ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपी गिरफतार, 11 एण्ड्रॉईड मोबाईल, दो स्केनर मशीन, एक कार्ड स्वेप मशीन, एटीएम व चैक बुक, पासबुक जब्त....
Updated : June 09, 2025 10:52 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- साइबर थाना चित्तौडगढ व पुलिस थाना भुपाल सागर की संयुक्त टीम नें डीएसटी व साइबर सैल की सूचना पर कपासन कस्बे में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफतार कर उनके द्वारा उपयोग में लिये गये 11 एण्ड्रॉईड मोबाईल दो स्केनर मशीन व एक कार्ड स्वेप मशीन एटीएम व चैक बुक पासबुक जब्त किये हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि डीएसटी एवं साइबर सैल को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति कपासन कस्बे में विकास पुत्र मनोहरलाल राव के निर्माणाधीन मकान में ऑनलाइन सट्टा का कारोबार कर रहे हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के सुपरविजन में साइबर अपराधों पर नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही हेतू डीएसटी एवं साइबर सैल की सूचना पर साइबर थाना चित्तौडगढ व भुपालसागर थाना की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये कपासन कस्बे में विकास पुत्र मनोहरलाल राव के निर्माणाधीन मकान से तीन आरोपियों कैलाश टाकीज के पास कपासन निवासी 25 वर्षीय विकास पुत्र मनोहर लाल राव, पाईको का मोहल्ला कपासन निवासी 20 वर्षीय सौरभ पुत्र राजेन्द्र आचार्य व ब्रह्मपुरी कपासन निवासी 22 वर्षीय करण पुत्र गोपाल कुमावत को गिरफतार किया, जिनके कब्जे से ऑनलाईन सटटा खिलाने के उपयोग में लिये जा रहे उपकरण 11 एंड्रॉयड मोबाईल फोन, दो स्केनर मशीन, एक कार्ड स्वेप मशीन, एटीएम व चैक बुक पासबुक जब्त किये गये हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया कि उक्त सम्पूर्ण ऑनलाईन सट्टा कपासन निवासी बालमुकुंद इनाणी उर्फ बुद्विप्रकाश के कहने से अन्य लोगो को लालच देकर ऑनलाईन सिस्टम में जोड कर उनसे ऑनलाईन रूपये प्राप्त कर सटटा चलाते है। यह पूरा सिस्टम बालमुकुन्द इनाणी द्वारा ही संचालित किया जा रहा है व उन्हें उक्त कार्य के लिये पारिश्रमिक देता है। उन तीनों को बालमुकुन्द इनाणी नें ही ऑनलाईन सट्टा चलाने का काम सिखाया। गिरफ्तार आरोपी विकास राव, करण कुमावत और सौरभ आचार्य द्वारा मास्टर आई.डी से क्लांईट आई.डी पासवर्ड बनाकर ग्राहको को आई.डी पासवर्ड देकर उनके द्वारा विभिन्न खातों में ऑनलाईन माध्यम से रुपये जमा कराने पर उन क्लाइंट आई.डी में रिचार्ज किया जाता हैं। उसके बाद में ग्राहकों के द्वारा स्वयं कि क्लाइंट आई.डी स्वयं के मोबाईल में इंन्टरनेट ब्राउजर व ऐप पर चलाकर सट्टा चलाते हैं।
कार्यवाही करने वाली टीम - चम्पाराम पुलिस निरीक्षक साइबर थाना, भूपालसागर के एएसआई असरार जमा, साइबर थाने के कानि. रामनिवास, अजीत, भूपालसागर के कानि. माधव लाल, लक्ष्मण लाल, अनिल व हरिकिशन।
उक्त कार्यवाही में जिला स्पेशल टीम एवं साइबर सैल के कानि. रामावतार व रामनरेश की विशेष भुमिका रही।
और खबरे
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...
March 18, 2026 02:54 PM
मनासा में श्री कृष्ण घाणावार तेली समाज की मंदिर समिति का सर्वसम्मति से गठन, अध्यक्ष पद पर भूपेश राठौर निर्वाचित, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं….
March 18, 2026 02:47 PM
भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम विजयवर्गीय का निधन, विधायक अनिरुद्ध मारू ने दी श्रद्धांजलि….
March 18, 2026 02:42 PM
नीमच में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 4 आदतन बदमाश जिला बदर, पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता गया....
March 18, 2026 02:38 PM
दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस में शामिल होने 5 लोकतंत्र सेनानी आज होंगे नीमच से रवाना….
March 18, 2026 02:34 PM
जिले की सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताए स्वास्थ्य जांच की सही-सही रिर्पोट अंकित करें - श्री चंद्रा, जिले में आज चलाया जाएबबगा एचपीवी टीकाकरण का महाअभियान- कलेक्टर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
March 18, 2026 02:30 PM
जिले में महिला एवं बाल कल्याण के पैरामीटर्स पर प्रदेश एवं संभाग में जिले का बेहतर प्रदर्शन हॉट स्पॉट क्षेत्र में बच्चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें-श्री चंद्रा, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्पन्न...
March 18, 2026 02:24 PM
औषधी एवं प्रशाधन सामग्री अधिनियम का पालन नहीं करने पर चार मेडिकल स्टोर्स के लायसेंस निलंबित...
March 18, 2026 02:22 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...
March 18, 2026 01:45 PM
हॉट स्पॉट क्षेत्र में बच्चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें - श्री चंद्रा कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्पन्न....
March 18, 2026 01:43 PM
टाउनहॉल नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम कल..
March 18, 2026 01:42 PM
क्षेत्र में पहली बार, जनप्रतिनिधि की पहल पर जावद में जहर मुक्त खेती का राष्ट्रीय महायज्ञ, 28 मार्च से जुटेंगे देशभर के किसान...
March 18, 2026 01:30 PM
आवरी माता जी के 20 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का पैदल चुनरी यात्रा के साथ कल होगा आगाज...
March 18, 2026 01:27 PM
लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त...
March 18, 2026 01:20 PM
निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..
March 18, 2026 01:15 PM
एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...
March 18, 2026 01:09 PM
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...
March 18, 2026 01:05 PM
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...
March 18, 2026 01:02 PM
श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, PPE किट पहनकर किया गया अंतिम संस्कार...
March 18, 2026 01:00 PM