीय पहल, 50 मरीजों को वितरित किए गए फूड बॉस्केट..
May 02, 2026 05:56 AM
जनगणना प्रगणको सटीक जानकारी देकर सहयोग करें, जानकारी जुटाने घर-घर पहुंच रहे हैं प्रगणक...
May 02, 2026 05:51 AM