सरवानिया महाराज के राजाधिराज भगवान महाकाल की साही सवारी बड़े धूम धाम से निकली, साही सवारी में बड़ी संख्या में भक्तजन हुए सम्मिलित, पुलिस टीम का किया सम्मान....
Updated : August 05, 2025 04:03 AM
बबलु माली
धार्मिक
सरवानिया महाराज :- शहर में सावन के आखिरी सोमवार को निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी ने सरवानिया की पावन धरा को शिवमय कर दिया पालकी में सवार बाबा महाकाल के दर्शन व पालकी को छुने के लिए हर कोई आतुर था। शहर के बीचों बीच स्थित श्री शिव मंदिर से जैसे ही बाबा महाकाल की शाही सवारी निकली तो हर-हर महादेव, जय महाकाल के उद्घोष से पूरा माहौल शिव की भक्ति में तल्लीन हो गया। ढोल, बैंड बाजे एवं डीजे की धुन पर बाबा महाकाल के भजनों में श्रद्धालू भोले की भक्ति में झूम उठे। साही सवारी सांय 5 बजे शिव मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड पिपलीचोक जावी चौराया, सदर बाजार होते हुए काल भैरव मुक्ति धाम पहुची जहा महा आरती के पश्च्यात खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। इस साही सवारी में नीमच से आई चलित झांकीया जिसमे भगवान भोलेनाथ, व गणेश भगवान शिवलिंग की आराधना कर रहे थे यह आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर नगर सहित आस पास क्षेत्र के सेकड़ो लोगो ने शाही सवारी में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ लिया। स्वागत के लिए उमड़ा शहर - शहर में महाकाल मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आखरी सावन सोमवार को निकली ऐतिहासिक शाही सवारी का आम से लेकर खास ने भक्ति रूपी उत्साह से स्वागत किया। चाहे राजनीतिक दल हो या सामाजिक सभी ने जोरदार स्वागत कर बाबा महाकाल के दर्शन किए।
पुलिस टीम का किया सम्मान - इस आयोजन के दौरान काल भैरव मुक्तिधाम समिति के सदस्यों द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी श्याम कुमावत व उनकी टीम का माला पहना कर व प्रशस्ति पत्र भेंट कर जोरदार स्वागत सम्मान किया। समिति द्वारा यह सम्मान पिछले दिनों शहर के कालभैरव मन्दिर व खेड़ा पति बालाजी मंदिर में चोरी होने के मात्र दो तीन दिन बाद ही चोकी प्रभारी श्याम कुमावत ने अपनी टीम के सहयोग से सभी चोरियों का खुलासा कर दिया था। जिसके बाद से सभी मन्दिर समितियों द्वारा पुलिस टीम का आभार माना जा रहा था। वही सोमवार को कालभैरव मुक्तिधाम मन्दिर पर साही सवारी के आयोजन के दौरान चोकी प्रभारी व उनकी टीम का स्वागत सम्मान किया गया व भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने को लेकर होंसला बढ़ाया। काल भैरव मुक्तिधाम सेवा समिति अध्यक्ष पारसमल भोई ने बताया कि चौकी प्रभारी की भूमिका बहुत चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदार होती है, और उसे अपने कर्तव्यों को सफलतापूर्वक निभाने के लिए कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। उनके प्रयासों से समाज का विकास होता है, क्योंकि शांति और सुरक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। सरवानिया चोकी प्रभारी श्याम कुमावत के प्रभार लेने के बाद से लगभग चोकी क्षेत्र की सारी चोरियां ट्रेस की जा चुकी है वही कुछ दिन पहले भी हुई चेन स्नैकिंग की घटना का भी खुलासा किया जा चुका है।
और खबरे
अवैध खनिज उत्खनन के प्रकरण में कलेक्टर द्वारा 5.77 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित…..
March 19, 2026 04:42 PM
सगे भाई की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये जुर्माना...
March 19, 2026 04:32 PM
नवरात्रि के पावन पर्व पर बस देवी माता की पावन धरा पर जुटेगा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तगण लेंगे माता का आशीर्वाद मेले में होगी रंगारंग धार्मिक कार्यक्रमों की धूम...
March 19, 2026 03:18 PM
संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के प्रबंधन अध्ययन संकाय में भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रदर्शनी का आयोजन.....
March 19, 2026 03:16 PM
त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, एस पी अंकित जायसवाल ने संभाली कमान, शहर में फ्लैग मार्च...
March 19, 2026 03:03 PM
ग्रुप केंद्र नीमच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 87वां सीआरपीएफ दिवस...
March 19, 2026 02:54 PM
नीमच के राम मंदिर में भी हुआ दिव्य रामयंत्र स्थापित....
March 19, 2026 02:49 PM
एकल श्रीहरि रथ का पुजन कर किया स्वागत सत्कार....
March 19, 2026 02:40 PM
17 वर्षों की अनूठी परंपरा, ज्ञान ज्योति विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 20 गांवों में दी नव वर्ष की शुभकामना....
March 19, 2026 02:39 PM
किसान करे ऊर्जा की खेती, बने आत्म निर्भर...
March 19, 2026 02:34 PM
स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे...
March 19, 2026 02:23 PM
सिंगोली गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौतम जयंती धूमधाम से मनाई गई...
March 19, 2026 01:16 PM
सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासा, रमेश ईनाणी मर्डर केस में बड़ा एक्शन, हथियार उपलब्ध कराने वाला अरविन्द दूबे गिरफ्तार, मुख्य शूटर पहले ही गिरफ्तार, फरार रमता राम की तलाश तेज....
March 19, 2026 01:12 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कनेरा थाना पुलिस का प्रहार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 43 किलो 170 ग्राम डोडा चुरा जब्त, स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फर्जी नंबर प्लेट बरामद...
March 19, 2026 01:10 PM
सीएम राइज विद्यालय नीमच में 15 लाख की आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ,अहमदाबाद के NGO के सहयोग से मिला नया आयाम....
March 19, 2026 01:07 PM
सांई भजन संध्या देर रात तक खूब जमीं, सजा का आलोकित दरबार, भक्तों ने लिया आशीर्वाद..
March 19, 2026 12:18 PM
गणगौर की झेल में उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..
March 19, 2026 12:14 PM
नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर सुभाष शाखा ने कुमकुम तिलक से किया सम्मान...
March 19, 2026 12:10 PM
गुड़ी पड़वा, नववर्ष पर प्रभात फेरी, अखंड रामधुन ने जोड़ा समाजजनों को, जय जय श्री राम के जय घोष लगी...
March 19, 2026 12:06 PM