पद्मावती महापूजन भक्ति साधना का फल कभी निष्फल नहीं जाता है - साध्वी गुणरंजना जी, पार्श्व पद्मावती महापूजन में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
Updated : October 05, 2025 11:26 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- पद्मावती माता की भक्ति साधना करने से घर परिवार में सुख समृद्धि एवं शांति स्थापित होती है। कष्ट दूर होते हैं मन पवित्र होता है। रोग शोक मिट जाता है ।अंधों को आंखें, लंगडों को पांव मिल जाते हैं। यदि हम माता पद्मावती की आराधना साधना सच्चे मन से करते हैं तो पार्श्वनाथ प्रभु की कृपा अपने आप मिल जाती है। और हमारी आत्मा का कल्याण हो जाता है। पद्मावती माता की भक्ति आराधना साधना का फल कभी निष्फल नहीं जाता है।यह बात साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज साहब ने कही। वे श्री पार्श्व पद्मावती धाम ट्रस्ट शक्ति नगर नीमच के तत्वावधान में पांच पद्मावती आराधना भवन शक्ति नगर बघाना में 5सितम्बर रविवार को सुबह 9 बजे पार्श्व पद्मावती महापूजन के आयोजन कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि पद्मावती माता की शक्ति की आराधना करने से हम टूटते नहीं बल्की हमारे अंदर निखार आता है। परमार्थ की सेवा करने के लिए नई ऊर्जा की शक्ति का संचार होता है। धर्म के प्रति अज्ञानता दुखों का कारण है इसलिए धर्म ज्ञान के संस्कारों को प्राप्त कर सुखों को प्राप्त करना चाहिए। नवकार मंत्र की आराधना करते हैं तो दुखों का विनाश होता है और भवसागर से पर जा सकते हैं और आत्मा पवित्र होती है साधु-संतों और सिद्धों की शरण में जाने से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। नाग नागिन द्वारा परमात्मा की अमृतवाणी श्रवण की गई तो अगले जन्म में धर्मेंद्र देव और माता पद्मावती के रूप में देवलोक में स्थान मिला था इसलिए परमात्मा की वाणी को सदैव श्रवण करते रहना चाहिए और पुण्य कर्म करते रहना चाहिए तभी हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है परमात्मा के उपकार को कभी भूला नहीं चाहिए। जीवन में अच्छे आचरण का पालन करना चाहिए तभी हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है इस अवसर पर भजन गायिका हेमा प्रभा ने माता की आराधना करते हुए चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है हम मन से करते हम तेरी भक्ति ,जग रूठे सहित विभिन्न भजन प्रस्तुत किए। साधु संतों की सेवा भक्त बनकर सच्ची भावना से करना चाहिए तो हमें हमारे जीवन में आनंद ही आनंद मिलता है। धर्म के प्रति आस्था और श्रद्धा और विश्वास रखें तो परमात्मा हमारी परीक्षा लेते भी है तो हमारे संकट को दूर कर देते हैं।कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में पुजा सुबह 8:45 से प्रारम्भ हुई। पूजा में निम्न सामग्री 1श्री फल ,मिठाई, चावल, 27इलाइची, एवं यंत्र को अभिमंत्रित कर पूजन पश्चात वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ,सभी ने मांगलिक श्रवण कर आशीर्वाद ग्रहण किया ।इस अवसर पर तपस्वियों की अनुमोदना की गई। कार्यक्रम के अंत में स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।
और खबरे
घर में घुसकर मारपीट करने वाले 05 आरोपीगण को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास....
June 27, 2026 07:15 AM
ईमाम हुसैन की शहादत की याद मे रतनगढ मे मुस्लिम धर्मावलंबियों ने निकालें ताजिए, सोहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाया मोहर्रम का मातमी पर्व...
June 27, 2026 07:04 AM
कठिन समय में पुलिस परिवारों का संबल बना पुलिस सैलरी पैकेज, नॉमिनी को मिली ₹1 करोड़ की सहायता...
June 27, 2026 06:24 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 27, 2026 06:22 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 27, 2026 04:31 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 27, 2026 04:31 AM
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव संगठन की अमूल्य धरोहर - सांसद अग्रवाल, लोकतंत्र सेनानी दयाराम मेठानी से मिले सांसद दामोदर अग्रवाल, संगठन और आपातकाल के अनुभवों पर हुई चर्चा...
June 26, 2026 05:41 PM
36 घंटे में पुलिस ने सुलझाई डेल्हीवरी कोरियर ऑफिस लूट व चाकूबाजी की वारदात, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार....
June 26, 2026 05:26 PM
घर से तिरपाल व सीमेंट खरिदने निकला युवक वापस घर नहीं पहुंचा, गुम हो गया..
June 26, 2026 05:22 PM
जाट क्षेत्र के तुमड़िया में दिनदहाड़े 2 नाबालिग बालिकाओं का अपहरण, साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर 2 आरोपीयो को धर दबोचा,एक भागने में रहा सफल...
June 26, 2026 05:20 PM
जीरन तालाब के वजूद पर मंडराया खतरा, जल माफियाओं ने रात के अंधेरे में उजाड़ा वेस्ट वीयर निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश...
June 26, 2026 05:16 PM
राम जानकी मंदिर पर हरि किर्तन करते करते ही पहुंच गई सुमन कुंवर श्री चरणों में, परिवार में शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि....
June 26, 2026 05:12 PM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 29 जून को करेंगे ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट, खिमला, नीमच में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान, 1920 मेगावाट की पम्प स्टोरेज परियोजना पर चल रहा है तेज गति से काम....
June 26, 2026 05:09 PM
इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में नाराए तकबीर अल्लाहो अबर...,नाराए रिसालत यारसूल उल्ला...नारों से गुंज उठी गलियां, शानो-शौकत से निकला मोहर्रम….
June 26, 2026 01:19 PM
लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी तक सड़क पर लड़ेगी कांग्रेस - तरुण बाहेती, व्यापमं से NEET तक घोटालों की सरकार, युवाओं की संस्थानिक हत्या के खिलाफ नीमच में कांग्रेस 9 अगस्त तक करेगी छात्रों की गूंज आंदोलन...
June 26, 2026 10:53 AM
नशा मुक्त भारत अभियान का समापन, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित...
June 26, 2026 10:33 AM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, नीमच में 670 करोड निवेश से स्थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन एवं ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट करेंगे मुख्यमंत्री जी के 29 जून को संभावित कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ, कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को सौपें दायित्व...
June 26, 2026 10:05 AM
अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए एक जे.सी.बी., दो डम्पर जप्त...
June 26, 2026 07:11 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 26, 2026 04:52 AM