मालवा की वैष्णोदेवी महामाया भादवामाता लोक को सजाने-संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे - दिलीपसिंह परिहार, भादवामाता पंचायत में 72 लाख 73 हजार के विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण सम्पन्न...
Updated : September 02, 2025 03:00 AM
DESK NEWS
धार्मिक
नीमच। मालवा की वैष्णोदेवी महामाया भादवामाता लोक को सजाने और संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे। भादवामाता के आशीर्वाद से ही क्षेत्र में हम विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला बना रहे हैं। हमने विकास कार्यों को लेकर कभी भेदभाव नहीं किया। हमने जो कहा वो करके दिखाया है। उक्त आशय के उद्गार नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने ग्राम पंचायत भादवामाता में आयोजित 72 लाख 73 हजार रूपए के विकास कार्यों के भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गरीब मां का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना है। उस गरीब मां के बेटे को कांग्रेसी लोग पानी पी पी कर गाली दे रहे हैं। हताशा और निराशा में जीतू पटवारी ने लाडली बहनों को मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाला बताया है। इसका जवाब आने वाले चुनावों में जनता उन्हें देगी। आतंकवाद को समाप्त करने का काम भाजपा ने किया। आज सम्पूर्ण विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। श्री परिहार ने कहा कि चम्बल का पानी हर खेत की प्यास बुझाने वाला है। योजना मंजूर हो गई है। हर गांव में चम्बल का पानी आएगा। सरकार मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अव्वल बनाने के लिए पशुपालकों के लिए योजनाएं लाई है, जिसमें गाय, भैंस एवं बकरी पालन के लिए सरकार 30 प्रतिशत तक की सब्सिडी पशुपालकों को दे रही है। औद्योगिक क्षेत्र का निरंतर विकास किया जा रहा है। किसानों के लिए सर्वसुविधायुक्त मण्डी बनाई गई है। श्री परिहार ने सभी 68 पंचायतों में 15-15 लाख रूपए विकास कार्यों के लिए देने की घोशणा भी की।
इस अवसर पर जनपद की अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी धनगर, मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा, मंडल महामंत्री महेश गुर्जर, जनपद सदस्य रतन मालावत, राजू भाई गरासिया, सरपँच श्रीमति मिठूबाई सुरावत, उपसरपंच जगदीश चौहान एवं बड़ी संख्या में माँ भादवा माता भक्तगण उपस्थित रहे।
और खबरे
जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण...
February 18, 2026 06:37 AM
अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर जिला कलक्टर ने पटवारी का किया सम्मान...
February 18, 2026 04:33 AM
नीमच के विकास के लिए मैं संकल्पित - मुख्यमंत्री, GBS पीड़ित परिवारों को राहत, बमोरा ग्रिड पर भी मिला सकारात्मक संकेत...
February 18, 2026 04:18 AM
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कोचिंग संस्थानों के लिए नए एवं सख्त नियम बनाने पर उच्चस्तरीय मंथन बैठक आयोजित....
February 18, 2026 03:09 AM
आगामी 2 वर्षों में प्रदेश का मत्स्य उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य, फार्म पॉन्ड मॉडल एवं सहकारिता आधारित पूरक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा...
February 18, 2026 03:07 AM
आरडीएसएस अंतर्गत पश्चिम मप्र में 7500 नए ट्रांसफार्मर स्थापित, बिजली वितरण क्षमता में बड़ा इजाफा..
February 18, 2026 03:01 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 18, 2026 02:52 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 18, 2026 02:49 AM
नारायणी धाम मंदिर में जिला सेन समाज की बैठक संपन्न, सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ा जोर...
February 17, 2026 06:07 PM
राष्ट्रीय सेवा योजना मनासा के संस्था स्तरीय विशेष शिविर का आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन अतिथियों ने स्वयंसेवकों की गतिविधियों की प्रशंसा कर किया उत्साहवर्धन...
February 17, 2026 04:37 PM
रतनगढ़ में 21 फरवरी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर...
February 17, 2026 04:22 PM
जावद में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील...
February 17, 2026 04:09 PM
नामांतरण एवं बटवारा का कोई भी प्रकरण समय सीमा बाह्य ना हो, तीन दिन में सीएम हेल्पलाईन में दर्ज सभी शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक निराकृत करें, समय-सीमा पत्रों में निराकरण की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
February 17, 2026 04:04 PM
जनपद नीमच में कल रोजगार मेले का आयोजन....
February 17, 2026 04:03 PM
जिले के सभी बैंक शाखाओं ने अधिकांश योजनाओं में लक्ष्यपूर्ति कर हितग्राहियों को लाभांवित किया है, पी.एम.स्वनिधि योजना में भी शेष सभी प्रकरण इसी माह स्वीकृत कर लक्ष्यपूर्ति करें, कलेक्टर ने जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश...
February 17, 2026 04:02 PM
नीमच जनसुनवाई में गूंजा किसान का दर्द, तख्ती लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग....
February 17, 2026 04:01 PM
अवैध परिवहन के एक प्रकरण में 28 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित
February 17, 2026 03:53 PM
स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां तेज: स्वास्थ्य सभापति श्री पुरोहित ने वार्ड 14 में किया निरीक्षण, नालियों की सफाई व कीटनाशक छिड़काव के निर्देश...
February 17, 2026 01:38 PM
अवैध नल कनेक्शन के विरुद्ध नपा की कार्यवाही, एकता कॉलोनी में 08 नल संयोजन विच्छेद किये...
February 17, 2026 01:36 PM