सूरज माली पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार, आरोपी को शरण देने वाले चार अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में....
Updated : September 26, 2025 12:48 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- कपासन थाना क्षेत्र के गणपति फेक्ट्री के पास सुरज माली के साथ हुए जानलेवा हमले की घटना के मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी भीलवाड़ा जिले के निवासी किशन लाल गुर्जर को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को शरण देने वाले चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी किशन भीलवाड़ा जिले का एचएस हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि थाना कपासन क्षेत्र मे गणपति फेक्ट्री के पास सुरज माली के साथ हुए जानलेवा हमले की घटना को गम्भीरता से लेते हुये घटना के मुख्य आरोपी को जल्द तलाश कर गिरफतार करने हेतू निर्देशित किया गया। इसी क्रम में एएसपी सरितासिंह एवं डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन रतनसिंह पुलिस निरीक्षक व थानाधिकारी कोतवाली चित्तौडगढ़ तुलसीराम प्रजापत के साथ साईबर सैल टीम व डीएसटी टीम की संयुक्त टीम गठीत की गई।
उपरोक्त घटना के विरोध एवं पीडित सुरज माली के साथ हुये जानलेवा हमला करने वाले स्कार्पियो सवार अज्ञात बदमाशान की तलाश करने एवं शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कपासन कस्बे मे माली समाज एवं स्थानीय लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन कर आरोपियों की 24 घण्टो में गिरफतारी की माँग की जाकर ज्ञापन दिये गये जिस पर एएसपी चित्तौडगढ़, डीएसपी कपासन व थानाधिकारी कपासन द्वारा समझाईश कर पुलिस द्वारा सुरज मल माली के साथ मारपीट करने वाले स्कॉर्पीयो सवार अज्ञात बदमाशान की तलाश हेतु थाना कपासन से टीम गठन कर साईबर टीम, डी.एस.टी टीम के सहयोग से शीघ्र अज्ञात बदमाशान का पता लगा अविलम्ब गिरफतार करने का आमजन को भरोसा दिलाया गया था।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-*
प्रकरण की गम्भीरता को मध्यनजर रखते हुये जिला स्तर पर जिला विशिष्ट टीम, जिला साईबर टीम, पुलिस थाना कपासन के पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियो की एवं विशेष संयुक्त दस टीमों का गठन किया गया। प्रकरण की घटना के मुख्य आरोपी भीलवाड़ा जिले के कारोई थानांतर्गत कानपुरा निवासी किशन लाल गुर्जर जो घटना के बाद से फरार हो सकुनत से रूपोश हो गया था, आरोपी किशन लाल गुर्जर थाना कारोई जिला भीलवाडा का हिस्ट्रीशीटर हो पूर्व में कई गम्भीर अपराधो में संलिप्त रह चुका है, जो घटना के बाद फरार हो राजस्थान से हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश होता हुआ उत्तराखंड पहुँच गया था। जिसकी जिला स्तर पर गठित विभिन्न टीमों द्वारा परम्परागत पुलिस तरीको से जानकारी जुटाते हुये जिला चित्तौडगढ़, भीलवाडा मे तलाश करते हुये गुजरात, हरियाणा, दिल्ली मे तलाश की गई एवं मुखबिर से मुख्य आरोपी किशन गुर्जर पुत्र मॉगू गुर्जर का उत्तराखण्ड में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीमो द्वारा उत्तराखण्ड से दस्तीयाब कर लाया गया, जिसको नियमानुसार गिरफतार किया गया है। आरोपी से वारदात करने के कारण एवं उद्देश्य के बारे में अनुसंधान किया जावेगा।
मुख्य आरोपी को फरारी के दौरान शरण देने वाले गिरफतार आरोपी - 25 वर्षीय किशन शिवराज पुत्र कालू लाल गुर्जर निवासी गुवारडी थाना मंगरोप जिला भीलवाडा, 22 वर्षीय दिनेश पुत्र सिलूजी गुर्जर निवासी कान्या थाना हमीरगढ़ जिला भीलवाडा, 27 वर्षीय दीपक पुत्र नारायण गुर्जर निवासी कान्या थाना हमीरगढ़ जिला भीलवाडा व 28 वर्षीय जीवराज पुत्र नरसीलाल गुर्जर निवासी जामोला थाना मसुदा जिला ब्यावर।
उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यो का योगदान रहा - थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पु.नि., थानाधिकारी कोतवाली चित्तौडगढ तुलसीराम प्रजापत, थानां कपासन के एएसआई शंकर लाल, धुडाराम, दुर्गालाल, लक्ष्मण सिहं, हैड कानि. लालाराम, कानि. महेन्द्र सिंह, शोभाराम, राजेश, किशन व बद्रीलाल, सुशील, लक्ष्मीनारायण, देवीलाल, जितेन्द्र, पुलिस लाईन से हेमराज, कोतवाली चित्तौडगढ कानि. रमेश।
साईबर सेल टीम - हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार, रामनरेश, राजेश व गणपत।
डीएसटी टीम - हैड कानि. भपेन्द्र सिंह कानि. सुरेन्द्र, राजदीप सिंह, विजय, विक्रम व दीपक।
और खबरे
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 30, 2026 04:24 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 30, 2026 03:27 AM
भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 14 मजदूरों की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल...
