देश भर के चुनावों में मोदी के नेतृत्व में हो रही है वोट चोरी - श्री बागड़ी, जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न, जिला प्रभारी अरविंद बागड़ी ने कांग्रेसजनों को कराया संगठन की मंशा से अवगत….
Updated : October 12, 2025 04:28 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। देशभर के चुनावों में मोदी के नेतृत्व में वोट चोरी हो रही है, जिसका खुलासा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी कर चुके हैं, जिसका कोई जवाब चुनाव आयोग नहीं दे पा रहा है, लेकिन इस वोट चोरी के मुद्दे हमे घर-घर तक पहुंचाना है, जिसके लिए वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। यह बात कांग्रेस के जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अरविंद बागड़ी ने रविवार दोपहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कांग्रेसजनों की विशाल बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा एवं आगामी तैयारियों के लिए आयोजित की गई थी जिसमें मुख्य रूप से वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान, BLA 2 नियुक्ति, मतदाता सूची गहन परीक्षण (SIR) एवं आगामी कार्यक्रम टिफिन पार्टी, मंडलम स्तर पर बैठक की तैयारी को लेकर आयोजित करी गई थी। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, मंडलम प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष एवं जिले के कांग्रेस कार्यकारिणी की सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने करी। बैठक में प्रभारी श्री बागड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे यहां सिर्फ चुनावों के लिए नहीं, लोगो के घर-घर तक कांग्रेस और कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने भेजा है। उन्होंने कहा कि मेरा दायित्व प्रत्येक कार्यकर्ता के काम का आकलन कर उनकी बात को भोपाल और दिल्ली से निष्पक्ष न्याय करवाने का रहेगा। उन्होंने कहा कि देश भर के चुनावों में वोट चोरी मोदी के नेतृत्व में हो रही है। यह बात हमें हस्ताक्षर अभियान के जरिए प्रत्येक कार्यकर्ता और आमजनता को समझानी हैं। देश का निर्वाचन आयोग भी अब चिंतित है ओर उसे भी अपनी गलतियों का एहसास हो रहा हैं। अब भाजपा को गद्दी से भगाने का समय आ गया है। बैठक को पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने सम्बोधित करते हुए कहा की प्रदेश कांग्रेस अब संगठन के नव निर्माण के प्रति काफी गंभीर है एवं राष्ट्रीय मुद्दे को अब हमें गांव-गांव तक पहुंचना है। कांग्रेस के नीमच विधानसभा प्रभारी युसूफ कड़पा ने सभी मंडलम अध्यक्ष एवं प्रभारीयों से दिए गए अभियान को समय सीमा में काम करने के निर्देश दिए एवं कहा की हस्ताक्षर अभियान को जन अभियान बनाना है और आमजन तक यह बात पहुंचानी है कि भाजपा वोट चोरी कर चुनाव जीतती है। बैठक को पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल,पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, कांग्रेस नेता समंदर पटेल,कांग्रेस नेत्री मधु बंसल ने संगठन के प्रति अपने विचार रखते हुए संबोधित किया।
इस मौके पर स्वागत भाषण जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती ने देते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हमे कांग्रेस को मजबूत बनाना है और हमारे नेता राहुल गांधी के वोट चोरी खुलासे को जनता के बीच ले जाना है। बाहेती ने कांग्रेसजनों से भाजपा सरकार कि गलत नीतियों को पुरजोर तरीके से उठाने पर जोर दिया। अपने सम्बोधन में बाहेती ने संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा बताते हुए कांग्रेसजनो से आगामी कार्यक्रमो को तैयार रहने को कहा। