बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित.....
Updated : November 17, 2025 02:35 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
मध्यप्रदेश ज़न अभियान परिषद,विकास खंड मनासा द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत तथा धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया l शासकीय रा. वी. महाविद्यालय मनासा में छात्रों द्वारा आयोजित *भगवान बिरसा मुंडा परिचय एवं व्याख्यान* कार्यक्रम शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश वर्मा जिला सचिव वनवासी कल्याण परिषद जिला नीमच ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अनिल मालवीय सामाजिक कार्यकर्त्ता तथा जिला ग्राम विकास संयोजक थे सभी अतिथियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की छात्रा कु. वन्दना धनगर तथा रानू धनगर ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से परिचर्चा की कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री राजेश वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन जल, जंगल और जमीन को लेकर समाज में जन जागृति लाने में एवं अंग्रेज व ईसाई मिशनरियों से आदिवासी समाज व संस्कृति की रक्षा के लिए क्रांतिकारी पहल थी मुख्य वक्ता अनिल जी मालवीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि, "महापुरुषों को लेकर समाज में समान दृष्टि एवं समरसता का भाव जागृत हो ऐसा प्रयास करना चाहिए सभी महापुरुष किसी एक जाति अथवा समाज के लिए नहीं वरन संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणादाई होते हैं, ऐसी सोच रखना चाहिए । विकासखंड समन्वयक महेन्द्र पाल सिहं भाटी ने कहा कि नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम से जुड़े सभी छात्रों को भगवान बिरसा मुंडा की जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कार्यक्रम के उपरांत सभी छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत मे अनुराधा मालवीय ने राष्ट्रगीत के माध्यम से सभी के अंदर देशभक्ति का भाव जागृत किया इस कार्यक्रम मे अर्जुन धनगर , सपना बैरागी , तथा कुसुम चौहान भी उपस्थित रही कार्यक्रम का आभार परामर्शदाता श्री प्रहलाद धनगर ने माना ।
और खबरे
रतलाम स्टेशन महोत्सव की अनूठी पहल, कूड़े के ढेर को रूपांतरित कर सजाया गया शताब्दी उद्यान...
November 17, 2025 02:50 PM
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित.....
November 17, 2025 02:35 PM
नीमच विकास की पाँच प्रमुख मांगों को लेकर कृति संस्था ने विधायक दिलीप सिंह परिहार को सौंपा ज्ञापन....
November 17, 2025 02:28 PM
भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर 16.74 लाख से होगा पेवर ब्लॉक कार्य, विधायक व नपा अध्यक्ष ने किया पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन...
November 17, 2025 01:19 PM
ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नीमच ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन....
November 17, 2025 12:57 PM
आशा ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन सीटू, मानदेय व प्रोत्साहन राशि के लिए आशा एवं पर्यवेक्षक ने ज्ञापन सौंपा....
November 17, 2025 12:24 PM
पंख अभियान के तहत बांछड़ा समुदाय के कमल को मिला ई-रिक्शा, स्वरोजगार का साधन मिलने से खुश है कमल....
November 17, 2025 11:53 AM
स्विफ्ट कार से 41 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
November 17, 2025 11:47 AM
मादक पदार्थों की तस्करी मामले में 08 साल से फरार आरोपी एमपी के नीमच से गिरफ्तार....
November 17, 2025 11:42 AM
बेगूं थाना पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, स्कोर्पियो से 462 किलो अवैध डोडाचूरा व 6 जिंदा कारतूस जब्त....
November 17, 2025 11:20 AM
साँसद अग्रवाल ने की जनसुनवाई, 5 घण्टे तक लगातार चली जनसुनवाई...
November 17, 2025 03:27 AM
द्वितीय संयम महोत्सव के साथ पिच्छिका परिवर्तन समारोह सम्पन्न, उमडा भक्तों का जनसैलाब...
November 17, 2025 03:24 AM
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी, प्रतियोगिता का हुआ आयोजन....
November 17, 2025 03:22 AM
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किसानों की मोटर पंप चोरी पर बड़ी कार्रवाई, सतना, राजगढ़ और खरगोन जिलों में सक्रिय गैंग का पर्दाफाश...
November 17, 2025 03:10 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 17, 2025 03:01 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 17, 2025 03:00 AM
नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को पौध-रोपण की कार्य-योजना बनाने के दिये निर्देश....
November 16, 2025 02:54 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 16, 2025 02:48 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 16, 2025 02:47 AM