कांग्रेस का वोट अधिकार सत्याग्रह पैदल मार्च निकला, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे से गूंजा नीमच, मध्य प्रदेश की सरकार चोरी की सरकार-जीतू पटवारी, वोट चोरी, फसल बीमा, अतिवृष्टि से सोयाबीन फसल नुकसानी, रेडक्रास चुनाव और विभिन्न मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन....
Updated : September 01, 2025 12:36 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। जिला मुख्यालय नीमच पर जिला कांग्रेस ने सोमवार को शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में “वोट अधिकार सत्याग्रह” सभा तथा वोट चोर गद्दी छोड़ पैदल मार्च भी निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल हुए। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश समेत देश भर में वोट चोरी की सरकार चल रही है। मध्य प्रदेश की सरकार चोरी की सरकार है। वोट जनता का अधिकार है हम उसे चोरी नहीं होने देंगे। जीतू पटवारी ने कहा लोकसभा में 25 से ज्यादा सीटें चोरी के वोटो से जीती गई हैं। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र की प्रदेश सरकार भी चोरी के वोट से बनाई गई है। वोट एक ही भरोसा होता है जो देश को बंध कर रखता है। वोट में लोगों को उम्मीद रहती है कि हमारा विधायक जीत रहा है, हमारा पार्षद जीत रहा है, तो हमारे क्षेत्र हमारे मोहल्ले में काम करेगा। हमारा नेता ऐसा हो जो हमारे पास आए हम उसको बोल कर उससे अपने क्षेत्र के विकास का काम कराएं। हमारे परिवार में कोई तकलीफ हो तो हमारा विधायक हमारे पास पहुंचे। ऐसे देश की रीति नीति बनती है,तो एक वोट भरोसा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मप्र को शराब का कॉरिडोर बना दिया है। उन्होंने स्थानीय मुद्दो को भी उठाया और ढिल्लन भूखंड को लेकर कहा कि नपा में जमीनों के घोटाले जारी है। 500 करोड़ से ज्यादा भ्रष्टाचार किया जा चुका है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और सत्ता के खिलाफ लड़ाई लड़ने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रक्षा के लिए संकल्प लिया। श्री बाहेती ने कहा कि कहा जनता ने लोकतांत्रिक ढंग से वोट देकर हमें मज़बूत समर्थन दिया, लेकिन सत्ता हथियाने के लिए भाजपा ने अनैतिक तरीकों का इस्तेमाल किया। जनता के विश्वास से खिलवाड़ करने वालों को अब गद्दी छोडऩी होगी। उन्होंने स्थानीय स्तर के मुद्दें भी उठाए, जिसमें उन्होंने रेडक्रास के चुनाव होने के बाद मतगणना को रोक को चुनाव को स्थगित करना दर्शता है कि प्रशासन सत्ता के दवाब में काम कर रहा है। श्री बाहेती ने कहा कि नीमच जिले में अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसले बर्बाद हो चुकी है, किसान सर्वे की मांग को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं, पर उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। फसल बीमा देेने के नाम भी किसानों को छला गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कहा कि कांग्रेस के आंदोलन को देख सत्ता के नुमाईंदे और प्रशासन घबरा गया है और कांग्रेस कार्यकर्ता और किसानों को रोकने के पूरजोर प्रयास किए, फिर जनता ने कांग्रेस को समर्थन और कार्यक्रम को सफल बनाया। वोट अधिकार सत्याग्रह” के आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं एवं युवाओं की भीड़ देखी गई। सभा में पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने मतदाता सूची में हो रही गड़बडय़ोिं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हो रहे खिलवाड़ का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक जनता को न्याय और लोकतांत्रिक अधिकार नहीं मिलते। नीमच रैली कांग्रेस के लिए केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि विपक्षी ताक़त को मज़बूत करने का प्रतीक भी है। इसने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऊर्जा दी है और भाजपा सरकार पर दबाव बनाने का नया माध्यम प्रदान किया है। इस मौके पर रतलाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोद, कांग्रेस नेता अरविंद चौपड़ा, अजीत कांठेड़, सत्यनारायण पाटीदार,समंदर पटेल आर सागर कछावा,मधु बंसल सोमिल नाहटा, ओम दीवान, ब्रजेश मित्तल, महेंद्र मोनू लोक्स, मंगेश संघई, भानूप्रतापसिंह राठौर, योगेश प्रजापति सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंचासीन थे. जनसभा का संचालन पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक एवं प्रवक्ता भगत वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
जनसभा के बाद निकला पैदल मार्च - जनसभा के बाद वोट चोर गद्दी छोड़ पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें नारों के साथ कांग्रेसजनों ने जनता के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। जनसभा के बाद कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से रैली निकाली गई, जो गोल चौराहा, गोमाबाई रोड़ होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची। जहां कलेक्टारेट के पूर्व ही संजीवनी पुलिस को बेरीकेट्स लगाकर पेक कर दिया था। कांग्रेस जनों को रोकने के लिए बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात किया था और फायर फायटर को भी मौके पर खड़ा कर दिया था, लेकिन कांग्रेसजनों ने बेरीकेट्स को पार कर कलेक्टोरेट के घेराव का प्रयास किया। हालांकि प्रशासन की समझाईश के बाद कांग्रेसजन संजीवनी पुलिया पर रूक गए।