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद चौपड़ा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, सुरेश धनगर,हिदायतुल्ला खान,जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष -1 राकेश अहीर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष 2 महेंद्र मोनू लोक्स,नीमच ग्रामीण अध्यक्ष-1 बलवंत पाटीदार, नीमच ग्रामीण अध्यक्ष 2 विनोद सिंह ,जावद ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ,रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन ,मनासा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सोनी ,रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष राजू गरासिया नपा में नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा, ओम शर्मा, ओम दीवान, सुरेश धनगर, नाथू सिंह राठौड, आर सागर कच्छावा, मनीष पोरवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम में हाजी बाबू सलीम, संजीव पगारिया, कमल मित्तल,शंभू चारण,सुरेश शर्मा, अशोक नागोरी, महेंद्र उपाध्याय, सुरेश मोडी, मनोरमा मूंदड़ा,जिनेन्द्र नागोरी,रंजीत सिंह बबली तँवर, मनोहर अंब, हारून रसीद, ईलियास कुरैशी, विमल शर्मा ,अनीता घनेटवाल, चेतना लालका, रामप्रताप जाट, नरेंद्र सिंह राणावत, राजेश जैन, राकेश सोनकर,लक्ष्मीनारायण नागदा,योगेश पुरोहित, राजेश भंडारी, अमन विनायका, मोहन सिंह जाट, विनोद बोरीवल, राजू दक, राजेन्द्र सिंह तोमर, जगदीश राठौर, कंवरलाल पाल, मनोहर जाट,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला योजना समिति के पूर्व सदस्य ङाक्टर पृथ्वीसिंह वर्मा ने किया, जबकि आभार जिला संगठन मंत्री ब्रजेश मित्तल ने माना।
और खबरे
दो पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली चित्तौड़गढ़ पुलिस की आर्म्स एक्ट की दो अलग अलग कार्यवाही....
December 12, 2025 08:57 AM
भरी पंचायत में मारपीट कर नाक तोड़ने वाले तीन आरोपीयों 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास....
December 12, 2025 07:59 AM
नेशनल लोक अदालत में कर एवं प्रभार वसूली के लिये सभी नगरीय निकायों को निर्देश, नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर को...
December 12, 2025 03:06 AM
रामपुरा पुलिस की हाथ भट्टी की अवेध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही....
December 12, 2025 03:02 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 12, 2025 02:58 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 12, 2025 02:56 AM
आर.सी.एम.एस. में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में नीमच जिला प्रदेश में पहले स्थान पर...
December 11, 2025 12:44 PM
कई दिनों से बंद देवरान बाईपास का कार्य हुआ-पूर्ण प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण....
December 11, 2025 12:43 PM
बीएसएनएल के प्रकरणों का लोक अदालत में निराकरण करवाए, 10 से 50 प्रतिशत की छूट पाए...
December 11, 2025 12:42 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न....
December 11, 2025 12:39 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....
December 11, 2025 12:33 PM
अथवा बुजर्ग के स्वर्गीय प्रभुलाल मेघवंशी की तृतीय पुण्यतिथि पर जरूरतमंद आदिवासी बस्तियों मे 300 कम्बलो का किया वितरण, पिता के बिना जीवन की परिकल्पना असम्भव - श्री मेघवंशी...
December 11, 2025 11:31 AM
जाजू कॉलेज की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण....
December 11, 2025 11:05 AM
चीताखेड़ा-नीमच पहुंच सड़क मार्ग जगह-जगह पड़े गड्ढों से सड़क बनी कब्रगाह, क्षेत्र की जनता में आक्रोश, जर्जर होने से अब चलने लायक भी नहीं बची है यह सड़क....
December 11, 2025 07:29 AM
सरवानिया महाराज में सात दिवसीय भगवान श्री देवनारायण कथा का आयोजन 13 दिसम्बर से, तैयारी पूर्ण...
December 11, 2025 03:03 AM
54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते वाइट कलर की अल्टो कार जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार...
December 11, 2025 03:00 AM
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभागीय टीम ने चीताखेड़ा में की कार्यवाही, घी, मसाले, दाल, दलिया सहित 8 नमूने लिए....
December 11, 2025 02:57 AM
नीमच के युवा खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते पहली बार पदक दक्षिण अफ्रीका में 4 खिलाडिय़ों ने रचा इतिहास, बढ़ाया देश का मान विश्व चैंम्पियनशिप में सिद्धांत व आयुष ने रजत, अस्मि और स्तुति ने कांस्य पर किया कब्जा...
December 11, 2025 02:55 AM
दुलाखेड़ा की धरा पर लिखा गया मानवता का नया अध्याय, आईएचआरएसओ ने मानवाधिकार दिवस पर की सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल....
December 11, 2025 02:53 AM