भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर 16.74 लाख से होगा पेवर ब्लॉक कार्य, विधायक व नपा अध्यक्ष ने किया पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन...
Updated : November 17, 2025 01:19 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत रविवार को वार्ड क्रमांक 31व वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत आने वाले सतगुरु बेकरी से भूतेश्वर मंदिर तक मार्ग पर 16.74 लाख रुपए की लागत से होने वाले पेवर ब्लॉक कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य एवं नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता व वार्ड के वरिष्ठ श्री प्रदीप वधवा, श्री सुरेन्द्रपाल वधवा, श्रीमती सुदेश वधवा के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद श्रीमती शारदा दीपक पाटनी, वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद श्री राजेश लालवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सभापति प्रतिनिधि अशोक जोशी, पार्षद श्री रूपेंद्र लोक्स, श्री योगेश कविश्वर, आलोक सोनी, रामचंद्र धनगर एवं क्षेत्र के वरिष्ठजन मंचासिन थे कार्यक्रम के प्रारंभ में पार्षद श्री लालवानी एवं श्रीमती पाटनी ने अपने-अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री परिहार एवं नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री मोहन जी यादव के मार्गदर्शन में नीमच से भोपाल और भोपाल से दिल्ली तक विकास की गंगा बह रही है। हर वर्ग को शासन की योजना का लाभ उपलब्ध कराकर सशक्त बनाया जा रहा है। नीमच मे भी विकास कार्यों का क्रम निरंतर जारी है। सीआरपी रोड से भूतेश्वर मंदिर जाने वाला मार्ग शहर का सबसे खूबसूरत मार्ग होगा, पहले इस मार्ग का चोड़ीकरण कर इसे डामरीकृत किया गया था, आज करीब 17 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक कार्य का भूमि पूजन किया गया है जिससे यह मार्ग स्वच्छ और सुंदर नजर आएगा। अतिथियों का स्वागत पार्षद श्री राजेश लालवानी, श्रीमती शारदा पाटनी,पूर्व पार्षद श्री विनीत पाटनी व क्षेत्रवासियों ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व सहायक यंत्री श्री के. के. टांक,श्री संदीप वधवा, दिनेश गोयल, राहुल वधवा, जसबीर हुडा, सतपाल छाबड़ा, पंकज पारीख, अंकुश गोधा, दीपक पाटनी, विनोद नवले, मनीष कालानी, विनय माथुर, ब्रजेश नीमा, संजय डांगी, पंकज गोयल, अब्दुल नईम सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे। अंत में आभार पार्षद शारदा पाटनी ने व्यक्त किया।
और खबरे
रतलाम स्टेशन महोत्सव की अनूठी पहल, कूड़े के ढेर को रूपांतरित कर सजाया गया शताब्दी उद्यान...
November 17, 2025 02:50 PM
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित.....
November 17, 2025 02:35 PM
नीमच विकास की पाँच प्रमुख मांगों को लेकर कृति संस्था ने विधायक दिलीप सिंह परिहार को सौंपा ज्ञापन....
November 17, 2025 02:28 PM
भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर 16.74 लाख से होगा पेवर ब्लॉक कार्य, विधायक व नपा अध्यक्ष ने किया पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन...
November 17, 2025 01:19 PM
ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नीमच ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन....
November 17, 2025 12:57 PM
आशा ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन सीटू, मानदेय व प्रोत्साहन राशि के लिए आशा एवं पर्यवेक्षक ने ज्ञापन सौंपा....
November 17, 2025 12:24 PM
पंख अभियान के तहत बांछड़ा समुदाय के कमल को मिला ई-रिक्शा, स्वरोजगार का साधन मिलने से खुश है कमल....
November 17, 2025 11:53 AM
स्विफ्ट कार से 41 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
November 17, 2025 11:47 AM
मादक पदार्थों की तस्करी मामले में 08 साल से फरार आरोपी एमपी के नीमच से गिरफ्तार....
November 17, 2025 11:42 AM
बेगूं थाना पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, स्कोर्पियो से 462 किलो अवैध डोडाचूरा व 6 जिंदा कारतूस जब्त....
November 17, 2025 11:20 AM
साँसद अग्रवाल ने की जनसुनवाई, 5 घण्टे तक लगातार चली जनसुनवाई...
November 17, 2025 03:27 AM
द्वितीय संयम महोत्सव के साथ पिच्छिका परिवर्तन समारोह सम्पन्न, उमडा भक्तों का जनसैलाब...
November 17, 2025 03:24 AM
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी, प्रतियोगिता का हुआ आयोजन....
November 17, 2025 03:22 AM
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किसानों की मोटर पंप चोरी पर बड़ी कार्रवाई, सतना, राजगढ़ और खरगोन जिलों में सक्रिय गैंग का पर्दाफाश...
November 17, 2025 03:10 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 17, 2025 03:01 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 17, 2025 03:00 AM
नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को पौध-रोपण की कार्य-योजना बनाने के दिये निर्देश....
November 16, 2025 02:54 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 16, 2025 02:48 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 16, 2025 02:47 AM