इस दौरान मौके से पर कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल नाम के एसडीएम नीमच संजीव साहू ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चुनाव में हुई कथित गड़बडिय़ों की निष्पक्ष जांच कराने और सरकार के खिलाफ संवैधानिक कदम उठाने की मांग की गई। इसमें महंगाई, युवाओं की बेरोजग़ारी, किसानों की समस्याएं और कानून व्यवस्था से जुड़ी विफलताओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा किसानों को प्रीमियम से कम फसल बीमा मिलने और कई क्षेत्रों में तो किसानों को फसल बीमा ही नहीं मिलने के साथ ही अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल खराब होने और पीला मोजेक रोग लगने बर्बाद हुई फसलों का शीघ्र सर्वे कराने और किसानों को राहत देने की मांग की। रैली के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई और जगह.जगह बैरिकेडिंग की गई थी। हालांकि रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। रैली में केवल कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। किसानों, छात्रों और महिलाओं ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया। कई संगठनों ने खुले तौर पर कांग्रेस के इस अभियान के प्रति एकजुटता जताई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का नीमच हुआ जोरदार स्वागत - नीमच में प्रदेश के दौरान प्रायवेट बस स्टैंड से लेकर गांधी भवन तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जगह-जगह मंच बनाए थे और श्री पटवारी का जोरशोर से स्वागत कर नारेबाजी की। तरूण बाहेती के नेतृत्व में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम रहा सफल कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद तरूण बाहेती के नेतृत्व में कांग्रेस का “वोट अधिकार सत्याग्रह” पहला कार्यक्रम था, जिसमें सभी कांग्रेसजन एकजुट नजर आए और कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी, जिसे देख शहर की जनता की जुबान पर सिर्फ एक ही चर्चा थी। तरूण बाहेती के नेतृत्व में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम जोरदार और सफल रहा।
पूर्व जिलाध्यक्ष चौरसिया ने सौंपी तरूण को पदभार - जनसभा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने नवागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती को कांग्रेस का दुप्पटा गले में डालकर जिलाध्यक्ष का पदभार सौंपा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद चौरड़ा व अजीत कांठेड़ भी मौजूद रहे। श्री चौरसिया ने कहा कि मैंने कांग्रेस में छटनी का काम किया है, जिसे संभालना अब तरूण का काम है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का महेंद्रसिंह धोनी था, जिसने शुभमन गिल ( तरूण बाहेती) को कमान सौंप दी है, लेकिन मैं कांग्रेस का हमेशा सक्रिया कार्यकर्ता रहूंगा।
और खबरे
अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए एक जे.सी.बी., दो डम्पर जप्त...
June 26, 2026 07:11 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 26, 2026 04:52 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये...
June 26, 2026 04:47 AM
24 घंटे में खुला बाइक चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद...
June 25, 2026 04:23 PM
ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत CBN राजस्थान यूनिट ने आयोजित की गरुड़ा रन-2026, 1200 प्रतिभागी हुए शामिल....
June 25, 2026 04:04 PM
मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा SAFE CLICK 2.0, नशे से दूरी एवं दस्तक अभियान के संबंध में दिए निर्देश...
June 25, 2026 03:45 PM
लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद, आपातकाल के संघर्ष को किया नमन...
June 25, 2026 03:34 PM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
June 25, 2026 02:42 PM
खेत बचाओ अभियान, 400 से अधिक आदिवासी किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती व आधुनिक पशुपालन का प्रशिक्षण...
June 25, 2026 02:41 PM
परदेसीपुरा वासियो को मिली कीचड़ व गंदगी से मुक्ति, सीसी रोड व नाली निर्माण का निरीक्षण करने पहुंची श्रीमती चोपड़ा का क्षेत्र वासियों ने किया पुष्प माला से आत्मीय स्वागत, क्षेत्रवासी बोले पहली बार परदेसीपुरा में हुआ सीसी रोड व नाली निर्माण....
June 25, 2026 02:40 PM
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2:, डूंगला थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार...
June 25, 2026 02:38 PM
निर्जला एकादशी ग्यारस पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़....
June 25, 2026 02:23 PM
चाय से उकेरी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर, नीमच के युवा कलाकार राहुल लोहार की अनूठी कला को मिली सराहना...
June 25, 2026 12:36 PM
रतनगढ़ में महेश नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब- धूमधाम से मनाया गया माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस,तीन दिवसीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न, मेधावी छात्र और प्रतिभागी हुए सम्मानित, विशाल शोभायात्रा में थिरके समाज जन...
June 25, 2026 12:24 PM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने किया पेंशन अदालत एवं वार्ब बैठक का आयोजन...
June 25, 2026 12:20 PM
बोहेड़ा समर कैंप में प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान, 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का भव्य समापन, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन...
June 25, 2026 11:48 AM
गंदे पानी की शिकायत पर हिंगोरिया फिल्टर प्लांट पहुंचीं नपा अध्यक्ष व सीएमओ, कार्य में खामी मिलने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी...
June 25, 2026 11:46 AM
नीमच-सिंगोली-बेगू-कोटा नई रेल लाइन में रतनगढ़ को शामिल करने की मांग, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन...
June 25, 2026 11:26 AM
निर्जला आम एकादशी पर 108 वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया अभिषेक...
June 25, 2026 10:29 AM