अखिल भारतीय धनगर पूर्बिया समाज मालवा मेवाड़ की बाहरा खेड़ा पंचायती महासभा का विशाल आयोजन हुआ सम्पन्न...
Updated : September 14, 2025 03:45 PM
बबलु माली
सामाजिक
सरवानिया महाराज :- शहर में अखिल भारतीय धनगर पूर्बिया समाज मालवा मेवाड़ की दो दिवसीय विशाल महा पंचायत का आयोजन सरवानिया के नगर परिषद डोम में हुआ सम्पन। जिसमे दरकपुरा रामपुरा, बसेरा, मंदसौर, बड़ावदा, नांदवेल, चांदखेड़ा, रानीखेड़ा, सरवानिया महाराज, महागड, जावद, बरेखडा कामलिया, नीमच छावनी, नीमच, छोटीसादड़ी, मांमठ खेड़ा, रतलाम, जावरा, निम्बाहेड़ा सहित बाराखेड़ा के लोग हुए सम्मिलित। सर्वप्रथम सभी समाजजनों ने एकत्रित होकर आयोजन के लिए पूर्व सरपंच फूलचंद पाल को सभा पति नियुक्त किया। जिसके पश्चात दो दिन चली सामाजिक महापंचायत में 24 परिवारों के आपसी विवाद का निपटारा कर उन्हें समाज स्तर पर सुलझाया गया। जिसमें पति पत्नी के मनमुटाव, पिता पुत्र का आपसी विवाद ओर अन्य पारिवारिक व सामाजिक विवाद का निपटारा समाज की जाजम पर किया गया। महापंचायत में समाज के लोगो द्वारा निम्न तथ्यों पर चर्चा की गई। जिसमे समाज में सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम हो रहे हैं इस तरह सामूहिक गंगाजल के कार्यक्रम। विवाह विच्छेद की राशि बढ़ाई जाए जिससे कोई कोर्ट कचहरी नहीं जाए और समाज के फैसले का सम्मान करें। मौसर के कार्यक्रम में मीठे पर प्रतिबंध हो। समाज में आर्थिक रूप से गरीब जनों के हित के लिए समिति ट्रस्ट का निर्माण हो जिससे विवाह पढ़ाई रोजगार आदि के लिए मदद पर चर्चा हो सके। इस अवसर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 फरवरी 2026 में निम्बाहेड़ा अंबा माता में होना तय किया गया। इस दौरान सभापति पूर्व सरपंच फूलचंद पाल ने बताया कि समाज में युवाओं की बढ़ती भागीदारी से ही समाज के साथ राष्ट्र का विकास होता है और वर्तमान दौर भी युवाओं का ही है। समाज की जाजम पर बैठने वाला हर व्यक्ति एक समान होता है। इस पूरे सफल आयोजन का संचालन कारूलाल पाल व गोविंदराम पाल द्वारा किया गया। समाज की महापंचायत के सफल आयोजन पर समाज के नवयुवको का दुप्पटा पहनाकर कर सम्मान किया गया।
और खबरे
बाल विवाह की सूचना पर की गई कार्यवाही, दो नाबालिक बहनों की शादी रुकवाई गई...
January 28, 2026 04:54 PM
मनासा में विधिक सेवा प्राधिकरण का सम्मान समारोह आयोजित, रामपुरा निवासी अधिवक्ता अनवर खान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित..
January 28, 2026 04:05 PM
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 59वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....
January 28, 2026 02:35 PM
41 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा सहित अल्टो कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
January 28, 2026 02:32 PM
बकरियाँ चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...
January 28, 2026 02:12 PM
पत्रकार कंठालिया को मिला जिला स्तरीय सम्मान...
January 28, 2026 02:11 PM
मुख्यमंत्री का कल मल्हारगढ पहुंचकर करें भावभीना स्वागत - परिहार...
January 28, 2026 02:10 PM
नाले के पानी से खेत में अवैध सिंचाई पर नपा की कार्रवाई 2 विद्युत मोटर व 1 पम्प जप्त....
January 28, 2026 01:37 PM
मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुण्डा जयंती जौहर भवन चित्तौड़गढ़ पर हर्षोल्लास से सम्पन्नत...
January 28, 2026 01:28 PM
चीताखेडा आयुष शिविर में 65 रोगी लाभांवित...
January 28, 2026 01:25 PM
चचौर आयुष शिविर में 72 रोगी लाभांवित...
January 28, 2026 01:24 PM
निःशुल्क रेबीज रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण शिविर 30 जनवरी को...
January 28, 2026 01:23 PM
कनेरा ज्ञान ज्योति विद्यालय में सांस्कृतिक संध्या उत्कर्ष 2026 का आयोजन एवं संत आशीर्वचन संपन्न...
January 28, 2026 01:22 PM
नशे में धुत आरक्षक ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, विरोध पर धमकी, एसपी ने किया निलंबन...
January 28, 2026 12:34 PM
रतलाम में गणतंत्र दिवस पर बंदूक दुकान में धमाका, दुकान मालिक की इंदौर में दर्दनाक मौत, तीन अन्य घायल...
January 28, 2026 11:41 AM
सुप्रीम कोर्ट ने UGC के समानता विनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई का आदेश दिया, सामान्य वर्ग के अधिकारों पर सवाल...
January 28, 2026 11:21 AM
आनंद उत्सव में बिखरी खुशियों की बारिश, बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर मनाया उमंग भरा उत्सव....
January 28, 2026 11:16 AM
नीमच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की जप्तशुदा शराब और सामग्री का किया गया नष्टीकरण.....
January 28, 2026 11:04 AM
सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, जंगल क्षेत्र से 121 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त....
January 28, 2026 10:52 AM