FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अखिल भारतीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कवि स्व.श्री श्याम जी पाराशर रतनगढ की 10वीं पुण्यतिथि पर विशेष, कुछ बिरले ही पैदा होते जग में नाम कमाने को,बाकी सारे पैदा होते,केवल मरघट जाने को....

  Updated : November 08, 2025 09:55 AM

निर्मल मूंदड़ा रतनगढ

  सामाजिक

रतनगढ :- यूं तो इस धरती पर लाखों लोग जन्म लेते हैं।और मर जाते हैं।जिन्हें कुछ दिनों के बाद लोग अपनी यादो एवं स्मृतियो में पूरी तरह से भुला देते हैं।उन्हें कोई याद नहीं रखता लेकिन कुछ बिरले व्यक्ति ऐसे भी इस धरती पर पैदा होते हैं।जो मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में यादों के रूप में अपने जीवन में किये गए मानव हितार्थ पुनित सेवा कार्यो के कारण सदैव जीवित रहते हैं।और अपने द्वारा किये गए कार्यों के कारण सदैव सभी लोगों के दिलों में हमेशा हमेशा के लिए राज करते हैं।ऐसी ही एक महान शख्सियत का नाम है।नीमच जिले के अरावली पर्वत की तलहटी मे बसे रतनगढ़ मे जन्मे अखिल भारतीय मालवी भाषा के हास्य कवि श्री श्याम पाराशर 'कम्प्यूटर' यह नाम नीमच,मंदसौर जिले की एक ऐसी शख्सियत मे शुमार है।जो किसी प्रकार के परिचय या पहचान का मोहताज नहीं है।दिनांक 25 जनवरी 1958 को रतनगढ़ में जन्मे वीरेंद्र कुमार पाराशर जो आगे चलकर कवि श्याम पाराशर 'कम्प्यूटर' के नाम से अपने नाम के अनुरूप कंप्यूटर की भांति कार्य कर अपने तेज दिमाग के बल पर नीमच,मंदसौर,चित्तौड़ जिले ही नहीं अपितु पूरे देश प्रदेश में अपनी कविताओं के माध्यम से ख्याति प्राप्त व मशहूर हुए।व रतनगढ नगर को अखिल भारतीय स्तर पर एक अलग ही पहचान दिलाई।रतनगढ़ जैसे छोटे से कस्बे से सन् 2003 में कवि सम्मेलनो की शुरुआत करने के पश्चात इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा‌।जीवन में आए कई प्रकार के उतार-चढ़ाव एवं आर्थिक विषमताओ के पश्चात भी कवि सम्मेलन के प्रति इनकी ललक कभी कम नहीं हुई।स्व.श्री पाराशर के द्वारा लगभग 1000 से भी अधिक कवि सम्मेलन के मंचो पर मालवी भाषा में अपने काव्य पाठ के माध्यम से श्रोताओं के दिलों पर अपनी एक अलग ही गहरी छाप छोड़ दी गई।इनके द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के मंचो के साथ ही चेन्नई,अहमदाबाद, मुंबई,जयपुर,इंदौर,उज्जैन, जोधपुर,जबलपुर, इलाहाबाद सहित देश के दूर दराज क्षेत्रों में भी अपने काव्य पाठ के द्वारा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर मालवी भाषा को लोकप्रिय किया गया।साथ ही रतनगढ़ में नगर परिषद के द्वारा आयोजित ख्याति प्राप्त चमत्कारिक भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के प्रति वर्ष लगने वाले मेले मे अपने प्रयासो से वर्ष में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आयोजन की शुरुआत करवाई गई।जो आज भी निरंतर अनवरत जारी है।जिसमें देश प्रदेश के ख्याति प्राप्त कवियों व कवियित्रीयो को नाम मात्र की राशि देकर रतनगढ़ में बुलवा कर काव्य पाठ करवा कर रतनगढ़ का नाम दूर-दराज क्षेत्रों तक प्रसिद्ध किया।आज स्वर्गीय कवि श्याम पाराशर के कारण रतनगढ़ नगर को दूर-दराज क्षेत्रों में भी साहित्यिक प्रेमी श्रोताओं के नगर के रूप में जाना जाने लगा है।
*कई जगह हुए सम्मानित* -कवि श्री पाराशर को मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वर्ण जयंती उत्सव में तत्कालिन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के द्वारा उज्जैन मे,राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर में अखिल भारतीय महामूर्ख कवि सम्मेलन में काव्य पाठ के दौरान एवं जिला कलेक्टर नीमच के द्वारा भी जिले की पांच प्रतिभाओं में शामिल श्री पाराशर का स्वागत सम्मान किया गया। इसके साथ ही देश भर में काव्य पाठ के दौरान कई मंचों पर भी इनका स्वागत सम्मान हुआ।
हर गतिविधि में रहे अग्रणी - रतनगढ़ नगर सहित आसपास के क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, गतिविधियों के साथ ही सुरेंद्र दुबे, कुमार विश्वास,शैलेश लोढ़ा, हरिओम पवार,सुरेश बैरागी,अशोक चक्रधर, सत्यनारायण सत्तन सहित कई ऐसे नामी गीरामी कवि एवं कवियित्रियां जो की देश विदेश में ख्याति प्राप्त है।इनके साथ भी इन्होंने मंचो पर कई बार काव्य पाठ किया।आज दिनांक 8 नवंबर 2023 को श्री श्याम जी पाराशर की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समस्त रतनगढ नगर वासियों की तरफ से भावभिनी श्रद्धांजलि शत् शत् नमन।आज भाई साहब स्व श्री श्याम पाराशर हमारे बीच में नहीं है।फिर भी ऐसी महान शख्सियत हमारे दिलों में बसी हुई है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच जिले मे गर्भवती महिलाओं के लिये 26 एवं 27 दिसंबर को टीकाकरण शिविर....

