FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विनय बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है-साध्वी सौम्य प्रभा श्री जी, महावीर जिनालय शाश्वती नवपद ओलीजी तप आराधना में उमड़े समाजजन...

  Updated : October 05, 2025 06:39 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- मनुष्य के जीवन में विनम्रता होती है तो वह कठिन से कठिन ज्ञान भी सरलता के साथ प्राप्त कर सकता है। विनय के बिना ज्ञान अहंकार युक्त हो जाता है। विनय का गुण व्यक्ति को महापुरुषों की श्रेणी में ला देता है। सभी महापुरुषों की सफलता के पीछे उनका विनम्रता का ही गुण होता है।विनय बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है।यह बात साध्वी सौम्य प्रभा श्री जी महाराज साहब ने कहीं। वे श्री जैन श्वेतांबर महावीर जिनालय ट्रस्ट एवं चातुर्मास समिति विकास नगर के तत्वाधान में साध्वी सौम्य प्रभा श्री जी मसा आदि ठाणा 4 के चातुर्मास में शाश्वती नवपद ओलीजी तपस्या के उपलक्ष्य में आयोजित धर्म सभा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि धर्म के चार पदों में दर्शन ज्ञान और चरित्र इन तीनों को रत्नत्रयी कहा गया है। इन तीनों में ज्ञान मध्य में है वह दर्शन और चरित्र दोनों को खींचता है। दर्शन आत्मा की प्रतीति करवाता है और श्रद्धा एहसास की झांकी करवाता है। आत्मा के विषय में रुचि प्यास जगाता है। ज्ञान आत्मा की जान पहचान समझ करवाता है। शास्त्रों का ज्ञान जैसे-जैसे बढ़ता है तत्वों की जानकारी जो जो मिलने लगती है। वैसे-वैसे हमारी श्रद्धा मजबूत होने लगती है। और श्रद्धा के साथ ही चरित्र की भावना भी पुष्ट होती है। ज्ञान एक ऐसा विशिष्ट पद है कि वह दर्शन और चरित्र दोनों को ही दिलाकर ही रहता है। सारे दुखों की खान ज्ञान है, वैसे सारे सुखों की खान ज्ञान है अतः ज्ञान की उपासना सर्वोपरि है। धार्मिक ज्ञान के अभाव में क्रिया में भाव भी नहीं आ सकता है। श्रद्धा पूर्वक क्रिया नहीं हो सकती है। व्यवहारिक शिक्षण कितना भी हो लेकिन उसके साथ धार्मिक शिक्षण नहीं हुआ तो जीवन सुन्यता की ओर ही रहता है और यदि व्यावहारिक शिक्षण के साथ धार्मिक शिक्षण हो तो जीवन सफलता की ओर अग्रसर होता है। श्रुत ज्ञान से व्यक्ति हर क्षेत्र में चंहुमुखी प्रगति करता है। ज्ञान 8 प्रकार का होता है ।ज्ञान पंचमी पर ज्ञान की पूजा करना चाहिए और कहीं भी मंदिर उपाश्ररों आदि स्थानों पर धार्मिक पुस्तक दिखे तो की देखभाल करना चाहिए उन्हें खराब नहीं होने देना चाहिए। इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि ज्ञान की पुस्तक का सदुपयोग होना चाहिए। प्राचीन काल में सभी राजा महाराजा एवं महापुरुष ऋषि मुनि बिना स्वाध्याय किए जल भी ग्रहण नहीं करते थे। ज्ञानी व्यक्ति का सदैव आदर करना चाहिए। वरिष्ट गुरु भी यदि गलती करे तो उन्हें शांतिपूर्वक आदर पूर्वक ही गलती सुधार सुझाव के रूप में बताना चाहिए तभी हमारे ज्ञान का महत्व रहता है। विनय और आदर के बिना ज्ञानी भी अधूरा कहलाता है। इस अवसर पर श्रावक श्राविकाओं ने तपस्या के पंचखान का संकल्प भी लिया और इस अवसर पर तपस्या करने वाले तपस्वियों की अनुमोदना भी की गई ।इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा हर्ष हर्ष जय जय की उद्घोष भी लगाई गई। धर्म सभा में गुरु वंदना कर सभी ने मांगलिक श्रवण कर मंगल आशीर्वाद ग्रहण किया।इस अवसर पर पंजाब केसरी विजय वल्लभ सुरीश्वर जी महाराज साहब की समुदाय वर्तनी, श्रुत भास्कर आचार्य धर्म धुरंधर सुरीश्वर जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्तनी शासन दीपिका सुमंगला श्री जी महाराज साहब की शिष्या शासन प्रभाविका साध्वी सौम्य प्रभा साध्वी सोम्य दर्शना साध्वी अक्षय दर्शना साध्वी परम दर्शना श्रीजी महाराज साहब का सानिध्य मिला। इस अवसर पर विभिन्न तपस्वियों की अनुमोदना की गई। धर्म सभा में महावीर जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया ,चातुर्मास समिति संयोजक राजमल छाजेड़ एवं सचिव राजेंद्र बंबोरिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

दुर्लभ संयोग के बीच मनाया जाएगा न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव...

May 12, 2026 05:36 AM

तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला, मौके पर मौत...

May 12, 2026 04:55 AM

दुर्लभ जलीय वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर मध्यप्रदेश की बड़ी कार्रवाई, इंटरपोल मुख्यालय फ्रांस ने तस्कर तालुकदार के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस किया जारी

May 12, 2026 03:17 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 12, 2026 03:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 12, 2026 03:03 AM

13 मई को जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम, 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को मिलेंगे रुपये...

May 11, 2026 04:51 PM

बाजना अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक डोडियार का बड़ा प्रहार, CMHO को लिखा सख्त पत्र, डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाइयों की कमी और गंदगी पर जताई नाराजगी...

May 11, 2026 03:43 PM

विशेष बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अभिभावक, आंखों से छलकी अश्रु धारा, भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन.....

May 11, 2026 03:40 PM

प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा: श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब, भरत-मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु...

May 11, 2026 03:05 PM

मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा सहित क्रेटा कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार....

May 11, 2026 03:02 PM

विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, आमजन को गर्मी में बिजली एवं पानी समय पर मिले - डॉ. मंजू...

May 11, 2026 01:44 PM

सिंगोली में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धर की मंगलकामना, बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा, महाराणा प्रताप चौक सहित जगह जगह धर्म प्रेमियों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत व जलपान व्यवस्था...

May 11, 2026 01:17 PM

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...

May 11, 2026 01:03 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान, राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर सामूहिक श्रमदान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम सम्‍पन्‍न....

May 11, 2026 12:55 PM

जीरन कृषि उपज मंडी में लहसुन उत्पादक किसानों से वैज्ञानिकों ने किया संवाद, कृषि संगोष्ठी कर, लहसुन में सेंटेड होना, काला पड़ना व हरा होने की समस्याओं पर हुई चर्चा...

May 11, 2026 12:53 PM

सभी नगरीय निकाय फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य व्हीकल को ठीक करवाए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग.....

May 11, 2026 11:31 AM

नीमच की बेटियों ने दिखाया शौर्य, भारत विकास परिषद् का आत्मरक्षा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न...

May 11, 2026 11:14 AM

सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्‍काल परिवहन कर भण्‍डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा....

May 11, 2026 11:05 AM

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक कल, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा....

May 11, 2026 11:04 AM