महाराष्ट्र से बीएसएनएल विभाग की 4 टन से अधिक केबल चोरी का मामला, कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, चोरी का माल बरामद व घटना में प्रयुक्त कंटेनर जब्त...
Updated : August 01, 2025 11:50 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- महाराष्ट्र के संभाजीनगर ईलाके से बीएसएनएल विभाग की चोरी की गई 4610 किलोग्राम अण्डरग्राउण्ड केबल के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर में भर कर ले जाई जा रही केबल व अन्य उपकरण को जब्त कर हरियाणा व यूपी के तीन आरोपियों को डिटेन कर गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार व जाप्ता हैड कानि. हरविन्द्र सिह, कानि. राकेश, रामकेश, विजय सिह, रणजीत, हेमन्त कुमार व सरियाराम द्वारा जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी के दौरान नीमच-निम्बाहेडा हाईवे रोड़ सरहद जलिया के यहा पर नीमच की तरफ से आ रहे बॉडी कन्टेनर को संदिग्ध होने पर रूकवाकर चैक किया तो गाडी के अन्दर काले रंग की मोटी केबल के कटे हुये टुकड़े भरे मिले। उक्त केबल के टुकड़ों के उपर S.I.I.L SILVASSA 1997 1200 PRS 0.4 MM DOT अंकित पाया। कन्टेनर के अन्दर भरी हुई केबल बी.एस.एन.एल. कम्पनी की देखने में प्रतित हुई। केबल के टुकड़ों की मोटाई करीब 2.5 व 3.00 इंच होकर लम्बाई करीब 25-26 फिट पाई। केबल के कटे हुये टुकड़ों का वजन करवाया गया तो कूल वजन 4610 किलोग्राम हुआ। कन्टेनर के अन्दर बी.एस.एन.एल. केबल के कटे हुये टुकड़े के साथ केबल काटने की आरी (कट्र) मौजुद मिला जिससे यह प्रतित हुआ कि आरोपीगण उक्त माल कही से चोरी करके लाये है। उक्त केबल के कटे हुये टुकड़े, केबल काटने की आरी (कट्र) व कन्टेनर जो कि चुराया हुआ या किसी अपराध के किये जाने का संदेह होने से धारा 106 बी.एन.एस.एस. 2023 में नियमानुसार जब्त किया गया कन्टेनर चालक 55 वर्षीय बलवान सिंह पुत्र रामसिंह नाई निवासी कलोई (सुरा) थाना धुलिना चोकी जिला झझर (हरियाणा) व उसके साथी व्यक्ति 37 वर्षीय असलम पुत्र सगीर खान निवासी सरावा दादुपुर जिला बुलन्दशहर (उतर प्रदेश) हाल 221/10 गली नं. 08 विष्णु गार्डन तिलक नगर, पश्चिम दिल्ली थाना ख्याला (दिल्ली) व 26 वर्षीय शाहरूख पुत्र लंड्न खान निवासी मकान नं. 409 बड़ागावं कोटरा तहसील सहावर जिला कासगंज (उतर प्रदेश) हाल विष्णु गार्डन गली नं. 04 मकान नं. 218 थाना ख्याला पश्चिम दिल्ली (दिल्ली) को संदिग्ध होने से गिरफ्तार किया गया।
मामले में जब्त शुदा माल के सम्बन्ध में जांच की तो पाया कि उक्त तीनों आरोपीगण, माल (केबल) को संभाजीनगर महाराष्ट्र से चोरी करके लाये है जो दिल्ली लेकर जा रहे थे। इस सम्बन्ध में संभाजीनगर (महाराष्ट्र) से मालुमात की गई तो पता चला कि बी.एस.एन.एल. केबल चोरी के वहा पर प्रकरण पंजिबद्व है। संभाजीनगर (महाराष्ट्र) पुलिस भी तफतीश हेतु थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ पहुंची एवं गिरफ्तार शुदा मुल्जिमान से आवश्यक पुछताछ की गई। मामले हाजा में विस्तृत जांच जारी है।
तरीका वारदात - आरोपियों ने पुछताछ पर बताया कि हाईवे रोड के पास जमीन में गढी हुई बी.एस.एन.एल. केबल को काटने के लिये यह लोग रिफलेक्टर जैकेट, हेलमेट वगेरा लगाकर हाईवे रोड़ से ट्राफिक को बेरियर के माध्यम से डाईवर्जन करवाकर वारदात को अन्जाम देते हैं जिससे आने-जाने वाले लोगों को लगे कि उक्त काम सरकारी विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। वारदात को अन्जाम देते समय घटना स्थल पर इनके साथी दो चार व्यक्ति अच्छे सफेद पोश कपड़े पहनकर महंगी गाडिया लेकर खड़े रहते है जिससे आरोपीगण के उपर किसी को शंका नही होती है। उक्त मामले का मास्टरमाइंड महबूब खान निवासी दिल्ली है जो हवाई जहाज से आता जाता है, चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाता हे। उक्त आरोपी पूर्व में संभाजी नगर जिले में 6 से अधिक वारदाते कर चुके हैं।
और खबरे
प्राथमिक विद्यालय कक्षा पांचवी के बच्चों का विदाई समारोह संपन्न...
February 18, 2026 03:23 PM
सुश्री वनीषा जुणी का निधन, परिवार में शोक, शवयात्रा कल...
February 18, 2026 03:11 PM
जावद की उम्मीदों पर खरा उतरा बजट, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की मेहनत लाई रंग, 12 नई सड़कों और शिक्षा के लिए मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार...
February 18, 2026 03:06 PM
कहीं अमृत, कहीं आफत, डीकैन में अफीम की फसल को मिली संजीवनी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता....
February 18, 2026 02:30 PM
अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...
February 18, 2026 02:25 PM
बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....
February 18, 2026 02:22 PM
आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....
February 18, 2026 02:19 PM
सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...
February 18, 2026 02:07 PM
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM