FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस, संत निरंकारी मिशन को किया गया सम्मानित

  Updated : October 02, 2025 09:53 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  सामाजिक

बड़ी सादड़ी :- मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि नई दिल्ली में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य आशीर्वाद एवं उनकी प्रेरणादायी शिक्षाओं के आलोक में, संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन वर्षों से देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों में नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन करती आ रही है। यह सेवा- यात्रा एक सतत एवं समर्पित प्रयास के रूप में जारी है, जिसका मूल उद्देश्य है– 'मानवता की निस्वार्थ सेवा।'इसी क्रम में इस वर्ष भी मिशन द्वारा देश के अनेक राज्यों सहित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन प्रयासों को समाज व सरकार द्वारा भरपूर सराहना मिल रही है। मानव सेवा के इसी उत्कृष्ट योगदान हेतु राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में एम्स, नई दिल्ली स्थित ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल द्वारा संत निरंकारी मंडल के महासचिव श्री सुखदेव जी को मिशन की इस दिव्य सेवा के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मिशन के मेडिकल सर्विस कोऑर्डिनेटर, डॉ0 नरेश अरोड़ा जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। सम्मान ग्रहण करते हुए श्री सुखदेव जी ने कहा कि, “संत निरंकारी मिशन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में सदैव समाज कल्याण हेतु प्रतिबद्ध रहा है। रक्तदान एक ऐसा पवित्र कार्य है, जो न केवल जीवन बचाता है, बल्कि मानवता की भावना को भी सशक्त करता है। यह सेवा बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा दिए गए दिव्य संदेश ‘रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए’ की प्रेरणा से प्रारंभ हुई थी और आज भी उसी भावना के साथ अनवरत जारी है। संत निरंकारी मिशन के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन के समर्पित भक्त रक्तदान को केवल सेवा नहीं, बल्कि अपनी भक्ति का अभिन्न अंग मानते हुए अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। अब तक मिशन द्वारा लगभग 14 लाख, 50 हजार यूनिट रक्त दान किया जा चुका है, जो मानवता के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व को दर्शाता है। संत निरंकारी मिशन न केवल रक्तदान जैसे सेवाकार्यों में अग्रणी है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं – जैसे बाढ़, भूकंप आदि – के समय भी राहत और पुनर्वास के लिए तत्पर रहता है। मिशन के कार्यकलाप सेवा, समर्पण के मूल मंत्र पर आधारित हैं, जो समाज के हर वर्ग तक मानवता का संदेश पहुँचाते हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस, संत निरंकारी मिशन को किया गया सम्मानित

October 02, 2025 09:53 AM

चारभुजा नाथ मंदिर शिखर पर 102 वीं धर्म ध्वजा दिन दयाल सुथार द्वारा चढ़ाई गई...

October 02, 2025 09:15 AM

संघ शताब्दी वर्ष पर सरवानिया में निकला आरएसएस का विशाल पथ संचलन, सैकड़ो स्वयंसेवक हुए शामिल, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत....

October 02, 2025 07:24 AM

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई जयंती....

October 02, 2025 07:17 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 02, 2025 07:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 02, 2025 07:09 AM

मंदिरों व गरबा पंडाल में हवन-पूजन के साथ थमी गरबा डांडियों की खनक ,समापन पर हुए कन्या भोज....

October 01, 2025 04:59 PM

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान शुरू, जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व हुई प्रभावी शुरुआत...

October 01, 2025 02:51 PM

किसानों को तिलहन फसलों के उत्पादन पर दी तकनीकी जानकारी....

October 01, 2025 02:43 PM

सनातन संस्कृति के मूल्य और आदर्शों को भावी पीढ़ी में स्थानांतरित कर जीवंत रखने में विद्यालयों की अहम भूमिका - संत श्री श्याम जी महाराज....

October 01, 2025 02:41 PM

रबी सीजन में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, किसान निर्धारित दरों के अनुसार ही भुगतान करें....

October 01, 2025 03:27 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 01, 2025 03:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 01, 2025 03:16 AM

सरवानिया में निकाली 71 फिट लंबी चुनरी यात्रा, जय माँ कालिका मित्र मण्डल ने नवरात्र के आठवें दिन किया शस्त्र पूजन व यात्रा का आयोजन....

September 30, 2025 05:55 PM

इन दिनों पूरा अंचल शक्ति की भक्ति में डूबा हुआ है, कोई गरबा नृत्य तो कोई निराहार तो कोई चप्पल- जुते छोड़कर मां को रिझाने में मशगूल हैं...

September 30, 2025 05:36 PM

ग्राम पंचायत बधावा के जेतपुरा में सेक्टर स्तरीय पोषण माह कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2025 03:49 PM

सिंगोली में चल रही देवी भागवत कथा समापन पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

September 30, 2025 03:46 PM

आंतरी माता मंदिर पर नवमी हवन कल, दशहरे को राजपूत सरदारों द्वारा की जाएगी पोशाख अर्पण...

September 30, 2025 03:44 PM

गेंहू,अलसी, रायड़ा, चना का उत्पादन अच्छा होगा, तीन मावठा, दो पाला और दो ओलावृष्टि होगी, श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में महानवमी पर पाती विसर्जन के बाद हुई छमाही भविष्यवाणी....

September 30, 2025 03:40 PM