लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी, महिलाओं के खाते में आए पैसे..
Updated : October 12, 2025 01:47 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

प्रशासनिक
श्योपुर। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज रविवार 12 अक्टूबर को 1.26 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1541 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से भेज दिए हैं। श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने 98.87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया।
लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद श्योपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जिले को करोड़ों की सौगातें दीं। उन्होंने 559.27 करोड़ रुपये के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में एक क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1541 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।
बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपये भेजे -मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्योपुर की पावन धरती पर आकर उन्हें ऐसा लगा जैसे शिवनगरी में महाशिवरात्रि का उत्सव हो। उन्होंने माता-बहनों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बहनों की दिवाली आज ही मन गई है। मुख्यमंत्री ने कहा आज बटन दबाकर हमने एक क्लिक में 1 करोड़ 26 लाख बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपये भेजे हैं। यह हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि भाजपा सरकार में अब 32 मेडिकल कॉलेज कार्यरत हैं।
पोर्टल पर जाकर चेक करें स्टेटस -लाडली बहना योजना की 1. 26 करोड़ लाभार्थियों को दिवाली गिफ्ट मिल गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने महिलाओं के खाते में 1541 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। आप ऑफिशियल पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/home.aspx पर स्टेटस चेक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने 3 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया -इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहर में करीब तीन किलोमीटर लंबे रोड शो के माध्यम से जनता का अभिवादन किया। जयस्तंभ चौक, गांधी पार्क, मुख्य बाजार और गणेश बाजार से गुजरते रोड शो के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में जन-जागरण और विकास की नई धारा शुरू की है। किसान, बहनें, नौजवान और मजदूर—हर वर्ग के उत्थान के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन अपने आप में एक बड़ी घटना है, लेकिन उनकी सरलता उन्हें जनता के और करीब लाती है।
और खबरे
भाजपा शास्त्री मंडल में श्रीमती खुशी सेन (रिंकू) को मंडल मंत्री पद पर मनोनीत किए जाने पर सेन युवा एकता मंच ने तलवार भेंट कर सम्मानित किया....
October 13, 2025 04:23 AM

मुख्यमंत्री ने दिए संकेत, मध्य प्रदेश में जल्द होंगे सहकारी समिति, मंडी और निकायों के चुनाव....
October 13, 2025 03:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 13, 2025 03:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 13, 2025 03:55 AM

देश भर के चुनावों में मोदी के नेतृत्व में हो रही है वोट चोरी - श्री बागड़ी, जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न, जिला प्रभारी अरविंद बागड़ी ने कांग्रेसजनों को कराया संगठन की मंशा से अवगत….
October 12, 2025 04:28 PM

चोरी के मामले में 09 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार...
October 12, 2025 04:26 PM

मालवीय मेहर बलाई समाज की बैठक संपन्न....
October 12, 2025 04:26 PM

लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी, महिलाओं के खाते में आए पैसे..
October 12, 2025 01:47 PM

रक्त की एक-एक बूंद करती है प्राणों की रक्षा - मेहता, समता युवा संघ के बैनर तले 155 यूनिट रक्तदान किया, सर्वसमाज ने भी किया रक्तदान...
October 12, 2025 01:42 PM

चित्तौड़गढ़ कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों की आय बढ़ाने व चना उत्पादन सुधार हेतु प्रशिक्षण आयोजित....
October 12, 2025 01:10 PM

राष्ट्रीय एक्वाथलॉन चैंपियनशिप में स्विमफ्लाय का शानदार जलवा, कनकश्री धारवाल ने जीता सिल्वर मेडल, अन्य खिलाड़ियों ने भी दिखाया नीमच का दम...
October 12, 2025 01:07 PM

किसानों को मुआवजा दिलाने कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन कल....
October 12, 2025 01:03 PM

मेवाड़ रेगर महासभा संस्थान मातृकुंडिया व रेगर समाज संस्थान राजस्थान द्वारा प्रथम क्रिकेट महाकुंभ...
October 12, 2025 01:02 PM

दशहरा उत्सव समिति के पुर्व संरक्षक एवं उपाध्यक्ष शिव माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नीमच का दशहरा मेला राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की मांग की....
October 12, 2025 12:59 PM

इनरव्हील डायमंड द्वारा आयोजित निःशुल्क सर्व रोग जाँच परामर्श एवं भर्ती शिविर संपन्न, शिविर में 427 मरीजों ने लिया लाभ, 72 अन्य ऑपरेशन हेतु मरीजों को किया गया उदयपुर रवाना...
October 12, 2025 12:56 PM

खण्डेलवाल वैश्य समाज की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, 26 अक्टूबर को अन्नकूट व बुजुर्गों का सम्मान...
October 12, 2025 09:45 AM

सिंगोली क्षेत्र में 5 खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने की कार्यवाही, दो खाद्य प्रतिष्ठानो को नोटिस जारी सोयाबीन तेल, अजवाइन,जीरा, मैथीदाना आदि खाद्य सामग्री के 15 नमूने के लिए...
October 12, 2025 08:18 AM

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं न.पा.अध्यक्ष ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ बच्चों को अपने हाथों से पिलाई पोलियों की खुराक
October 12, 2025 08:16 AM

मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, एक मोटरसाईकिल बरामद....
October 12, 2025 08:10 AM
