FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर अकीदत व एहतराम से निकला जुलूस, बच्चों ने दिया अमन चैन का पैगाम....

  Updated : September 05, 2025 02:22 PM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

  सामाजिक

सिंगोली:- नगर में हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी के मुकद्दस मौके पर क्षेत्र के मुस्लिम समाजजनो ने अपने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का 1500 सालाना यौमे पैदाइश पर जुलूस निकाला । जुलूस में सांवरिया अनिल बैण्ड, डी.जे. ,नाचने वाले घोड़े, फुलो की वर्षा के लिए तोप,आतिशबाजी करते हुऐ निकाला। सैकड़ों की संख्या में जुलूस में शामिल लोग इस्लामी झंडो को हाथ में लेकर 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे लगाते चल रहे थे। वार्ड नम्बर एक मदरसा के पास स्थित दरगाह से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर जुलूस के माध्यम से बच्चों ने समाज को अमन- चैन का पैगाम दिया। इसी बीच युवाओं ने जगह- जगह रुक कर मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के नारे लगाए व आतिशबाजी की। जुलूस पेट्रोल पम्प ,नया बस स्टैंड, तिलस्वा चौराहा,महाराणा प्रताप सर्कल,बापू बजार होते हुए वार्ड 10 जामा मस्जिद पर पहुंचा। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी बीएल भाबर के नेतृत्व में पुलिस जवानो को आवश्यक दिशा निर्देश देकर चाक चौबंद व्यवस्था देखी गई। मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां भी दीं।इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला, छोटे छोटे बच्चे भी बड़े ही उत्साह के साथ हाथों में झंडे लिए जुलूस में चल रहे थे। जुलूस के दौरान जगह जगह बच्चों को नमकीन ,बिस्किट,पानी, शरबत और मिठाई तबर्रुक का वितरण किया गया। जुलूस जमा मस्जिद में पहुंचकर एक धार्मिक कार्यक्रम में तब्दील हुआ खान पर मदरसे के बच्चों ने नातियां कलाम पेश किए बाद में सभी बच्चों को पारितोषिक पुरस्कार वितरण किए गए। ईद मिलादुन्नबी को लेकर नगर में स्थित मस्जिदों दरगाहों, घरों को फूलों, लाईटों, इस्लामिक झंडों व गुब्बारों से सजाया गया। वार्ड एक मदरसे में आम लंगर का आयोजन भी किया गया।
पेश इमाम शहर काजी ने बताया कि आज से 1500 वर्ष पूर्व आज ही के दिन हजरत मोहम्मद साहब का जन्म मदीना शरीफ में हुआ था। जिसकी खुशी सारे जहां में लोग जश्ने ईद मिलादुन्नबी के नाम से मनाते हैं। कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने लोगों के दिलों को जोड़ने का काम किया और इस्लाम हमेशा मोहब्बत, अमन और शांति का पैगाम देता है।इसलिए उनकी शिक्षा और जीवनी पर धार्मिक रहनुमा पर तकरीर किया जाता है। हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। इस दौरान आसपास के क्षैत्रो से मुस्लिम समाज महिला,पुरूष,बच्चे आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहकर हर्ष उल्लास और जोश के साथ मोहब्बत साहब का जन्मदिन मनाया। अंजुमन सदर रईस खान ने जलसा ए मोहम्मदिया में शिरकत करने वाले समाजजन ओर प्रशासनिक अधिकारियों का माकूल इंतजाम के लिये आभार व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर अकीदत व एहतराम से निकला जुलूस, बच्चों ने दिया अमन चैन का पैगाम....

September 05, 2025 02:22 PM

आदर्श शिशु विद्या मंदिर( हाई स्कूल ) सिंगोली में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया....

September 05, 2025 02:04 PM

खेलो इंडिया के तत्वधान में अस्मिता (महिला ) जूडो सीटी लीग प्रतियोगिता का आयोजन पुर में....

September 05, 2025 02:01 PM

झरनेश्वर महादेव मंदिर आलमास में कुमावत समाज सेवा संस्थान की महाआम सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न.....

September 05, 2025 01:58 PM

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न....

September 05, 2025 01:53 PM

सरकार की आमद मरहबा के नारे से गूंजा मार्ग, सादगी से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व....

September 05, 2025 10:26 AM

मेहबूब की आमद मरहबा....,दाता की आमद मरहबा......,नबी की आमद मरहबा.....नाथ शरिफ इस्लामी तकरीरों के साथ रसूले खुदा पर दुरुद और सलाम जयघोषों से गुंज उठी गांव की गलियां...

September 05, 2025 09:49 AM

जीएसटी सुधारों से भारतीय अर्थ-व्यवस्था होगी और ज्यादा गतिशील - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, उदयोग मजबूत होंगे, निवेश बढ़ेगा, रोजगार के होंगे अवसर सृजित...

September 05, 2025 04:09 AM

सरवानिया महाराज में चार दिवसीय झांकियों का आयोजन, प्रेमानंद जी महाराज व चेला रमाणि की झांकी रही आकर्षण का केंद...

September 05, 2025 02:58 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

September 05, 2025 02:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

September 05, 2025 02:48 AM

जाट क्षेत्र के श्रीपूरा एवं घाटी में फिर से बने बाढ़ के हालात, लोगों के खेतों एवं घरों में भराया पानी, प्रशासनिक लापरवाही के चलते स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया व रपट के ऊपर पानी होने पर भी करते रहे पार...

September 04, 2025 05:18 PM

हम हमारा हक़ मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते, सोयाबीन फसल में भारी नुकसान को लेकर जीरन तहसीलदार को दिया ज्ञापन...

September 04, 2025 05:12 PM

अज्ञात कारणों के चलते 53 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में....

September 04, 2025 05:05 PM

सद्गुणों से युक्त करना एक अच्छे शिक्षक का उत्तरदायित्व: मेहरा, यूनेस्को द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 31 श्रेष्ठ शिक्षकों का हुआ सम्मान...

September 04, 2025 02:00 PM

सीआरपीएफ मांटेसरी स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस....

September 04, 2025 01:59 PM

भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा....

September 04, 2025 01:55 PM

देवनारायण मंदिर मे नानी बाई के मायरे का तीन दिवसीय आयोजन 4 से 6 सितम्बर तक....

September 04, 2025 01:50 PM

जाट में जलझूलनी एकादशी ( डोल ग्यारस )पर्व पर उमडा आस्था का जनसैलाब, ग्राम के सभी मंदिरों से सजधज कर निकली राम रैवाडी हुआ महाप्रसादी का वितरण....

September 04, 2025 01:48 PM