सीआरपीएफ में क्यू.ए.टी. प्रतियोगिता-2025 का हुआ समापन....
Updated : June 25, 2025 05:54 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

प्रशासनिक
नीमच :- ग्रुप केन्द्र, नीमच के तत्वाधान एवं डीआईजी श्री सुरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की अंतर बटालियन क्यू.ए.टी. प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। जिसमें 01, 07, 41, 123 एवं 148 बटालियनों के चुनिंदा कमांडों की कुल 05 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी काबलियत के जौहर दिखाए। क्यू.ए.टी. यानि त्वरित कार्रवाई दल के सदस्य वस्तुत: विशेष रूप से नवीनतम तकनीक के हथियारों से सुसज्जित तथा उच्च प्रशिक्षित और अनुभवी होते हैं, जो विभिन्न प्रकार के उपकरणों का उपयोग करके कठिन परिस्थितियों में भी काम करने में सक्षम होते हैं। इस अवसर पर सीआरपीएफ परिसर में आयोजित समारोह में ग्रुप केंद्र नीमच के कमांडेंट श्री प्रमोद कुमार साहू के मुख्य आतिथ्य में इस प्रतियोगिता का विधिवत समापन बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता में पृथक-पृथक स्पर्धाओं में कुल प्राप्त अंकों के आधार पर, 01 बटालियन नीमच ’’प्रथम’’ स्थान प्राप्त कर ’’विजेता’’ तथा 41 बटालियन को ’’द्वितीय’’ स्थान पर ’’उपविजेता’’ घोषित किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को ’’ट्रॉफी’’ देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को खेल-भावना एवं अनुशासन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी और शेष टीमों को भविष्य में और सुदृढ़ तैयारी के साथ प्रदर्शन करने का संकल्प लेने की हिदायत दी। इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र नीमच के राजपत्रित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान मौजूद रहे।
और खबरे
कर्मशाला व ट्रेचिंग ग्राउंड पहुच सीएमओ श्रीमती बामनिया ने देखी व्यवस्था, दिए आवश्यक निर्देश,सब्जी मंडी के बाहर भी किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण..
June 25, 2025 10:29 PM

जल की महत्वता एवं कार्यों के चयन के संबंध में जल दूतों का प्रशिक्षण संपन्न...
June 25, 2025 10:08 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान नीमच जिले में 803 खेत तालाबों का निर्माण, जावद क्षेत्र में 196, नीमच में 209 एवं मनासा में 398 खेत तालाब निर्मित.....
June 25, 2025 10:06 PM

दूर संचार कम्पनियां जिले के शेडो एरिया में मोबाईल टावर लगाए-श्री चंद्रा, ब्लाक स्तर पर भी आधार केंद्र प्रारंभ किए जाए-कलेक्टर, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दूर संचार समिति एवं आधार समिति की बैठक सम्पन्न...
June 25, 2025 10:04 PM

सरवानिया महाराज में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न....
June 25, 2025 09:43 PM

सत्ता के स्वार्थ के कारण लोकतंत्र की हत्या की गई- उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा ने आपातकाल की 50 वर्षगांठ काला दिवस के रूप में मनाई, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान...
June 25, 2025 08:20 PM

भारत विकास परिषद ने वृक्षारोपण ,बीजारोपण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया...
June 25, 2025 08:04 PM

48.950 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्वीफ्ट कार जब्त...
June 25, 2025 08:00 PM

वाहनों की चोरी का खुलासा, खरीददार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटर साईकिल बरामद....
June 25, 2025 07:54 PM

निरंकारी मिशन कोई धर्म- संप्रदाय नहीं - जगपाल सिंह राणावत...
June 25, 2025 07:35 PM

तीन साल से फरार 20 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफतार, मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में था वांछित....
June 25, 2025 05:56 PM

सीआरपीएफ में क्यू.ए.टी. प्रतियोगिता-2025 का हुआ समापन....
June 25, 2025 05:54 PM

वैष्णव बैरागी समाज का शपथ ग्रहण समारोह 29 जून को आंतरी माता जी मे वरिष्ठ व युवा कमिटी सहित समाजजन का जिला स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम...
June 25, 2025 05:44 PM

प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में हुई जल सहेजने की गतिविधियां...
June 25, 2025 08:56 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 25, 2025 08:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 25, 2025 08:51 AM

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स हेतु आवेदन आमंत्रित....
June 24, 2025 10:06 PM

आखिरकार अमिताभ बच्चन की आवाज हटा दी गई, लोगों को मिली राहत, शिकायत के 24 घंटे मे हुआ अमल....
June 24, 2025 09:56 PM

श्रीमती नानी बाई शर्मा पंचतत्व में हुई विलीन....
June 24, 2025 09:45 PM
