FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

खण्डेलवाल वैश्य समाज की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, 26 अक्टूबर को अन्नकूट व बुजुर्गों का सम्मान...

  Updated : October 12, 2025 09:45 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच। खण्डेलवाल वैश्य समाज की कार्यकारिणी की एक अहम बैठक होटल राजभोग पर आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि समाज का भव्य अन्नकूट महोत्सव आगामी 26 अक्टूबर रविवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाज के 70 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुष वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में छप्पन भोग का आयोजन रहेगा। साथ ही समाज की महिलाएं घर से 5-5 दीपक लेकर आएंगी जिससे दीपक महाआरती होगी। महिला मण्डल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी। वहीं रंगारंग आतिशबाजी भी उत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ संत सुंदरदास जी की आरती से होगा, जिसके पश्चात् सभी स्वजातीय बंधुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। समाज अध्यक्ष मधुसूदन खण्डेलवाल व सचिव राजेश लाभी ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव समाज में एकता सहयोग और संस्कारों के संचार का प्रतीक है। सभी समाजबंधु सपरिवार उपस्थित होकर इस पारंपरिक उत्सव की गरिमा बढ़ाएं। महिला मण्डल अध्यक्ष साधना खण्डेलवाल व कोषाध्यक्ष हेमा वैध ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज के हर आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। इस बार भी महिलाएं अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बनाएंगी। इस अवसर पर परामर्शदाता वरुण खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष नारायण खण्डेलवाल उपाध्यक्ष प्रदीप घीया, कोषाध्यक्ष संतोष पाटोदिया, संगठन मंत्री एवं प्रवक्ता विवेक खण्डेलवाल (सोनू), कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दुसाद, राकेश लाभी, राजेश माचीवाल, लव कुलवाल, विष्णु दुसाद, अनुज खण्डेलवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समस्त जानकारी समाज के प्रवक्ता एवं संगठन मंत्री विवेक खण्डेलवाल ने दी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भाजपा शास्त्री मंडल में श्रीमती खुशी सेन (रिंकू) को मंडल मंत्री पद पर मनोनीत किए जाने पर सेन युवा एकता मंच ने तलवार भेंट कर सम्मानित किया....

October 13, 2025 04:23 AM

मुख्यमंत्री ने दिए संकेत, मध्य प्रदेश में जल्द होंगे सहकारी समिति, मंडी और निकायों के चुनाव....

October 13, 2025 03:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 13, 2025 03:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 13, 2025 03:55 AM

देश भर के चुनावों में मोदी के नेतृत्व में हो रही है वोट चोरी - श्री बागड़ी, जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न, जिला प्रभारी अरविंद बागड़ी ने कांग्रेसजनों को कराया संगठन की मंशा से अवगत….

October 12, 2025 04:28 PM

चोरी के मामले में 09 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार...

October 12, 2025 04:26 PM

मालवीय मेहर बलाई समाज की बैठक संपन्न....

October 12, 2025 04:26 PM

लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी, महिलाओं के खाते में आए पैसे..

October 12, 2025 01:47 PM

रक्त की एक-एक बूंद करती है प्राणों की रक्षा - मेहता, समता युवा संघ के बैनर तले 155 यूनिट रक्तदान किया, सर्वसमाज ने भी किया रक्तदान...

October 12, 2025 01:42 PM

चित्तौड़गढ़ कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों की आय बढ़ाने व चना उत्पादन सुधार हेतु प्रशिक्षण आयोजित....

October 12, 2025 01:10 PM

राष्ट्रीय एक्वाथलॉन चैंपियनशिप में स्विमफ्लाय का शानदार जलवा, कनकश्री धारवाल ने जीता सिल्वर मेडल, अन्य खिलाड़ियों ने भी दिखाया नीमच का दम...

October 12, 2025 01:07 PM

किसानों को मुआवजा दिलाने कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन कल....

October 12, 2025 01:03 PM

मेवाड़ रेगर महासभा संस्थान मातृकुंडिया व रेगर समाज संस्थान राजस्थान द्वारा प्रथम क्रिकेट महाकुंभ...

October 12, 2025 01:02 PM

दशहरा उत्सव समिति के पुर्व संरक्षक एवं उपाध्यक्ष शिव माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नीमच का दशहरा मेला राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की मांग की....

October 12, 2025 12:59 PM

इनरव्हील डायमंड द्वारा आयोजित निःशुल्क सर्व रोग जाँच परामर्श एवं भर्ती शिविर संपन्न, शिविर में 427 मरीजों ने लिया लाभ, 72 अन्य ऑपरेशन हेतु मरीजों को किया गया उदयपुर रवाना...

October 12, 2025 12:56 PM

खण्डेलवाल वैश्य समाज की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, 26 अक्टूबर को अन्नकूट व बुजुर्गों का सम्मान...

October 12, 2025 09:45 AM

सिंगोली क्षेत्र में 5 खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने की कार्यवाही, दो खाद्य प्रतिष्ठानो को नोटिस जारी सोयाबीन तेल, अजवाइन,जीरा, मैथीदाना आदि खाद्य सामग्री के 15 नमूने के लिए...

October 12, 2025 08:18 AM

जिला पंचायत अध्‍यक्ष एवं न.पा.अध्‍यक्ष ने पल्‍स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ बच्‍चों को अपने हाथों से पिलाई पोलियों की खुराक

October 12, 2025 08:16 AM

मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, एक मोटरसाईकिल बरामद....

October 12, 2025 08:10 AM