December 25, 2025 05:14 PM

वन विभाग द्वारा अनुभूति शिविर वन्‍य जीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

December 25, 2025 05:11 PM

श्री गुरू गोबिंदसिंह जी का 360 वां प्रकाश पर्व, वाहे गुरू... वाहे गुरू... के घोष से गूंजेगा गुरूद्वारा परिसर नगर कीर्तन का शहर की जनता ने किया दिल खोलकर स्वागत कल धूम धाम से मनाया जाएगा प्रकाश पर्व गंगानगर ऑफिस पर हुई पुष्प वर्षा, अनेको समाजजनों ने किया भव्य स्वागत....

December 25, 2025 04:22 PM

देवदा स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण: प्रकृति, संस्कृति और अध्यात्म का संगम, उदयपुर के बॉयोलॉजिकल पार्क में दुर्लभ वन्यजीव देख छात्रों में दिखा उत्साह, वैष्णो देवी मंदिर व शिल्पग्राम ने छोड़ी गहरी छाप....

December 25, 2025 03:53 PM

विशेष अभियान के तहत नाबालिक वाहन चालको के विरूद्ध की गई कार्यवाही....

December 25, 2025 03:42 PM

विद्या भारती मालवा प्रांत, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नीमच CBSE एवं स्टेट बोर्ड विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का आगाज....

December 25, 2025 03:37 PM

मोक्षी बोहरा ने पालीताणा शत्रुंजय शाश्वत तीर्थ गिरिराज पर्वत की 108 यात्रा पूर्ण, निकला भव्य वरघोडा...

December 25, 2025 02:45 PM

आज मेरे श्री राम की शादी है लगता है कि सारे ब्रह्माण्ड की शादी है, श्री राम - जानकी विवाह में हजारों श्रद्धालुओं झुम उठे, बमोरा नगर बना जनकपुर धाम..

December 25, 2025 02:11 PM

भाटखेड़ी बुजुर्ग में 25वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ.….

December 25, 2025 01:46 PM

सहकारी बैंक व संस्था पेंशनर संघ की बैठक सम्पन्न....

December 25, 2025 01:44 PM

कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा...

December 25, 2025 01:42 PM

रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से बची एक महिला यात्री की जान.....

December 25, 2025 01:40 PM

गुरु के प्रति समर्पण हीआत्म कल्याण का मार्ग है - प्रत्यक्ष रत्न विजय जी महाराज,18अभिषेक का पूजन आज, श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराजा साहब की 199वां जन्म जयंती एवं 119 वीं पुण्यतिथि गुरु सप्तमी महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

December 25, 2025 01:38 PM

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तो भगवान धरती पर अवतार लेते हैं, रमाकांत गोस्वामी जी महाराज ने श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में कहा...

December 25, 2025 01:35 PM

निंबाहेड़ा में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी का सेवा संकल्प, दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले ही दिन 1500 से अधिक मरीजों को मिला शिविर का लाभ, 360 नेत्र रोगी ऑपरेशन के लिए चयनित, जनसेवा का बना प्रेरक उदाहरण

December 25, 2025 01:28 PM

कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज..

December 25, 2025 01:20 PM

पुलिस लाईन में अटल उद्यान का हुआ भव्य उद्घाटन....

December 25, 2025 12:49 PM

अपराध से मुंह मोड़कर स्वावलंबी बने अपराधी, पुलिस कप्तान की अभिनव पहल...

December 25, 2025 12:46 PM

महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने निःशुल्क बेबीकीट वितरित किए....

December 25, 2025 12:40 PM