April 29, 2026 05:15 PM
गढ़ रणथभंवर की मंगल ज्योत में उमड़े श्रद्धालु भक्त..
April 29, 2026 04:20 PM
दिगंबर जैन संत का मंगल प्रवेश 1 मई को नीमच में होगा, संत भवन का लोकार्पण समारोह भी आयोजित होगा..
April 29, 2026 04:19 PM
यातायात विभाग की हेलमेट नहीं पहनने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 15 दिवसीय अभियान में दोपहिया चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त
April 29, 2026 04:13 PM
प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 33.45 लाख पेंशन हितग्राहियों के खातों में 200 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर....
April 29, 2026 04:03 PM
स्कूलों में दाखिले से कोई भी बच्चा शेष ना रहे, ड्रापआउट प्रतिशत शुन्य रहे- मुख्य सचिव मुख्य सचिव श्री जैन ने वी.सी. के माध्यम से जिलो को दिए आवश्यक निर्देश
April 29, 2026 04:01 PM
विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य सुधार की पहल कलेक्टर की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक संपन्न, स्कूलों, कॉलेजों में योग-खेलकूद, का आयोजन एवं हेल्पलाइन प्रचार के निर्देश...
April 29, 2026 03:59 PM
खुदरा उर्वरक विक्रेता सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का किया गया आयोजन..
April 29, 2026 03:57 PM
सीआरपीएफ के वीर बलिदानी को उनके शहादत दिवस पर नमन एवं मूर्ति का अनावरण...
April 29, 2026 03:55 PM
नपा के नए वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम कल, जनता को समर्पित किए जाएंगे 8 वाहन...
April 29, 2026 03:53 PM
इनरव्हील डायमंड ने दो विद्यालयों को दी हैप्पी स्कूल की सौगात, आयोजित हुए जागरूकता सेमिनार....
April 29, 2026 12:33 PM
रतलाम पुलिस का 15 दिन में धमाकेदार एक्शन, एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में 23 जांबाजों ने रचा रिकॉर्ड, चोरी-अपहरण से लेकर फरार अपराधियों तक सब पर कसा शिकंजा...
April 29, 2026 12:32 PM
अंतरराष्ट्रीय मंच की तैयारी, रिंकी सुखानी को संत समाज से मिला आर्थिक सहयोग....
April 29, 2026 11:18 AM
आई-20 कार में बनी स्कीम में छिपाकर करीब 10 किलोग्राम अफीम परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त....
April 29, 2026 11:17 AM
मंदसौर जनसुनवाई में युवक का अनोखा प्रदर्शन, संविधान हाथ में, गले में काली हांडी और शरीर पर झाड़ू बांधकर पहुंचा फरियादी....
April 29, 2026 11:15 AM
खनिज के अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, जावद व मनासा में बिना रायल्टी एवं अधिक मात्रा में खनिज परिवहन करते दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन मालिकों पर कुल 42,013 रुपये का जुर्माना....
April 29, 2026 08:32 AM
खेतों में सोलर पंप से चमका किसानों का भविष्य, प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत नीमच जिले में240 सोलर पंप स्थापित, 1525 किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ...
April 29, 2026 08:30 AM