दशहरा उत्सव समिति के पुर्व संरक्षक एवं उपाध्यक्ष शिव माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नीमच का दशहरा मेला राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की मांग की....
Updated : October 12, 2025 12:59 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

सामाजिक
नीमच । मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में राष्ट्रीय दशहरा पर्व उद्योग मेले के रूप मेंआयोजित किया जाता है। और शासन द्वारा वाहनों की बिक्री पर सरकार द्वारा टैक्स पर छूट और योजनाएं प्रदान की जाती है जिससे वाहनों की बिक्री और व्यवसाय बढ़ता है। इसी तरह सभी व्यापार जैसे लोहे का फर्नीचर, कपड़े, खाद्य आहार सामग्री खादी ग्रामोद्योग , हस्तकला द्वारा बिक्री करने वाले उत्पादकों और सीमेंट सरिया सहित विभिन्न उत्पादों की बिक्री पर भी विशेष छूट प्रदान की जाती है। और मेले में एक ही छत के नीचे विभिन्न उत्पादन बिक्री होने के कारण क्षेत्र में बिक्री अधिक होती है और नागरिकों को भी उत्पादन सस्ती रेट में मिलते हैं। शासन द्वारा मेला आयोजित होने के कारण भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एवं उत्तम क्वालिटी के उत्पादन मेले में बिक्री के लिए उपलब्ध होते हैं इससे व्यापार में तेजी से प्रगति होती है। सरकार के राजस्व में वृद्धि होती है और नागरिकों को सस्ती मूल्य पर घरेलू उपयोग की सामग्री उपलब्ध होती है। राजस्थान के कोटा शहर में भी दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में उद्योग मेला आयोजित किया जाता है और राजस्थान का सबसे सर्वोच्च उत्कृष्ट लाभ का मेला सफल होता है। दूसरे नंबर पर समीपवर्ती नगर निंबाहेड़ा का राष्ट्रीय दशहरा मेला आयोजित होता है। जिसका लाभ नीमच जिले के नागरिक भी उठाते हैं। इसलिए नीमच नगर के व्यापारियों ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री से मांग की है कि नीमच राजस्थान की सीमा पर होने के कारण यहां पर ग्वालियर कोटा और निंबाहेड़ा की तरह दशहरा मेला राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाए जिसमें सरकार द्वारा टैक्स में विशेष छूट प्रदान की जाए जिससे क्षेत्र के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा और सरकार को भी राजस्व का लाभ में वृद्धि होगी। नीमच नगर के व्यापारियों ने मांग की है कि अगले वर्ष से नीमच के दशहरे मेले को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाए जिसमें राजस्थान मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश और देशभर के प्रख्यात उत्पादकों के व्यापारियों को उसमें आमंत्रित किया जाए। अगर नीमच में इस प्रकार का मेला उद्योग मेला आयोजित होता है तो नीमच शहर का विकास भी ग्वालियर कोटा और निंबाहेड़ा की तरह तेजी से होगा जिसका लाभ नीमच की जनता को सीधे मिलेगा।दशहरा उत्सव का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किए बिना नगर का विकास नहीं हो सकता है। यह बात दशहरा उत्सव समिति के पूर्व संरक्षक एवं उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिव माहेश्वरी ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रेषित पत्र में कही है ।मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि नीमच नगर एशिया की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी का स्थानांतरण ग्राम कनावटी की ओर हो गया है जिससे नीमच शहर का व्यापार व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है धीरे-धीरे नीमच शहर का व्यापार कनावटी की ओर स्थानांतरित हो जाएगा और उसे मार्ग पर होटल मॉल और दुकान और सभी तरह के व्यापार स्थापित हो जाएंगे और नीमच का छावनी के व्यापार और व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित होगा और एक स्थिति में जाकर व्यापार व्यवसाय बहुत कम भी हो सकता है।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशहरा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया पहले तीन दिन तक दशहरा पर्व मनाया जाता था जिससे आमजन को रोजी -रोटी मिलती थी आम जन को इस दशहरे में कभी परेशानी का सामना नहीं ही करना पड़ा और तो और नीमच नगर पालिका सीएमओ को भी दशहरे में नहीं प्रवेश नहीं करने दिया। उन्हें दशहरा मेला प्रांगण से बाहर खड़ा रहना पड़ा था जबकि दशहरा मैदान की नगरपालिका के अधीन है। दशहरा मेले के आयोजन में स्वीकृति भी नगर पालिका ही प्रदान करती है। ऐसे हालात तो कोटा और निंबाहेड़ा ग्वालियर में भी कभी नहीं हुए हैं। कि नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ही मेले में पुलिस प्रवेश नहीं करने दे। आसपास में जितनी पंचायतों व नगर पालिका नगर पंचायत दशहरा मेला पर्व भारतीय संस्कृति एवं स्वदेशी उत्पादन की बिक्री में वृद्धि करने की प्राचीन परम्परा से दुकाने लगाती है और नगर में तीन दिन तक लोगों को व्यापार मिलता था ।नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ से मांग करते हैं कि वह पार्षदों के माध्यम से नीमच नगर में राष्ट्रीय दशहरा पर्व 10 दिवसीय आयोजित करने का प्रस्ताव नगर पालिका परिषद की आगामी बैठक में पारित करने का विषय एजेंडा में शामिल करवाने की कार्रवाई प्रारंभ करें और नीमच विकास के लिए नीमच में मेला राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करवाने में सहभागी बने और कार्रवाई प्रारंभ करें। यदि नीमच में राष्ट्रीय स्तर पर दशहरा मेला आयोजित होता है तो 10 दिन तक नीमच नगर में व्यापार व्यवसाय बढ़ेगा तभी नीमच नगर व्यापार व्यवसाय तेजी से बढ़ेगा और नगर के चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
और खबरे
भाजपा शास्त्री मंडल में श्रीमती खुशी सेन (रिंकू) को मंडल मंत्री पद पर मनोनीत किए जाने पर सेन युवा एकता मंच ने तलवार भेंट कर सम्मानित किया....
October 13, 2025 04:23 AM

