FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रतलाम स्टेशन महोत्सव की अनूठी पहल, कूड़े के ढेर को रूपांतरित कर सजाया गया शताब्दी उद्यान...

  Updated : November 17, 2025 02:50 PM

DESK NEWS

  सामाजिक

रतलाम :- रतलाम रेलवे स्टेशन महोत्सव के अवसर पर एक अभिनव और प्रेरक पहल ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। स्टेशन परिसर में रेल रेस्टोरेंट की ओर स्थित सड़क किनारे रेलवे का एक क्षेत्र लंबे समय से अनुपयोगी और कचरे से अटा पड़ा था। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार के निर्देश पर इस स्थान को “शताब्दी उद्यान” के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। इसी उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर इस गंदगी से भरे क्षेत्र को पूर्णतः रूपांतरित कर आकर्षक उद्यान का स्वरूप प्रदान किया। यह प्रयास स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ है। स्टेशन महोत्सव के दौरान माननीय अतिथियों एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने इस क्षेत्र को सुंदर उद्यान में बदलने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा भी उपस्थित रहीं।
कूड़े से हरियाली तक की प्रेरक यात्रा - वर्षों से कचरे और अनुपयोगी सामानों के कारण बदहाली का प्रतीक बना यह हिस्सा स्टेशन की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा था। रेलवे द्वारा चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान और सुविचारित योजना के तहत इसे साफ कर व्यवस्थित रूप से उद्यान का रूप दिया गया। उद्यान ने बढ़ाई स्टेशन की सुंदरता - शताब्दी उद्यान” में मनोहारी पौधे, सजावटी हरियाली और आकर्षक लैंडस्केपिंग की गई है, जो वातावरण को स्वच्छ और रमणीय बनाती है। यात्रियों और आगंतुकों ने इस हरित पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।
अन्य स्टेशनों पर भी होगी पहल का विस्तार - रतलाम में “शताब्दी उद्यान” की सफलता से प्रोत्साहित होकर रेलवे प्रशासन ने भविष्य में अन्य स्टेशनों पर भी इस प्रकार के उद्यान विकसित करने की योजना बनाई है। इससे स्टेशन परिसर न केवल और अधिक स्वच्छ व सुंदर बन सकेंगे, बल्कि यात्रियों को भी सुखद और पर्यावरण-अनुकूल वातावरण मिलेगा। रतलाम स्टेशन महोत्सव के तहत किया गया यह अभिनव प्रयास स्वच्छता और सौंदर्यीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है, जो भविष्य में अनेक स्टेशनों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

              

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रतलाम स्टेशन महोत्सव की अनूठी पहल, कूड़े के ढेर को रूपांतरित कर सजाया गया शताब्दी उद्यान...

November 17, 2025 02:50 PM

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित.....

November 17, 2025 02:35 PM

नीमच विकास की पाँच प्रमुख मांगों को लेकर कृति संस्था ने विधायक दिलीप सिंह परिहार को सौंपा ज्ञापन....

November 17, 2025 02:28 PM

भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर 16.74 लाख से होगा पेवर ब्लॉक कार्य, विधायक व नपा अध्यक्ष ने किया पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन...

November 17, 2025 01:19 PM

ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नीमच ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन....

November 17, 2025 12:57 PM

आशा ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन सीटू, मानदेय व प्रोत्साहन राशि के लिए आशा एवं पर्यवेक्षक ने ज्ञापन सौंपा....

November 17, 2025 12:24 PM

पंख अभियान के तहत बांछड़ा समुदाय के कमल को मिला ई-रिक्‍शा, स्वरोजगार का साधन मिलने से खुश है कमल....

November 17, 2025 11:53 AM

स्विफ्ट कार से 41 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

November 17, 2025 11:47 AM

मादक पदार्थों की तस्करी मामले में 08 साल से फरार आरोपी एमपी के नीमच से गिरफ्तार....

November 17, 2025 11:42 AM

बेगूं थाना पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, स्कोर्पियो से 462 किलो अवैध डोडाचूरा व 6 जिंदा कारतूस जब्त....

November 17, 2025 11:20 AM

साँसद अग्रवाल ने की जनसुनवाई, 5 घण्टे तक लगातार चली जनसुनवाई...

November 17, 2025 03:27 AM

द्वितीय संयम महोत्सव के साथ पिच्छिका परिवर्तन समारोह सम्पन्न, उमडा भक्तों का जनसैलाब...

November 17, 2025 03:24 AM

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी, प्रतियोगिता का हुआ आयोजन....

November 17, 2025 03:22 AM

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किसानों की मोटर पंप चोरी पर बड़ी कार्रवाई, सतना, राजगढ़ और खरगोन जिलों में सक्रिय गैंग का पर्दाफाश...

November 17, 2025 03:10 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 17, 2025 03:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 17, 2025 03:00 AM

नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को पौध-रोपण की कार्य-योजना बनाने के दिये निर्देश....

November 16, 2025 02:54 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 16, 2025 02:48 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 16, 2025 02:47 AM