सरसों की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...
Updated : October 05, 2025 01:51 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
आयोजन
चित्तौड़गढ़ :- कृषि विज्ञान केन्द्र, द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत आयोजित प्रथम पंक्ति प्रदर्शनों (तिलहन) में सरसों फसल की नवीन उन्नत किस्म आर.एच. 761 पर एक दिवसीय संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत समिति भैसरोडगढ़ के गांव शम्भूनाथ जी का खेड़ा एवं उन्ठेल, बड़ीसादड़ी से 58 कृषकों ने भाग लिया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी, ने कृषकों को बताया कि आरएच 761 सरसों किस्म एक उच्च उपज देने वाली और पाला प्रतिरोधी किस्म है जिसे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा विकसित किया गया है, और यह कम सिंचाई वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। इसकी औसतन 25-27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज होती है और यह सफेद रतुआ जैसे रोगों के प्रति प्रतिरोधी है, जिसमें मोटे दाने होते हैं। इस किस्म में बुवाई के लगभग 45-55 दिनों में फूल आ जाते हैं और फसल को तैयार होने में 136 से 145 दिन लगते है, साथ ही यह सूखा और उच्च तापमान जैसी विभिन्न प्रतिकूल परिस्थितियों को सहन कर सकती है। सरसों की खेती के लिए बलुई-दोमट मिट्टी और 7 से 8 के बीच पीएच मान वाली मिट्टी उपयुक्त होती है। किसान उन्नत तकनीकों और जैविक खाद का उपयोग करके पैदावार बढ़ा सकते है, साथ ही सरसों में बुवाई के समय संतुलित खाद व उर्वरक के प्रयोग व सल्फर उर्वरक के प्रयोग का महत्व समझाया। श्रीमती दीपा इन्दौरिया, कार्यक्रम सहायक ने किसानों को दैनिक जीवन में तिलहनी फसलों का तेल के उपयोग का महत्व के बारे में विस्तार से बताया। श्री संजय कुमार धाकड़ तकनीकी सहायक ने सरसों की खेती में खरपतवार एवं पौध संरक्षण के बारे में तकनीकी जानकारी पर चर्चा करते हुए उत्पादित बीज को आगामी फसल की बुवाई के लिए भण्डारण कर स्वयं एवं पड़ोसी गांवो के अन्य किसानों को बीज के रूप में बेचकर आमदनी में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित प्रशिक्षण में किसानों को प्रदर्शन हेतु सरसों का बीज एवं सल्फर उर्वरक भी उपलब्ध कराया। अन्त में श्री शंकर लाल नाई, सेवानिवृत सहायक कृषि अधिकारी ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कृषक एवं कृषक महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
और खबरे
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM
विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...
June 18, 2026 02:59 AM
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 18, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 18, 2026 02:44 AM
चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...
June 17, 2026 04:52 PM
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....
June 17, 2026 04:50 PM
महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...
June 17, 2026 04:48 PM
3 फीट जमीन के विवाद में दंपती की हत्या, एफएसएल जांच शुरू, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जावद के कानका गांव में दो भाइयों के बीच था महज तीन फीट जमीन का विवाद, पति की मौके पर मौत, बीच-बचाव में घायल पत्नी ने उदयपुर में तोड़ा दम, तनाव को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद, कुछ आरोपी पुलिस की हिरासत में....
June 17, 2026 04:12 PM
सुश्री नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उग्र विरोध,चुनाव आयोग का पुतला दहन, विजय टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस,एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का लगाया आरोप...
June 17, 2026 04:04 PM
11 केवी बिजली लाइन बनी काल, करंट लगने से सास-बहू की मौत, गांव में पसरा मातम...
June 17, 2026 04:03 PM
19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन, दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर एवं विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी करेंगे शिरकत...
June 17, 2026 03:47 PM
हरवार सहित आसपास के गांवों में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत...
June 17, 2026 03:41 PM