FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नगरीय निकायों में हरित क्षेत्र विस्तार पर जनप्रतिनिधि विशेष ध्यान दें, प्रदेश में अमृत योजना में 12 हजार करोड़ रूपये के कार्य प्रगति पर.....

  Updated : June 26, 2025 08:31 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने मंगलवार को भोपाल के पालिका भवन में प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से शहरी क्षेत्र में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया भी मौजूद थे . आयुक्त नगरीय प्रशासन ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में पर्यावरण के संतुलन के लिये हरित क्षेत्र के विस्तार की आवश्यकता है। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों में पार्कों के रख-रखाव की तरफ भी नियमित रूप से देखभाल किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमृत योजना के अंतर्गत 12 हजार करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। आयुक्त ने कहा कि नगरीय निकायों में नियमित कर संग्रहण पर ध्यान दिया जाये। कर संग्रहण में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जाए।
कार्यालयों में उपस्थिति में भी हो तकनीक का उपयोग - आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि नगरीय निकाय में उचित प्रबंधन के लिये अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिये फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम ( एफआरएएस) लागू की जाये और इसमें पूरी पारदर्शिता रखी जाये। उन्होंने हाल ही में राज्य सरकार के पदोन्नति संबंधी आदेश की जानकारी भी साझा की। आयुक्त ने कहा कि इस आदेश से निकायों में सफाई मित्र, माली जैसे आवश्यक पदों पर पदोन्नति और नई नियुक्तियां की जा सकेंगी। उन्होंने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में ई-व्हीकल्स के उपयोग को प्रोत्साहित करें।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकाय होंगे पुरस्कृत - आयुक्त श्री भोंडवे ने विभाग की कर संग्रहण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना की जानकरी जनप्रतिनिधियों से साझा की। उन्होंने बताया कि कर संग्रहण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकायों को 100 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की जायेगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शहरी क्षेत्रों की भूमि पर वर्षों से रह रहे नगरवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिये जाने का सुझाव दिया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नगरीय निकायों में हरित क्षेत्र विस्तार पर जनप्रतिनिधि विशेष ध्यान दें, प्रदेश में अमृत योजना में 12 हजार करोड़ रूपये के कार्य प्रगति पर.....

June 26, 2025 08:31 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 26, 2025 08:30 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 26, 2025 08:29 AM

नया तालाब मुक्ति धाम कमल तलाई में दिखा मगरमच्छ, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्रवण पाटीदार ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की...

June 25, 2025 10:32 PM

कर्मशाला व ट्रेचिंग ग्राउंड पहुच सीएमओ श्रीमती बामनिया ने देखी व्‍यवस्‍था, दिए आवश्‍यक निर्देश,सब्जी मंडी के बाहर भी किया सफाई व्‍यवस्‍था का निरीक्षण..

June 25, 2025 10:29 PM

जल की महत्वता एवं कार्यों के चयन के संबंध में जल दूतों का प्रशिक्षण संपन्न...

June 25, 2025 10:08 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान नीमच जिले में 803 खेत तालाबों का निर्माण, जावद क्षेत्र में 196, नीमच में 209 एवं मनासा में 398 खेत तालाब निर्मित.....

June 25, 2025 10:06 PM

दूर संचार कम्‍पनियां जिले के शेडो एरिया में मोबाईल टावर लगाए-श्री चंद्रा, ब्‍लाक स्‍तर पर भी आधार केंद्र प्रारंभ किए जाए-कलेक्‍टर, कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला स्‍तरीय दूर संचार समिति एवं आधार समिति की बैठक सम्‍पन्‍न...

June 25, 2025 10:04 PM

सरवानिया महाराज में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न....

June 25, 2025 09:43 PM

सत्ता के स्वार्थ के कारण लोकतंत्र की हत्या की गई- उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा ने आपातकाल की 50 वर्षगांठ काला दिवस के रूप में मनाई, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान...

June 25, 2025 08:20 PM

भारत विकास परिषद ने वृक्षारोपण ,बीजारोपण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया...

June 25, 2025 08:04 PM

48.950 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्वीफ्ट कार जब्त...

June 25, 2025 08:00 PM

वाहनों की चोरी का खुलासा, खरीददार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटर साईकिल बरामद....

June 25, 2025 07:54 PM

निरंकारी मिशन कोई धर्म- संप्रदाय नहीं - जगपाल सिंह राणावत...

June 25, 2025 07:35 PM

तीन साल से फरार 20 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफतार, मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में था वांछित....

June 25, 2025 05:56 PM

सीआरपीएफ में क्यू.ए.टी. प्रतियोगिता-2025 का हुआ समापन....

June 25, 2025 05:54 PM

वैष्णव बैरागी समाज का शपथ ग्रहण समारोह 29 जून को आंतरी माता जी मे वरिष्ठ व युवा कमिटी सहित समाजजन का जिला स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम...

June 25, 2025 05:44 PM

प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में हुई जल सहेजने की गतिविधियां...

June 25, 2025 08:56 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 25, 2025 08:52 AM