मुख्यमंत्री ने दिए संकेत, मध्य प्रदेश में जल्द होंगे सहकारी समिति, मंडी और निकायों के चुनाव....
Updated : October 13, 2025 03:59 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

प्रशासनिक
प्रदेश मेंं साल 2017 से 259 कृषि उपज मंडियों और वर्ष 2018 से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के चुनाव नहीं हुए हैं। इन समितियों से लाखों किसान जुड़े हैं। सरकार अब सहकारी और कृषि उपज मंडियों के चुनाव कराने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं अधिकारियों को संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में सहकारी समिति, कृषि उपज मंडी और निकायों के चुनाव होंगे। परिसीमन और नए सिरे से आरक्षण भी होगा। सभी इसकी तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश में कई काम हुए हैं अतः सकारात्मक माहौल बनाएं। भले ही सहकारी समितियों और कृषि उपज समितियों के चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते लेकिन इसमें राजनीतिक दलों की पूरी भूमिका होती है। वे अपने समर्थकों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कई समीकरण बनाते हैं। दरअसल, इन समितियों का आधार बड़ा है और विधानसभा व लोकसभा चुनाव में इस नेटवर्क का माहौल बनाने में बड़ी भूमिका होती है। चूंकि, लंबे समय से चुनाव नहीं हुए हैं इसलिए कार्यकर्ता भी हतोत्साहित हैं।
एक-एक करके सरकार सभी चुनाव कराएगी - इसे देखते हुए सरकार नए साल में एक-एक करके लंबित सभी चुनाव कराएगी। इससे एक तो भाजपा के प्रति माहौल पता लगा जाएगा, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता भी व्यस्त हो जाएंगे। उधर, वर्ष 2027 में नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इनके परिसीमन के लिए सरकार को परिसीमन आयोग के गठन का प्रस्ताव दिया है, जिसमें परिसीमन और आरक्षण का पूरा काम विभागों से लेकर आयोग को सौंप दिया जाएगा। यद्यपि, इसके लिए सरकार को नगरीय निकाय और पंचायत राज अधिनियम में संशोधन करना होगा। वहीं, जनगणना के बाद विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों का परिसीमन भी होना है। इसमें कुछ सीटें समाप्त हो जाएंगी तो कुछ नई बनेंगी। आरक्षण व्यवस्था में भी परिवर्तन होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इनके लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
और खबरे
भाजपा शास्त्री मंडल में श्रीमती खुशी सेन (रिंकू) को मंडल मंत्री पद पर मनोनीत किए जाने पर सेन युवा एकता मंच ने तलवार भेंट कर सम्मानित किया....
October 13, 2025 04:23 AM

मुख्यमंत्री ने दिए संकेत, मध्य प्रदेश में जल्द होंगे सहकारी समिति, मंडी और निकायों के चुनाव....
October 13, 2025 03:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 13, 2025 03:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 13, 2025 03:55 AM

देश भर के चुनावों में मोदी के नेतृत्व में हो रही है वोट चोरी - श्री बागड़ी, जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न, जिला प्रभारी अरविंद बागड़ी ने कांग्रेसजनों को कराया संगठन की मंशा से अवगत….
October 12, 2025 04:28 PM

चोरी के मामले में 09 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार...
October 12, 2025 04:26 PM

मालवीय मेहर बलाई समाज की बैठक संपन्न....
October 12, 2025 04:26 PM

लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी, महिलाओं के खाते में आए पैसे..
October 12, 2025 01:47 PM

रक्त की एक-एक बूंद करती है प्राणों की रक्षा - मेहता, समता युवा संघ के बैनर तले 155 यूनिट रक्तदान किया, सर्वसमाज ने भी किया रक्तदान...
October 12, 2025 01:42 PM

चित्तौड़गढ़ कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों की आय बढ़ाने व चना उत्पादन सुधार हेतु प्रशिक्षण आयोजित....
October 12, 2025 01:10 PM

राष्ट्रीय एक्वाथलॉन चैंपियनशिप में स्विमफ्लाय का शानदार जलवा, कनकश्री धारवाल ने जीता सिल्वर मेडल, अन्य खिलाड़ियों ने भी दिखाया नीमच का दम...
October 12, 2025 01:07 PM

किसानों को मुआवजा दिलाने कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन कल....
October 12, 2025 01:03 PM

मेवाड़ रेगर महासभा संस्थान मातृकुंडिया व रेगर समाज संस्थान राजस्थान द्वारा प्रथम क्रिकेट महाकुंभ...
October 12, 2025 01:02 PM

दशहरा उत्सव समिति के पुर्व संरक्षक एवं उपाध्यक्ष शिव माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नीमच का दशहरा मेला राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की मांग की....
October 12, 2025 12:59 PM

इनरव्हील डायमंड द्वारा आयोजित निःशुल्क सर्व रोग जाँच परामर्श एवं भर्ती शिविर संपन्न, शिविर में 427 मरीजों ने लिया लाभ, 72 अन्य ऑपरेशन हेतु मरीजों को किया गया उदयपुर रवाना...
October 12, 2025 12:56 PM

खण्डेलवाल वैश्य समाज की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, 26 अक्टूबर को अन्नकूट व बुजुर्गों का सम्मान...
October 12, 2025 09:45 AM

सिंगोली क्षेत्र में 5 खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने की कार्यवाही, दो खाद्य प्रतिष्ठानो को नोटिस जारी सोयाबीन तेल, अजवाइन,जीरा, मैथीदाना आदि खाद्य सामग्री के 15 नमूने के लिए...
October 12, 2025 08:18 AM

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं न.पा.अध्यक्ष ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ बच्चों को अपने हाथों से पिलाई पोलियों की खुराक
October 12, 2025 08:16 AM

मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, एक मोटरसाईकिल बरामद....
October 12, 2025 08:10 AM
