जल गंगा संवर्धन अभियान नीमच जिले में 803 खेत तालाबों का निर्माण, जावद क्षेत्र में 196, नीमच में 209 एवं मनासा में 398 खेत तालाब निर्मित.....
Updated : June 25, 2025 10:06 PM

DESK NEWS

प्रशासनिक
नीमच :- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में नीमच जिले में अब तक 803 खेत तालाबों का निर्माण किया गया हैं। इनमें जावद में 196, नीमच में 209 एवं जनपद क्षेत्र मनासा में 398 खेत तालाब निर्मित किए गए हैं। इस बारिश में इन खेत तालाबों में जल भराव होना भी प्रारंभ हो गया हैं। जिला पंचायत के म.न.रे.गा.परियोजना अधिकारी श्री सुशील दौराया ने बताया, कि नीमच जिले में पूर्व में मनासा जनपद क्षेत्र में ही किसानों द्वारा खेत तालाब निर्माण में रूचि लेकर खेत तालाबों का निर्माण करवाया जाता था, इस जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत न केवल मनासा बल्कि नीमच एवं जावद क्षेत्र के किसानों ने भी आगे आकर, खेत तालाबों का निर्माण किया हैं नीमच जनपद क्षेत्र में 209 खेत तालाब एवं जावद क्षेत्र में 196 खेत तालाबों का निर्माण किया गया है। जिले में कुल 831 खेत तालाब निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। इसमें जावद में 219, मनासा में 408 एवं नीमच में 204 खेत तालाब निर्माण के विरूद्ध, जावद में 196, मनासा में 398 एवं नीमच में 209 खेत तालाबों का निर्माण किया गया है। मनासा क्षेत्र में 123 और नीमच क्षेत्र में 58 तथा जावद क्षेत्र में 4 खेत तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उल्लैखनीय है, कि राज्य शासन नीमच जिले को 229 खेत तालाब निर्माण का लक्ष्य दिया गया था, कलेक्टर श्री हिमांशु चद्रा द्वारा 831 खेत तालाब निर्माण का लक्ष्य निर्धारित कर, एक हजार से अधिक हितग्राहियों का चयन कर, तालाबों का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया है। कलेक्टर द्वारा नियमित रूप से उपयंत्रीवार खेत तालाब निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से की जाती रही है। परिणाम स्वरूप जिले में सभी 831 खेत तालाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ होकर अधिकांश खेत तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस बारिश में इन खेत तालाबों में वर्षा जल का भराव भी होना प्रारंभ हो गया है।
और खबरे
कर्मशाला व ट्रेचिंग ग्राउंड पहुच सीएमओ श्रीमती बामनिया ने देखी व्यवस्था, दिए आवश्यक निर्देश,सब्जी मंडी के बाहर भी किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण..
June 25, 2025 10:29 PM

जल की महत्वता एवं कार्यों के चयन के संबंध में जल दूतों का प्रशिक्षण संपन्न...
June 25, 2025 10:08 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान नीमच जिले में 803 खेत तालाबों का निर्माण, जावद क्षेत्र में 196, नीमच में 209 एवं मनासा में 398 खेत तालाब निर्मित.....
June 25, 2025 10:06 PM

दूर संचार कम्पनियां जिले के शेडो एरिया में मोबाईल टावर लगाए-श्री चंद्रा, ब्लाक स्तर पर भी आधार केंद्र प्रारंभ किए जाए-कलेक्टर, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दूर संचार समिति एवं आधार समिति की बैठक सम्पन्न...
June 25, 2025 10:04 PM

सरवानिया महाराज में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न....
June 25, 2025 09:43 PM

सत्ता के स्वार्थ के कारण लोकतंत्र की हत्या की गई- उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा ने आपातकाल की 50 वर्षगांठ काला दिवस के रूप में मनाई, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान...
June 25, 2025 08:20 PM

भारत विकास परिषद ने वृक्षारोपण ,बीजारोपण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया...
June 25, 2025 08:04 PM

48.950 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्वीफ्ट कार जब्त...
June 25, 2025 08:00 PM

वाहनों की चोरी का खुलासा, खरीददार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटर साईकिल बरामद....
June 25, 2025 07:54 PM

निरंकारी मिशन कोई धर्म- संप्रदाय नहीं - जगपाल सिंह राणावत...
June 25, 2025 07:35 PM

तीन साल से फरार 20 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफतार, मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में था वांछित....
June 25, 2025 05:56 PM

सीआरपीएफ में क्यू.ए.टी. प्रतियोगिता-2025 का हुआ समापन....
June 25, 2025 05:54 PM

वैष्णव बैरागी समाज का शपथ ग्रहण समारोह 29 जून को आंतरी माता जी मे वरिष्ठ व युवा कमिटी सहित समाजजन का जिला स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम...
June 25, 2025 05:44 PM

प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में हुई जल सहेजने की गतिविधियां...
June 25, 2025 08:56 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 25, 2025 08:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 25, 2025 08:51 AM

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स हेतु आवेदन आमंत्रित....
June 24, 2025 10:06 PM

आखिरकार अमिताभ बच्चन की आवाज हटा दी गई, लोगों को मिली राहत, शिकायत के 24 घंटे मे हुआ अमल....
June 24, 2025 09:56 PM

श्रीमती नानी बाई शर्मा पंचतत्व में हुई विलीन....
June 24, 2025 09:45 PM
