सरवानिया में दशहरा उत्सव पर नगर परिषद द्वारा किया गया 31 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन, आर.बी. इवेंट्स प्रतापगढ़ ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति....
Updated : October 03, 2025 05:12 AM
बबलु माली
आयोजन
सरवानिया महाराज :- शहर में विजयादशमी दशहरा उत्सव हर्षोल्लास व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सांदीपनी विधालय मैदान पर शाम 8 : 30 बजे 31 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। साथ ही आर.बी. इवेंट्स प्रतापगढ़ की आर्केस्ट्रा, कमलेश पटेल की अद्भुत कला का पर्दशन व मुम्बई से आए तारक मेहता शो के कुश शाह (गोली) के कार्यक्रमो का आयोजन देर रात तक हुआ.
रावण दहन से पहले भव्य आतिशबाजी नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा की गई। इसके साथ श्री हनुमान चालीसा व गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सखलेचा व मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, जिला मंत्री शिवम पुरोहित, भाजपा नगर अध्यक्ष हेमंत पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा उपस्थित रहे। जिनका स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन व उपाध्यक्ष रामलाल राठौर द्वारा माला व साफा बंधवाकर किया गया.
विधायक सखलेचा का आज जन्मदिन होने के अवसर पर एक दिन पहले सभी कलाकारों व कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई व शुभकामना देते हुए जन्मदिन मनाया व राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट की गई.
रावण पुतले का दहन करने चारभुजा मन्दिर से ढोल धमाकों के साथ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमानजी की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो में होती हुई दहन स्थल पर पहुंची। जहां पंडित चन्दनारायण पालीवाल द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना करवाए गई। इसके बाद भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.
दशहरा उत्सव के तहत गुरुवार शाम को नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस इंडिया डांस में अपनी प्रस्तुति देकर देश में ख्याति प्राप्त करने वाले बड़ौदा निवासी दिव्यांग कमलेश पटेल के द्वारा जबर्दस्त प्रस्तुतियां दी। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने अपने हाथों एवं मुंहं के सहारे कई रोचक प्रस्तुतियां देते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। मुंबई से आए तारक मेहता के उल्टा चश्मा शो के कुश शाह ने भी अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बता दें कि कुश शाह जब बच्चे थे तब उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा ज्वॉइन किया था. उस वक्त वो पांचवी क्लास में थे. शो के साथ-साथ ही वो बड़े हुए. शो में उन्होंने अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया। आर.बी. इवेंट्स प्रतापगढ़ ने भी भव्य रंगारंग कार्यक्रम में फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर बेजाड़ प्रस्तुति ने देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया.
इस पूरे आयोजन के दौरान नगर परिषद व पुलिस प्रशासन की बेहतरीन व्यवस्था रही। जिससे शांतिपूर्ण आयोजन सफल हुआ। इस आयोजन में नगर के साथ साथ आस पास क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग देखने पहुचे.
और खबरे
क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक सकलेचा के हाथों कल होगा करोडो के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण....
April 11, 2026 03:55 PM
पॉलिथीन उपयोग वाली दुकानों पर नपा की कार्यवाही, 40 किलो पॉलिथीन जप्त, 14500 का जुर्माना वसूला....
April 11, 2026 02:38 PM
नीमच का गौरव, अनिल कुमार जैन बने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए महाप्रबंधक...
April 11, 2026 02:00 PM
इज्तिमाई शादी सम्मेलन को लेकर तैयारीयों का निरीक्षण करते हुए कमेटी के मेंबर....
April 11, 2026 12:36 PM
मत करो अपने शहर को मैला, पर्यावरण मित्रों ने शहीद वाटिका में चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता सर्वेक्षण में पर्यावरण के साथ बाग बगीचों का भी है महत्व.…
April 11, 2026 12:34 PM
जघन्य हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, 5000 रुपए अर्थदंड...
April 11, 2026 12:09 PM
समावेशी विकास हेतु मानव अधिकारों का संरक्षण ज़रूरी - अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री सिंह का नीमच में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत...
April 11, 2026 12:04 PM
बांछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार एवं बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए - श्री सिंह, पंख अभियान बाछड़ा समुदाय के कल्याण की सराहनीय पहल है मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने नीमच में ली अधिकारियों की बैठक...
April 11, 2026 12:04 PM
प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती, महात्मा फूले के विचार आज के दौर में भी प्रासंगिक - माली...
April 11, 2026 11:33 AM
दलपतपुरा, नायनखेडी और पीठ के जंगलों में भीषण आग, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा...
April 11, 2026 11:23 AM
828 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त....
April 11, 2026 10:48 AM
पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीबीएन मध्य प्रदेश यूनिट ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ किया जब्त, एक गिरफ्तार...
April 11, 2026 09:06 AM
ढाई साल की मेहनत रंग लाई, विधायक डोडियार के दमदार प्रयासों से सैलाना-बाजना को मिली ₹43.45 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 9 हाई स्कूल, 60 आंगनवाड़ी और छात्रावास बाउंड्रीवाल स्वीकृत...
April 11, 2026 09:01 AM
दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रचार प्रसार के निर्देश श्री प्रवीण कुमार दहेज प्रतिषेध अधिकारी...
April 11, 2026 06:31 AM
नीमच में कालोनी विकसित करने की अनुमति जारी...
April 11, 2026 06:31 AM
कलेक्टर द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए उडन दस्ता गठित, नीमच में कन्ट्रोल रूम स्थापित....
April 11, 2026 06:30 AM
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा -10 से 25 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित होगे....
April 11, 2026 06:25 AM
पोषण पखवाड़ा 2026, स्कूलों में विविध कार्यक्रम, बच्चों के शुरुआती 6 वर्षों के मस्तिष्क विकास पर विशेष जोर...
April 11, 2026 06:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
April 11, 2026 03:56 AM