FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

निलीया महादेव झरने में बड़ा हादसा, एसडीआरएफ ने 3 युवकों को बचाया, 2 के शव बरामद...

  Updated : July 14, 2025 03:32 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  दुर्घटना

चितौड़गढ़। जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के निलीया महादेव झरने में रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे 5 युवकों में से 2 की डूबने से मौत हो गई, जबकि एसडीआरएफ की टीम ने जान की बाजी लगाकर 3 युवकों को जिंदा बचा लिया। मृतकों के शव भी कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिए गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम चितौड़गढ़ से एसडीआरएफ कंट्रोल रूम जयपुर को सूचना मिली कि निलीया महादेव झरने में दो युवक डूब गए हैं। एसडीआरएफ कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देश पर अजमेर की ई-कंपनी की ई-08 रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया। टीम प्रभारी गोपाल सिंह के नेतृत्व में 9 जवानों की टीम सोमवार सुबह 6:30 बजे मौके पर पहुंची। टीम कमांडर ने घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि 13 जुलाई को तीन युवक झरने में डूबे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवक का शव रात को ही निकाल लिया था, जबकि दो की तलाश जारी थी। झरने की गहराई 20 से 30 फीट होने और तेज बहाव व चट्टानों के कारण मोटर बोट का उपयोग नहीं किया जा सका। ऐसे में टीम ने जिक-जैक लाइन तकनीक और लाइफ जैकेट, रेस्क्यू रोप, बांस-बिलाई की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे झरने में पानी की आवक अचानक तेज हो गई और तीन युवक पानी के बीच फंस गए। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और चैन रेस्क्यू तकनीक से बस्सी निवासी मुकेश (20), रामसिंह (22) और गणपतराम (23) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद टीम ने फिर सर्च ऑपरेशन चलाया और दोपहर 12:15 बजे नरेंद्र (21), निवासी सातलावास, नागौर और 12:30 बजे प्रदीप (23), निवासी जोधपुर के शव बरामद किए। दोनों शवों को स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू टीम में श्रवणराम, घमण्डाराम, राजेन्द्र जाखड़, रामअवतार, शंकरलाल, राजेश कुमार, संतोष स्वामी और जयप्रकाश शामिल रहे

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच जिले के बघाना क्षेत्र दादी धाम में रंग-रंगीला फाग महोत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु...

March 14, 2026 04:54 PM

मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..

March 14, 2026 04:51 PM

पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....

March 14, 2026 04:42 PM

वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...

March 14, 2026 04:12 PM

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...

March 14, 2026 04:05 PM

राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….

March 14, 2026 04:00 PM

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....

March 14, 2026 03:14 PM

मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....

March 14, 2026 02:44 PM

गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...

March 14, 2026 02:36 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..

March 14, 2026 02:33 PM

स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 14, 2026 02:32 PM

भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...

March 14, 2026 02:29 PM

एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....

March 14, 2026 02:26 PM

गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..

March 14, 2026 02:24 PM

नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….

March 14, 2026 02:22 PM

जीरन में भाजपा के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आगाज, कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की रीति-नीति....

March 14, 2026 02:20 PM

स्वर्गीय मनीष सोनी (चप्पू) की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर हिन्दू धर्मशाला, छोटीसादड़ी में विशाल रक्तदान शिविर...

March 14, 2026 02:14 PM

वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की बड़ी सफलता...

March 14, 2026 01:26 PM

ऑटोमोबाइल दुकान मे हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार..

March 14, 2026 01:22 PM