राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष, आमलीभाट मंडल में पहली बार निकला विशाल पथ संचलन, 100 से ज्यादा स्वयंसेवक हुए समिलित, जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा से ऐतिहासिक स्वागत...
Updated : November 05, 2025 11:48 AM
FIRST NEEMUCH NEWS
सामाजिक
सरवानिया महाराज :- संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जावद खण्ड के आमलीभाट मंडल में पहली बार विशाल पथ संचलन निकाला गया। जिसमे मंडल क्षेत्र के 100 अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। यह पथ संचलन बुधवार को प्रातः 9:00 बजे आमलीभाट के माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरा। जिसमे पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक घोष की धुन पर अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बाल स्वयंसेवकों से लेकर वयोवृद्ध स्वयंसेवकों तक सभी में उत्साह स्पष्ट दिख रहा था। पंथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। सड़कों के किनारे और छतों से भी लोगों ने फूलों की बारिश की। हाथों में दंड लिए स्वयंसेवकों का उद्देश्य सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का संदेश देना था। यह संचलन संघ के 100 वर्ष पूरे होने की अनुभूति को दर्शाता है, जो प्रत्येक स्वयंसेवक में नई ऊर्जा और दायित्व का बोध करा रहा था। इससे पहले मुख्य वक्ता जिला बौद्धिक प्रमुख वैभव जी ओझा व माननीय खंड संघचालक घनश्याम जी शर्मा द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। जिसमें बाद जिला बौद्धिक प्रमुख वैभव जी ओझा ने बौद्धिक देते हुए बताया कि हिन्दू समाज का पुनर्जागरण ही संघ का उद्देश्य रहा है। संघ का लक्ष्य हिन्दू समाज को संगठित करना है। अस्पृश्यता जैसे कई अंतर्निहित दोषों के कारण यह एक कठिन कार्य था। संघ अपनी शाखाओं और राष्ट्रव्यापी गतिविधियों के माध्यम से इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार काम कर रहा है, जो एक सामंजस्यपूर्ण समाज और राष्ट्र के लिए सभी को एक साथ लाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 100 वर्षों से निरंतर शाखों के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता चला आ रहा है।वर्तमान में दर्जनों की संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसार एक संगठन राष्ट्र सेवा के कार्य में जुटे हुए हैं। संघ जैसा कोई विश्व में दूसरा संगठन नहीं है जो निस्वार्थ भाव से निरंतर 100 वर्षों तक सेवा क्षेत्र में कार्यरत हो। पांच परिवर्तन आगामी वर्षों में भारतीय समाज को दिशा देने वाले हैं। विषय रूप में देखने में हमें प्राप्त होता है कि इन सभी का आज के समाज में कितना महत्व और अवश्यकता है। पंच परिवर्तन को अपने दैनिक जीवन मे अपना कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। स्व के बोध से नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे। नागरिक कर्तव्य बोध अर्थात कानून की पालना से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति भेद समाप्त होंगे। पर्यावरण से सृष्टि का संरक्षण होगा तथा कुटुम्ब प्रबोधन से परिवार बचेंगे और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे। समाज में बढ़ते एकल परिवार के चलन को रोक कर भारत की प्राचीन परिवार परंपरा को बढ़ावा देने की आज महती आवश्यकता है।
और खबरे
पंचमढी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती के परिवार से मिले राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी...
November 09, 2025 02:56 PM
दो दिवसीय महान मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवम्बर से, जवाहर फाउण्डेशन, जिला यूनेस्को एसोसिएशन व पूर्वांचल जन चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन....
November 09, 2025 02:52 PM
मादक पदार्थ तस्करी मामले में फरार वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार...
November 09, 2025 02:50 PM
हिंदू धर्म में सभी जाति समान है सभी जाति महान है विश्व हिंदू परिषद के प्रबुद्ध जन संगोष्ठी आयोजन में बोले मुख्य वक्ता खगेंद्र भार्गव...
November 09, 2025 02:48 PM
इनरव्हील डायमंड का वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम सम्पन्न....
November 09, 2025 02:44 PM
वृक्ष धरा के फेफड़े, करें न इन पर घात, रोपित पोधो की सुरक्षा हेतु पर्यावरण मित्रो ने किया 2 घंटे श्रमदान....
November 09, 2025 02:42 PM
69वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में तीसरे दिन रहा उज्जैन संभाग का दबदबा 2 स्वर्ण 1 रजत व 4 कास्य पदक जिते, उज्जैन का प्रतिनिधित्व करते हुए नीमच की काजल सालवी ने जीता आज की प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक....
November 09, 2025 01:38 PM
योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की मुहिम, हर विवाह का होगा पंजीयन, सामूहिक विवाह में कार्यक्रम स्थल पर ही प्रमाण-पत्र देने का सुझाव..
November 09, 2025 12:37 PM
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह तहत नीमच में वृहद मैराथन दौड़ संपन्न.…
November 09, 2025 12:20 PM
सूरज की किरणों से बिजली उत्पादन में प्रदेश में अग्रणी है नीमच जिला, सिंगोली में 500 मेगावाट क्षमता का सोलर प्रोजेक्ट, भगवानपुरा, डीकेन में सौर ऊर्जा से उत्पादित हो रही है 151 मेगावाट बिजली...
November 09, 2025 12:20 PM
न.पा. नीमच ने बोरी बंधान कर दो फीट पानी किया आरक्षित...
November 09, 2025 12:19 PM
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, कल धनेरिया कला से निकलेगी विशाल पद यात्रा....
November 09, 2025 12:17 PM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 09, 2025 03:50 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 09, 2025 03:49 AM
गांव हरवार की बेटी पूजा जाट ने बढ़ाया नीमच जिले का गौरव....
November 08, 2025 05:47 PM
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत किया गया श्रम दान...
November 08, 2025 05:44 PM
291 करोड़ की लागत के नीमच सिंगोली सड़क मार्ग के निर्माण का विधायक सखलेचा की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ, किसी भी नगर के विकास के लिए सड़क मार्ग जरूरी होता है - विधायक सखलेचा....
November 08, 2025 05:42 PM
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर संघर्ष हमारे लिए हे, हर पत्रकार को अपने लिए जागरूक होने की आवश्यकता हे - जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, 11 नवंबर को पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर नीमच में विशाल रैली
November 08, 2025 05:39 PM
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, 10 नवंबर को धनेरिया कला से पद यात्रा का आयोजन...
November 08, 2025 11:13 AM