हमीरगढ़ थाना पुलिस ने शाहपुरा थाना क्षेत्र के मामले में इनामी कुख्यात अपराधी दबोचा, उप महानिरीक्षक रेंज अजमेर द्वारा 50 हजार रुपए का इनामी था आरोपी, निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस का रहा योगदान...
Updated : July 05, 2025 01:19 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
भीलवाड़ा :- हमीरगढ़ थाना पुलिस ने शाहपुरा थाना क्षेत्र के खूंखार प्रवृत्ति के कुख्यात अपराधी, हथियारों की तस्करी में माहिर एवं मादक पदार्थों की तस्करी का सरगना 50 हजार रुपए का इनामी आरोपी बजरंगलाल को पुलिस स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ईनामी/वांछित आरोपीयो की धरपकड अभियान के तहत 50 हजार रुपए का ईनामी आरोपी बजरंग की गिरफतारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के निकटतम सुपरविजन व शाहपुरा वृताधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस थाना शाहपुरा जिला भीलवाडा के प्रकरण सं० 22/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, प्रकरण सं. 165/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में आरोपी बजरंग लाल पिता अम्बा लाल मीणा निवासी टोपा थाना शाहपुरा, जिला भीलवाडा द्वारा प्रकरण के अन्य आरोपियो को हथियार देने का मामला दर्ज किया गया। आरोपी के विरूध पूर्व में 4 प्रकरण एक्साईज एक्ट, 2 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, 1 प्रकरण डकैती का, 3 प्रकरण जानलेवा हमला मारपीट का 1 प्रकरण जालसाजी धोकाधड़ी का दर्ज है जो जैर द्वाईल हैं। दस्तयाब आरोपी की गिरफतारी पर उप महानिरीक्षक पुलिस रेंज अजमेर द्वारा 50 हजार रूपये का इनाम की घोषणा की गई थी। गठित विशेष टीम द्वारा इनामी/वांछित आरोपी बजरंग मीणा की धरपकड एवं गिरफतारी के लिए लगातार स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी के बारे में सुचना देने के लिए दोस्तो, रिश्तेदारों के यहाँ मुखबीर मामुर किय गये। आरोपी मादक द्रव्यों, हथियारों की तस्करी का सरगना था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम ने कई बार प्रयास किया। आरोपी की दस्तयाबी हेतु टीम पहुंचने से पहले आरोपी बजरंग फरार हो जाता था। पुलिस द्वारा तकनीकि डेटाबेस तैयार कर गहन विश्लेषण किया गया। तकनिकी विश्लेषण से आरोपी का सुराग लगा। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में हमीरगढ़ थानाधिकारी संजय गुर्जर, निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सुरज कुमार, साइबर सैल हैड कानि. सत्यनारायण का विशेष योगदान रहा।
कार्यवाही के दौरान हमीरगढ़ थाने के कानि. दिनेश, बलवीर, जयप्रकाश एवं भीलवाड़ा डीएसटी के हैड कानि. प्रतापराम, कानि. अमृत सिहं, ऋषिराज सहित साईबर सैल कानि. पिन्टु कुमार का सहयोग रहा।
और खबरे
मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..
March 14, 2026 04:51 PM
पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....
March 14, 2026 04:42 PM
वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...
March 14, 2026 04:12 PM
पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...
March 14, 2026 04:05 PM
राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….
March 14, 2026 04:00 PM
प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....
March 14, 2026 03:14 PM
मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....
March 14, 2026 02:44 PM
गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...
March 14, 2026 02:36 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..
March 14, 2026 02:33 PM
स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...
March 14, 2026 02:32 PM
भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...
March 14, 2026 02:29 PM
एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....
March 14, 2026 02:26 PM
गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..
March 14, 2026 02:24 PM
नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….
March 14, 2026 02:22 PM
जीरन में भाजपा के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आगाज, कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की रीति-नीति....
March 14, 2026 02:20 PM
स्वर्गीय मनीष सोनी (चप्पू) की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर हिन्दू धर्मशाला, छोटीसादड़ी में विशाल रक्तदान शिविर...
March 14, 2026 02:14 PM
वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की बड़ी सफलता...
March 14, 2026 01:26 PM
ऑटोमोबाइल दुकान मे हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार..
March 14, 2026 01:22 PM
जावरा शहर पुलिस को वाहन चोरी के मामले में मिली बडी सफलता, चोरी गई मारुति ईको कार व इलेक्ट्रांनिक सामान बरामद...
March 14, 2026 01:13 PM