FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया महाराज में जलझूलनी ग्यारस पर मंदिरों से निकले विमान, भगवान को करवाया जल विहार...

  Updated : September 03, 2025 01:27 PM

बबलु माली

  धार्मिक

सरवानिया महाराज :- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) का पर्व नगर में धूमधाम धाम से मनाया गया। जिसमे नगर के सभी मंदिरों से भगवान की प्रतिमाएं विमान में विराजमान होकर अखाड़े व भजन कीर्तन के साथ जल विहार के लिए निकली। ठीक 12 बजे जावी रोड स्थित खरावाला बालाजी मंदिर से बजरंग व्यायाम शाला प्रमुख जितेंद्र पाल उस्ताद के नेतृत्व में अखाड़ा प्रारंभ हुआ जो पिपली चौक दरवाजा होते हुए रावला चौक पहुचा। जहां अखाड़े में पहलवानो ने लाठी, तलवार, भाला आदि का प्रदर्शन दिखाया।अखाड़े के प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में उन्हें देखने के लिए नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रो से भीड लगी रही। परंपरा अनुसार रावला चौक पर दोपहर 4 बजे नगर के माली मोहल्ले से श्री चारभुजा नाथ मंदिर, पाटीदार मोहल्ले से राम जानकी मंदिर, सुथार मोहल्ले से राम जानकी मन्दिर, सदर बाजार से लष्मीनाथ मन्दिर, कुम्हार मोहल्ले से राधा कृष्ण मंदिर सहित नगर के सबसे बड़े मंदिर चारभुजा नाथ से श्री चारभुजा नाथ की प्रतिमाएं विमान में विराजमान होकर रावला चौक पहुची। यहां सभी मंदिरों से आए भगवान की शोभायात्रा भजन कीर्तन और अखाड़े के साथ प्रारंभ हुई जो नगर के सदर बाजार, जावी चौराया, मिडिल स्कूल, बस स्टैंड होते हुए उपरेडा रोड स्थित देव तलाई पहुचे। जहां भगवान के डोल को तलाई में जल विहार करवाया गया। इसके बाद पूजन, आरती कर भगवान की प्रतिमा को पुनः मंदिर में स्थापित किया गया है।
डोल ग्यारस पर मंदिरों से निकली विमान यात्रा में आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा चोकी प्रभारी श्याम कुमावत व उनकी टीम ने बखूबी उठाया। सुरक्षा की दृष्टि को मद्देनजर रखते हुए चप्पे-चप्पे पर आरक्षक तैनात किय। तो वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई। नगर परिषद ने भी पूरे रास्ते में लाइनिंग के साथ साफ सफाई करवाए व देव तलाई के अंदर जाने के लिए रास्ते में कांटे व झाड़ियां व मिट्टी होने पर जेसीबी से रास्ता चालू करवाया जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत परेशानी नही हो। वहीं दूसरी तरफ जनप्रतिनिधियों ने भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। उन्होंने भी इस जल विहार यात्रा को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किए एवं अपने अपने हिसाब से सभी ने व्यवस्थाएं बनाई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सिंगोली मे मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यावसायिक उपयोग पर तहसीलदार ने की कार्रवाई...

May 29, 2026 02:17 PM

तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन....

May 29, 2026 02:06 PM

अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त की करीब 01 करोड़ 55 लाख रुपये की सम्पत्ति फ्रीज....

May 29, 2026 02:05 PM

कन्यादान से बढ़कर विश्व में कोई भी आर्दश दान नहीं - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त....

May 29, 2026 01:48 PM

17 पुलिस थानों के 48 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 66 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट, नष्ट किये मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये....

May 29, 2026 01:46 PM

पोषण में नीमच का परचम: कुपोषण सुधार व FRS में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा....

May 29, 2026 01:43 PM

साहब... मैं जिंदा हूं - हत्या के आरोप में 22 दिन जेल में रहे पिता-भाई, मृत घोषित बेटी खुद पहुंची थाने, बुरहानपुर में पुलिस की बड़ी चूक उजागर, बिना DNA टेस्ट के दर्ज कर दिया था हत्या का केस - सोशल मीडिया से पता चला एक मेरी हत्या हो गई....

May 29, 2026 01:42 PM

ईदुल-अजहा का त्यौहार ईदगाह में नमाज के साथ मनाया गया, देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई...

May 29, 2026 01:15 PM

जून माह में चलेगा एंटी मलेरिया अभियान, मच्छरों के खात्मे पर रहेगा फोकस, वर्ष 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य....

May 29, 2026 01:12 PM

नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राणा का यूनेस्को पदाधिकारीयों ने किया स्वागत सम्मान..

May 29, 2026 01:09 PM

संयुक्त परिवार में संस्कारित युवा वर्ग के भविष्य का निर्माण होता है - वैराग्य सागर महाराज

May 29, 2026 10:47 AM

वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर नीमच में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे, प्रबुद्धजनों ने किया याद...

May 29, 2026 07:01 AM

बकरा ईद पर जैन समाज ने मनाया करुणा दिवस, 70 श्रावक, श्राविकाओं ने किए आयंबिल….

May 29, 2026 06:30 AM

पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरवानिया महाराज पहुंचे समरथ बागवान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....

May 29, 2026 05:47 AM

जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से 02 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 08 घंटे में किया गिरफ्तार, बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जीआरपी ने दिखाई तत्परता....

May 29, 2026 05:06 AM

टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद, प्रकृति ने दिया अनोखा संकेत, टिटहरी ने दिए एक साथ 4 अंडे....

May 29, 2026 05:01 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 29, 2026 04:58 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 29, 2026 04:40 AM

स्वार्थ के लिए किये गये दान का पुण्य फल नहीं मिलता है- पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

May 28, 2026 02:31 PM