lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

उमंग 5 अभियान, निंबाहेड़ा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को किया जागरूक, बाल श्रम उन्मूलन के साथ बाल संरक्षण का दिया संदेश...

  Updated : June 22, 2025 12:03 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- पुलिस मुख्यालय की ओर से जून माह में बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष अभियान उमंग 5 का संचालन किया है। इस संबंध में चितौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी के निर्देशन में जिले में बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम और बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम पर आमजन में जागरूकता के लिए युनिसेफ राजस्थान के सहयोग से रेंज पुलिस द्वारा संचालित कार्यक्रम पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम अंतर्गत जिले के सभी वृत्तों में नुक्कड नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को निंबाहेड़ा वृत के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी कम्युनिटी हॉल निंबाहेड़ा में हुई। कार्यक्रम में थानाधिकारी कोतवाली निंबाड़ा राम सुमेर जी मीणा के निर्देशन में पुलिस विभाग के सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन ओर भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरे जून माह में जारी उमंग-5 अभियान की जानकारी दी और आमजन से आहवान किया कि बाल अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूक होकर पुलिस का सहयोग करे और बाल संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाते हुए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करें। सुरक्षा सखी शिल्पा जैन ने कहा कि बच्चों के बचपन की सुरक्षा के साथ उनके बेहतर भविष्य का निर्माण हम सभी की जिम्मेदारी है। आज के दौर में बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति बड़ी समस्या है और हम सभी मिलकर ही इसका समाधान कर सकते हैं। इस अवसर पर राजस्थान के ख्यातनाम लोक कलाकार और नाट्य आर्टिस्ट कमलेश बामणिया और टीम सदस्य सूर्या देवी, अरविंद, नीलम व भंवर दास वैष्णव ने कठपुतली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालश्रम उन्मूलन के साथ बालकों के लिया शिक्षा का महत्व पर रोचक संदेश दिया। यूनिसेफ टीम के पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम उदयपुर रेंज के सदस्य सुनील व्यास ने संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल राजू, वीरेंद्र, शिशपाल, ज्ञान प्रकाश, कार्यक्रम टीम के दिलीप सालवी सहित सुरक्षा सखी विजया जोशी ,अंजू बाबेल,संगीता लूणावत,लक्ष्मी कोठारी,माधुरी अग्रवाल,सविता राणा,हेमलता लड्ढा ,सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस मित्र, युवा और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक द्वारा बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूर को राहत दिलाने संबंधी जानकारी साझा की और बाल श्रम उन्मूलन की शपथ दिलाई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 422 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन प्रकरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता....

June 18, 2026 11:30 AM

स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...

June 18, 2026 11:24 AM

स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...

June 18, 2026 11:19 AM

प्रदेश सरकार जनकल्‍याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्‍पन्‍न....

June 18, 2026 11:18 AM

डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...

June 18, 2026 11:17 AM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....

June 18, 2026 11:12 AM

निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....

June 18, 2026 11:08 AM

नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:05 AM

सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:01 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...

June 18, 2026 10:57 AM

सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..

June 18, 2026 09:16 AM

तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....

June 18, 2026 05:41 AM

भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...

June 18, 2026 03:03 AM

विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...

June 18, 2026 02:59 AM

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 02:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 18, 2026 02:47 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 18, 2026 02:44 AM

चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...

June 17, 2026 04:52 PM

रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....

June 17, 2026 04:50 PM