मुख्यमंत्री ने दिए संकेत, मध्य प्रदेश में जल्द होंगे सहकारी समिति, मंडी और निकायों के चुनाव....
October 13, 2025 03:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 13, 2025 03:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 13, 2025 03:55 AM

देश भर के चुनावों में मोदी के नेतृत्व में हो रही है वोट चोरी - श्री बागड़ी, जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न, जिला प्रभारी अरविंद बागड़ी ने कांग्रेसजनों को कराया संगठन की मंशा से अवगत….
October 12, 2025 04:28 PM

चोरी के मामले में 09 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार...
October 12, 2025 04:26 PM

मालवीय मेहर बलाई समाज की बैठक संपन्न....
October 12, 2025 04:26 PM

लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी, महिलाओं के खाते में आए पैसे..
October 12, 2025 01:47 PM

रक्त की एक-एक बूंद करती है प्राणों की रक्षा - मेहता, समता युवा संघ के बैनर तले 155 यूनिट रक्तदान किया, सर्वसमाज ने भी किया रक्तदान...
October 12, 2025 01:42 PM

चित्तौड़गढ़ कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों की आय बढ़ाने व चना उत्पादन सुधार हेतु प्रशिक्षण आयोजित....
October 12, 2025 01:10 PM

राष्ट्रीय एक्वाथलॉन चैंपियनशिप में स्विमफ्लाय का शानदार जलवा, कनकश्री धारवाल ने जीता सिल्वर मेडल, अन्य खिलाड़ियों ने भी दिखाया नीमच का दम...
October 12, 2025 01:07 PM

किसानों को मुआवजा दिलाने कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन कल....
October 12, 2025 01:03 PM

मेवाड़ रेगर महासभा संस्थान मातृकुंडिया व रेगर समाज संस्थान राजस्थान द्वारा प्रथम क्रिकेट महाकुंभ...
October 12, 2025 01:02 PM

दशहरा उत्सव समिति के पुर्व संरक्षक एवं उपाध्यक्ष शिव माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नीमच का दशहरा मेला राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की मांग की....
October 12, 2025 12:59 PM

इनरव्हील डायमंड द्वारा आयोजित निःशुल्क सर्व रोग जाँच परामर्श एवं भर्ती शिविर संपन्न, शिविर में 427 मरीजों ने लिया लाभ, 72 अन्य ऑपरेशन हेतु मरीजों को किया गया उदयपुर रवाना...
October 12, 2025 12:56 PM

खण्डेलवाल वैश्य समाज की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, 26 अक्टूबर को अन्नकूट व बुजुर्गों का सम्मान...
October 12, 2025 09:45 AM

सिंगोली क्षेत्र में 5 खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने की कार्यवाही, दो खाद्य प्रतिष्ठानो को नोटिस जारी सोयाबीन तेल, अजवाइन,जीरा, मैथीदाना आदि खाद्य सामग्री के 15 नमूने के लिए...
October 12, 2025 08:18 AM

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं न.पा.अध्यक्ष ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ बच्चों को अपने हाथों से पिलाई पोलियों की खुराक
October 12, 2025 08:16 AM

मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, एक मोटरसाईकिल बरामद....
October 12, 2025 08:10 AM
