आशा ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन सीटू, मानदेय व प्रोत्साहन राशि के लिए आशा एवं पर्यवेक्षक ने ज्ञापन सौंपा....
Updated : November 17, 2025 12:24 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच :- सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू कार्यालय से जारी एक प्रेस नोट में बताया गया कि जिले की आशा कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक ने अपनी मांगों को लेकर आगे ज्ञापन मिशन संचालक के नाम कलेक्टर कार्यालय नीमच में तहसीलदार श्री संतोष कुमार मालवीय को सोंपा उसके पूर्व आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय में रैली निकाली एवं हनुमान मंदिर में मीटिंग करके आगे की आंदोलन की रूपरेखा भी बनाई।ज्ञापन में उल्लिखित है कि मध्य प्रदेश में आशा एवं पर्यवेक्षकों का भुगतान की स्थिति बहुत दयनीय है। अधिकांश जिलों में पिछले तीन तीन महीनों का भुगतान नहीं किया गया है। इसी तरह अधिकांश इकाइयों में प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी काफी बकाया है। इसके चलते प्रदेश भर की आशा एवं पर्यवेक्षक बेहद परेशान है. यह बेहद चिंता का विषय है कि दशहरा एवं दीपावली का महत्वपूर्ण त्यौहार के अवसर पर भी आशा एवं पर्यवेक्षकों का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि दीपावली से पूर्व हर विभाग में मजदूर कर्मचारियों का सभी बकाया राशियों का भुगतान किया जाता है और त्यौहार अलाऊंस भी दिया जाता है। प्रदेश की आशायें दिन-रात काम करती है लेकिन उनके भुगतान के सम्बन्ध में विभाग कभी भी गम्भीर नहीं रहते उल्लेखनीय है कि आशा एवं पर्यवेक्षक फील्ड में नियमित रूप से काम करती है। राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में इन्हें शहीद योजना कर्मियों को श्रमिक का दर्जा न्यूनतम वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ देने का निर्णय लिया लेकिन कर्मचारी का दर्जे से वंचित कर आशाओं के सारे अधिकारों को देने से इनकार करते हैं। अन्य कर्मचारियों की तरह आशा एवं पर्यवेक्षकों को भी प्रत्येक माह में निश्चित दिनांक को, नियमित रूप से वेतन / प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने का अधिकार है, लेकिन नहीं दिया जाता है। विभागीय अधिकारियों द्वारा कई बार आदेश जारी कर आशा एवं पर्यवेक्षकों को प्रत्येक माह के 5 तारीख तक प्रोत्साहन राशि का नियमित रूप से भुगतान करने का निर्देश किया गया एवं मिशन संचालक सहित अधिकारियों द्वारा भी आश्वासन दिया गया उसके बाद भी इसे लागू नहीं किया गया आशाओं के वेतन का राज्य एवं केंद्र की राशि एवं इंसेंटिव का एक साथ नियमित रूप से भुगतान न होने से इसमें कई तरह ठीक गड़बड़ियां होते हैं जिसका नुकसान आशाओं को उठाना पड़ती है। मांगें1. आशा एवं पर्यवेक्षकों के वेतन प्रोत्साहन राशि के सभी बकाया राशि का तुरंत भुगतान किया जावे।2. केंद्र सरकार द्वारा बढाये गए राशि का एरियर सहित तुरंत भुगतान किया जावे।3. वेतन/ प्रोत्साहन राशि का प्रत्येक माह के 5 तारीख तक नियमित रूप से भुगतान सुनिश्चित किए जावे।4. आशा एवं पर्यवेक्षकों को किये जाने वाला वेतन भुगतान का पर्ची दिया जाये।5. आशा एवं पर्यवेक्षक को बीएलओ के साथ दिए गए कार्य से मुक्त किया जाए। ज्ञापन का वचन शीला कुमारी ने किया। इस अवसर पर सीटू के राज्य सचिव कामरेड शैलेंद्र सिंह ठाकुर और जिला महासचिव सुनील शर्मा सहित कांता अहीर, अनीता गर्ग, भगवती नागदा, सुनीता धाकड़, रंजना बोरीवल, शालिनी जयंत, रेखा आर्य, नीतू जाटव सहित सैकड़ो आशा एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थी।
और खबरे
रतलाम स्टेशन महोत्सव की अनूठी पहल, कूड़े के ढेर को रूपांतरित कर सजाया गया शताब्दी उद्यान...
November 17, 2025 02:50 PM
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित.....
November 17, 2025 02:35 PM
नीमच विकास की पाँच प्रमुख मांगों को लेकर कृति संस्था ने विधायक दिलीप सिंह परिहार को सौंपा ज्ञापन....
November 17, 2025 02:28 PM
भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर 16.74 लाख से होगा पेवर ब्लॉक कार्य, विधायक व नपा अध्यक्ष ने किया पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन...
November 17, 2025 01:19 PM
ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नीमच ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन....
November 17, 2025 12:57 PM
आशा ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन सीटू, मानदेय व प्रोत्साहन राशि के लिए आशा एवं पर्यवेक्षक ने ज्ञापन सौंपा....
November 17, 2025 12:24 PM
पंख अभियान के तहत बांछड़ा समुदाय के कमल को मिला ई-रिक्शा, स्वरोजगार का साधन मिलने से खुश है कमल....
November 17, 2025 11:53 AM
स्विफ्ट कार से 41 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
November 17, 2025 11:47 AM
मादक पदार्थों की तस्करी मामले में 08 साल से फरार आरोपी एमपी के नीमच से गिरफ्तार....
November 17, 2025 11:42 AM
बेगूं थाना पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, स्कोर्पियो से 462 किलो अवैध डोडाचूरा व 6 जिंदा कारतूस जब्त....
November 17, 2025 11:20 AM
साँसद अग्रवाल ने की जनसुनवाई, 5 घण्टे तक लगातार चली जनसुनवाई...
November 17, 2025 03:27 AM
द्वितीय संयम महोत्सव के साथ पिच्छिका परिवर्तन समारोह सम्पन्न, उमडा भक्तों का जनसैलाब...
November 17, 2025 03:24 AM
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी, प्रतियोगिता का हुआ आयोजन....
November 17, 2025 03:22 AM
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किसानों की मोटर पंप चोरी पर बड़ी कार्रवाई, सतना, राजगढ़ और खरगोन जिलों में सक्रिय गैंग का पर्दाफाश...
November 17, 2025 03:10 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 17, 2025 03:01 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 17, 2025 03:00 AM
नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को पौध-रोपण की कार्य-योजना बनाने के दिये निर्देश....
November 16, 2025 02:54 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 16, 2025 02:48 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 16, 2025 02:47 AM